

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Kamika Ekadashi 2026 Date : भगवान शिव के प्रिय सावन माह में आने वाली कामिका एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने पर साधक को कई गुना पुण्य फल प्राप्त होता है। साथ ही, जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामिका एकादशी का व्रत करने से जाने-अनजाने में किए गए पापों से भी मुक्ति मिलती है।
कब है कामिका एकादशी 2026?
हिंदू पंचांग के अनुसार कामिका एकादशी तिथि 8 अगस्त 2026 को सुबह 10:29 बजे शुरू होगी और 9 अगस्त 2026 को सुबह 7:34 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त 2026 (रविवार) को रखा जाएगा।
व्रत पारण का समय
10 अगस्त 2026 (सोमवार)
सुबह 6:36 बजे से सुबह 9:32 बजे तक
Kamika Ekadashi 2026 Date : कामिका एकादशी पर करें ये शुभ उपाय
🔸 भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग अर्पित करें, इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
🔸 शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाकर माता लक्ष्मी की पूजा करें। इससे आर्थिक उन्नति के योग बनते हैं।
🔸 तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
🔸 शिवलिंग पर जल में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर अभिषेक करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। इससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
🔸 भगवान शिव को शमी के फूल और भगवान विष्णु को पीले रंग के पुष्प अर्पित करें। इससे भाग्य मजबूत होता है।
🔸 इस दिन सफेद और पीले रंग की वस्तुओं का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे अटके हुए कार्य पूरे होने की मान्यता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रद्धा और सच्चे मन से किए गए व्रत, पूजा और दान से भगवान विष्णु एवं भगवान शिव दोनों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का आगमन होता है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


