जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : जालंधर ने कृषि विभाग और केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र (सीपीआरएस) तथा एफएएससी के सहयोग से भारत सरकार द्वारा आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान (वीकेएसए) में सक्रिय रूप से भाग लिया। वीकेएसए का उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों के बारे में शिक्षित करना, मिट्टी और पानी के परीक्षण को बढ़ावा देना तथा किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। Jalandhar News : ब्लॉक जालंधर पश्चिम में अलग-अलग स्थानों पर तीन शिविर आयोजित किए गए, जिनमें सराय खास, भतीजा रंधावा और लूसिंग गांव शामिल हैं। इन…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) CT Group News : मानसिक स्वास्थ्य और बाल मनोविज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, सी.टी. ग्रुप ने सुख गिल फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘कलियुग’ की मेजबानी की। इस प्रभावशाली नाटक का लक्ष्य आज की तेजी से बदलती दुनिया में बच्चों के सामने आने वाली भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक चुनौतियों को उजागर करना था। 300 से अधिक छात्रों की उपस्थिति में मंचित इस नाटक में गगन, सरब, परमजीत, शरनमीत कौर और हरदीप सिंह जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। नाटक की गहन कथा और प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों पर स्थायी प्रभाव छोड़ा, जिससे बच्चों के व्यवहार और…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Fire in Delhi : दिल्ली में द्वारका सेक्टर-13 में आज सुबह एक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कई लोग आनन-फानन में बिल्डिंग से नीचे कूद गए। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि फायर ब्रिगेड की टीम को सुबह करीब 10 बजे एमआरवी स्कूल के पास एक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। दमकल विभाग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद हैं। Fire in Delhi : आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं…
इंदाैर (वीकैंड रिपोर्ट)- Crime News : हनीमून पर पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी से पूछताछ का दौर जारी है। इसी बीच खबरें हैं कि वह शादी के पहले और बाद तक भी कथित प्रेमी राज कुशवाहा के संपर्क में थी। कहा जा रहा है कि सोनम ने राज को मैसेज भी किए, जहां वह राजा रघुवंशी से जुड़ी शिकायतें कर रही है। सोनम और राजा के परिवार की मुलाकात रघुवंशी एप के जरिए हुई थी। 11 फरवरी को सोनम और राजा का रोका हुआ। इसके बाद ही सोनम ने राजा को मारने का प्लान बना लिया था। …
गाजियाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- Crime News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब शिव वाटिका नहर रोड के किनारे एक सूटकेस में महिला का शव मिला। मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। शिव वाटिका कॉलोनी के सामने बेहटा नहर रोड पर सुबह सात बजे चद्दर से लपेटकर रखे गए हरे रंग के सूटकेस पड़ा मिला। सूटकेस से बदबू आने पर राहगीरों ने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Manish Sisodia troubles increased : दिल्ली एंटी करप्शन (ACB) ब्रांच ने क्लासरूम घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 20 जून को पूछताछ के लिए दूसरा समन भेजा है। इससे पहले 9 जून को मनीष सिसोदिया ने किसी कारणवश आने में असहमति दी थी। मनीष सिसोदिया पंजाब आप प्रभारी हैं। एसीबी ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं मनीष सिसोदिया और लोक निर्माण विभाग के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को पूछताछ के लिए बुलाया था। Manish Sisodia troubles increased : जैन शुक्रवार को एसीबी के सामने पेश हुए, जबकि सिसोदिया को सोमवार…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Corona Cases : देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज दिल्ली में कोरोना से एक 90 साल की महिला की कोरोना से मौत हो गई। अब तक मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। कोविड के अब तक एक्टिव केस 691 सामने आई हैं। दिल्ली में बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है। हाल ही में दिल्ली में एक दिन में 105 नए मामले दर्ज किए गए थे, जिसके बाद एक्टिव केस 562 तक पहुंच गए थे। अब 700 से अधिक…
पुरी (वीकैंड रिपोर्ट)- National News : ओडिशा की बीजेपी सरकार ने पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के 2 किलोमीटर के दायरे में अब मांसाहारी भोजन और शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। मंत्री हरिचंदन ने कहा- ‘पुरी की धार्मिक गरिमा और पवित्रता को बनाए रखने के लिए यह प्रतिबंध जरूरी है। यह निर्णय राज्य सरकार की एक व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसमें धार्मिक स्थलों के आसपास के वातावरण को शुद्ध और श्रद्धायुक्त बनाए रखने पर जोर दिया गया है।’ मंत्री ने हालांकि यह नहीं बताया कि यह प्रतिबंध कब से लागू होगा। उन्होंने कहा कि सरकार…
शाहपुर कंडी/माधोपुर (वीकैंड रिपोर्ट) -Punjab News : बराज बांध आवारवी संघर्ष कमेटी के दो बुजुर्ग सदस्य शर्म सिंह (87) और कुलविंदर सिंह रोजगार की मांग को लेकर गांव संधूरी में 120 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गए। ये बुजुर्ग इससे पहले भी रोजगार की मांग को लेकर टेलीफोन टावर, पानी की टंकी और बिजली के टावर पर चढ़ चुके हैं। Punjab News : इनका कहना है कि हर बार झूठे वादों के चलते उन्हें नीचे उतार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वे चंडीगढ़ दफ्तरों के चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं। सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Alert : पंजाब में आज हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। Weather Alert : मौसम विभाग के अनुसार, कल राज्य में सबसे अधिक तापमान लुधियाना के समराला में 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ शहर में 43.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 44.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 44.2 डिग्री सेल्सियस…
