जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Religious News : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान रवि भल्ला से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। Religious News : सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने दिव्य हवन यज्ञ पर उपस्थित मां भक्तों को प्रवचनों का रसपान करवाते हुए कहते है कि बहुत भाग्य से ही मनुष्य को तन प्राप्त होता है। इस तन को हमेशा सत्कर्मों में…
Author: Vandna Verma
नासिक (वीकैंड रिपोर्ट)- Road Accident : महाराष्ट्र के नासिक जिले में हादसा हुआ है। कार और बाइक के बीच टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को वाणी-डिंडोरी रोड पर एक नर्सरी के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में गिरे पाए गए। पुलिस के अनुसार कार में बैठे लोग एक रिश्तेदार के बेटे के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नासिक लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार इस घटना में घायल हुए लोगों का…
सुवैदा (वीकैंड रिपोर्ट)- International News : आपको सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन सब्जी वाले के साथ हुई वारदात की वजह से दो देश आपस में भिड़ गए। ये दोनों देश इजराइल और सीरिया हैं। दरअसल सब्जी विक्रेता फदल्लाह दवारा से चोरों ने 400 पाउंड (करीब 45 हजार रुपए) छीन लिए। दवारा से पिटाई भी की गई। घटना की खबर जैसे ही मीडिया में आई. सीरिया के सुवैदा में बवाल मच गया। सब्जी वाले की लड़ाई की यह घटना पहले दो समुदाय और फिर दो देशों का जंग का कारण बन गया। हिजबुल्लाह की तलाश में इजरायली फोर्स सीरिया में…
पटना (वीकैंड रिपोर्ट) – Free Electricity : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। ऐलान के तहत बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे दी गई है। बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान किया गया है। सीएम नीतीश ने खुद एक्स पर लिखा, ‘हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। इस फ्री बिजली योजना का फायदा हर वर्ग के लोगों को मिलेगा। यानी यह सिर्फ गरीब या किसी खास वर्ग के लिए नहीं है, बल्कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Raksha Bandhan : रक्षा बंधन सिर्फ एक अनुष्ठान से कहीं अधिक है, यह प्यार, विश्वास और एकजुटता का उत्सव है। यह हर किसी को परिवार के महत्व और भाई-बहन के बंधन की ताकत की याद दिलाता है। यह त्यौहार पूरे भारत में परिवारों और समुदायों के लिए खुशी, एकता और अपनेपन की भावना लाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 9 अगस्त 1 बजकर 24 मिनट पर होगा। ऐसे में 9 अगस्त को रक्षाबंधन…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट) – ED Raid : उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। आज सुबह 5 बजे से बलरामपुर में 12 और मुंबई में 2 जगहों पर छापेमारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने 100 करोड़ रुपये की फंडिंग के मामले में यह कार्रवाई की है। दरअसल, यूपी एटीएस को छांगुर बाबा गिरोह के हवाला नेटवर्क, संदिग्ध बैंक लेनदेन और विदेशी फंडिंग के कई सुराग मिले थे। इस संबंध में एटीएस ने ईडी को दस्तावेज सौंपे थे। इसके बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है। सूत्रों…
श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट) – श्री अमरनाथ यात्रा आज पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों से स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण, ट्रैक पर तत्काल मरम्मत और रखरखाव कार्य किए जाने की आवश्यकता है। इसलिए, यह निर्णय लिया गया है कि आज दोनों आधार शिविरों से पवित्र गुफा की ओर किसी भी प्रकार की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, कल रात पंचतरणी शिविर में रुके तीर्थयात्रियों को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और पहाड़ी बचाव दलों की आवश्यक तैनाती के तहत बालटाल जाने की अनुमति दी जा रही…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Varun Kumar Rasam Kirya : वरुण कुमार पुत्र विपन कुमार 14 जुलाई को स्वर्ग सिधार गए थे। उनकी आत्मिक शांति के लिए पाठ का भोग एवं अंतिम अरदास 17 जुलाई दिन वीरवार दोपहर 12 से 2 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल हाउस में होगी।
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- 37th Langar Bhandara : श्री दुर्गा लंगर प्रबन्धक कमेटी, नंगल फतेह खां (जालंधर) की ओर से पिछले 36 वर्षों की तरह इस वर्ष भी 37वां विशाल भंडारा तिथि 25/07/2025 से 01/08/2025 तक (मुबारकपुर से 2 कि. मी.आगे) हिमाचल प्रदेश में लगाया जा रहा है। यह भंडारा 8 दिन लगातार दिन रात चलेगा। इस भंडारे में मां भगवती का जागरण तिथि 30/07/25 दिन बुधवार रात को होगा। मां भगवती का जागरण वेलकम पंजाब यूट्यूब चैनल पर (LIVE) दिखाया जाएगा। महंत अश्विनी शर्मा, राघव शर्मा (जालंधर), गायक मास्टर यशमीत ( जालंधर), गायक प्रो. विवेक महाजन (उपदेशक वॉइस ऑफ पंजाब),…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) Do Prank But Be Careful : आजकल लोग एक-दूसरे के साथ प्रैंक करते हैं फिर दुघर्टना के शिकार हो जाते हैं। ऐसी ही एक दुघर्टना दो लड़कों के साथ भी हुई है। एक दोस्त दूसरे दोस्त के साथ मजाक कर रहा था तभी उसका मजाक उस पर ही भारी पड़ गया। जैसे कि एक लड़का अपने दोस्त के साथ प्रैंक कर रहा है। दोनों दोस्त एक दुकान के सामने खड़े हैं और दुकान बंद है। वह दोस्त अपने दूसरे दोस्त को दोनों हाथ आगे करने को कहता है। फिर पीछे की ओर थोड़ा झुकने को कहता…
