लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Politics : सिकंदर सिंह मलूका फिर से अकाली दल में शामिल हो गए हैं। इस बारे में जानकारी सुखबीर सिंह बादल ने ट्विटर पर साझा की। उन्होंने कहा कि अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका का शिरोमणि अकाली दल में वापस स्वागत करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। मलूका साहब ने स. प्रकाश सिंह जी बादल के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है। उनकी वापसी से पार्टी को और मजबूती मिलेगी और वह तुरंत लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रचार अभियान में शामिल होंगे।
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar News : मीडिया क्लब के प्रधान और वरिष्ठ पत्रकार व फोटोजर्नालिस्ट और पंजाब खबर लाइव के चीफ एडिटर गगन वालिया की माता जी का निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थीं। माता जी का अंतिम संस्कार आज यानी 14 जून दिन शनिवार शाम 5 बजे मॉडल टाउन शमशान घाट में किया जाएगा। गगन वालिया की माता जी के निधन पर वीकैंड रिपोर्ट के मुख्य संपादक प्रदीप वर्मा ने संवेदना जताते हुए कहा कि परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को दुख सहन…
कुरुक्षेत्र (वीकैंड रिपोर्ट)- Crime News : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में अज्ञात हमलावरों ने एक शराब विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि जब पीड़ित ने कुछ सामान खरीदने के लिए अपनी कार थोड़ी देर के लिए रोकी, तो स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दो लोगों ने उस पर सात गोलियां चलाईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने भागने से पहले करीब आठ राउंड फायरिंग की, जिससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने शूटरों को रोकने की कोशिश की तो वे हाईवे के गलत साइड से अंबाला की ओर भाग गए। शांतनु…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Crime News: बस स्टैंड पर स्थित मनराम वैष्णो ढाबा पर बीती रात 10 से 15 हमलावरों ने ढाबे पर जमकर तोड़फोड़ कर दी। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें देखा जा सकता है कि हमलावरों द्वारा सरेआम ढाबे पर आकर लोहे की रॉड और अन्य तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए चंदन कुमार ने बताया कि उनके दूसरे ढाबे पर हमला हुआ है। जहां काउंटर पर…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Corona Case : पंजाब के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नई एडवाइजरी में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और स्वास्थ्यकर्मियों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि संक्रमण से बचाव हो सके। इसके अलावा लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की भी अपील की गई है। स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। खांसी, बुखार या सांस लेने में कठिनाई होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलने की अपील। हालांकि राज्य सरकार ने अभी किसी प्रकार…
अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- Ahmedabad Plane Crash : प्लेन क्रैश मामले में विमान के पायलट सुमित सभरवाल (Pilot Sumit Sabharwal) का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को भेजा गया आखिरी मैसेज सामने आया है। 5 सेकेंड के इस मैसेज में सुमित ने ATC से संपर्क साधते हुए कहा- मेडे, मेडे, मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा है। पावर कम हो रही है। प्लेन उठ नहीं रहा है। नहीं बचेंगे। सुमित के इतना कहते ही विमान मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल की बिल्डिंग से जा कटराया। इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 275 पहुंच गई है। 241 विमान सवार और मेडिकल कॉलेज के 34…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold Rate : अगर आप सोने के जेवर खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। खबर यह है कि सोने की कीमतों में उछाल आ गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 2,200 रुपये उछलकर रिकॉर्ड स्तर 1,01,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार करने के बाद अब सवाल ये है कि क्या अगले 12 महीनों में सोना 1.25 लाख या उससे भी ऊपर जा सकता है? मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 101,470 रुपये / 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड 92,950 रुपये/…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Alert : गर्मी और लू के कहर के बीच कल शाम से पंजाब के कई शहरों में तेज हवा और बारिश से राहत मिली है। वैसे बारिश की संभावना की बात करें तो आज पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और एस.ए.एस. नगर में बारिश हो सकती है। कल यानि15 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश की संभावना है। 16 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश हो सकती है। कई राज्यों में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।…
शिराज (वीकैंड रिपोर्ट)- International News : इजरायल ने शिराज और तबरीज शहरों के साथ-साथ नतांज न्यूक्लियर साइट पर फिर से हमला शुरू कर दिया है। हमलों में 78 लोगों की माैत की खबर है। इससे पहले इजरायली सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा कि इजरायली हमलों में ईरान के मुख्य न्यूक्लियर साइट को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा था कि यह अभियान और लंबा हो सकता है, जिसका संकेत साफ है कि इजरायल रुकने वाला नहीं है और वो अभी ईरान पर और हमले करेगा। शनिवार सुबह यरुशलम के ऊपर आसमान में सायरन और धमाकों की आवाजें…
लुधियाना (वीकेंड रिपोर्ट) ROAD ACIDENT IN LUDHINA : थाना पीएयू के अधीन आते हबडां रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 11 वर्षीय मासूम बच्चे की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चा डेयरी कॉम्प्लेक्स के सामने सड़क पार कर रहा था। उसी वक्त तेज रफ्तार में आ रहे एक कैंटर ने उसे कुचल दिया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और तुरंत उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। ROAD ACIDENT IN LUDHINA : इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश…
