नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Ipl News : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 62वां मुकाबला आज चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होना है। एमएस धोनी की अगुवाई वाली CSK अब ‘डैड्स आर्मी’ से एक युवा ब्रिगेड में बदलने की ओर अग्रसर है। मंगलवार का मैच राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2025 का आखिरी मुकाबला होगा। Ipl News : इस सीजन में रॉयल्स के पास जश्न मनाने जैसा कुछ नहीं रहा, सिवाय इसके कि उन्होंने वैभव सूर्यवंशी जैसे असाधारण युवा खिलाड़ी को खोजा, जिसने अपने चौंकाने वाले प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा। Ipl News : 5 बार की आईपीएल…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – National News : भारतीय सेना के वायु रक्षा प्रभारी लेफ्टिनेंट जनरल ‘सुमेर इवान डी कुन्हा ने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा खुलासा किया। साथ ही उन्होंने भारत की ताकत को प्रदर्शित किया है। देश की क्षमताओं पर फोकस किया है। लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि भारत के पास पूरे पाकिस्तान में किसी भी लक्ष्य पर हमला करने की क्षमता है। पूरा पाकिस्तान हमारे दायरे में है। लेफ्टिनेंट जनरल डी’कुन्हा’ ने कहा, ‘पूरा पाकिस्तान सीमा के भीतर है।’ National News : उन्होंने कहा कि भले ही वे रावलपिंडी से पाकिस्तानी सेना के जनरल मुख्यालय (जीएचक्यू) को खैबर…
42 complaints of pensioners were settled on the spot in Pension Adalat जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : पेंशनरों की शिकायतों के निपटारे के लिए दी अकाउंटेंट जनरल (ए.एंड.ई) पंजाब एवं यू.टी. चंडीगढ़ ने आज स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में पेंशन अदालत लगाई। पेंशन अदालत के दौरान पेंशनरों से 65 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 42 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया तथा शेष 23 शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। पेंशन अदालत में महालेखाकार कार्यालय से सीनियर लेखा अधिकारी मनंजय कुमार उपाध्याय, सहायक लेखा अधिकारी रफीक खान और लेखाकार चिराग मीना शामिल…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Corona In India : देश में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में अबतक 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। हालांकि, एक भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है. लेकिन, नगरपालिका क्षेत्र के अस्पताल अलर्ट मोड में हैं। अस्पतालों में कोराना मरीजों की उचित देखभाल की जा रही है, साथ ही वायरस का प्रसार न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। Corona In India : चीन, सिंगापुर, थाइलैंड में फैल रहे कोरोना वायरस का नया वेरिएंट JN.1 है। इन देशों में मरीजों की संख्या लगातार…
देहरादून (वीकैंड रिपोर्ट) – Religious News : हर वर्ष श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने वाली श्री हेमकुंट साहिब की पवित्र तीर्थयात्रा इस वर्ष 25 मई से शुरू हो रही है। यह पवित्र तीर्थयात्रा 22 मई को पंज प्यारों के नेतृत्व में पहले जत्थे की रवानगी के साथ शुरू होगी। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत और सम्मान करता है। सभी सम्मानित महानुभावों से सादर अनुरोध है कि इस पावन अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं, अविस्मरणीय क्षणों के साक्षी बनें तथा श्री गुरु महाराज का…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Enconuter in Jalandhar : जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि देहात पुलिस व खतरनाक गैंगस्टर के बीच आदमपुर में कालडा मोड़ पर मुठभेड़ हो गई। इसमें गैंगस्टर पम्मा के गोलियां लग गईं, उसको इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घायल गैंगस्टर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। Enconuter in Jalandhar : उधर, पंजाब के जगराओं में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे गांव गुरूसर में पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने BMW बाइक पर भाग रहे तस्कर रोशन सिंह…
Punjab BJP delegation meets Governor on Majitha liquor scandal issue चंडीगढ़ (वीकेंड रिपोर्ट) Punjab News : आज पंजाब भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में मजीठा शराब कांड के मुद्दे पर पंजाब के राज्यपाल से मिला। इसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार को दिल्ली की जनता ने हाईजैक कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में 27 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे मंत्री हो या ठेकेदार, सभी के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा…
Punjab Sahitya Manch Jalandhar remembered Ulfat Bajwa जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab Sahitya Manch : पंजाब साहित्य मंच जालंधर द्वारा विरसा विहार जालंधर के सहयोग से उस्ताद शायर श्री उल्फत बाजवा जी की स्मृति में विरसा विहार जालंधर में आयोजित कवि दरबार एवं ग़ज़ल गायन कार्यक्रम यादगार बन गया। आरंभ में मंच के अध्यक्ष अवतार सिंह बैंस ने उपस्थित साहित्यकारों एवं अतिथियों का स्वागत किया तथा अंत में मंच के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह गाखल ने सभी का धन्यवाद किया। इस दौरान प्रख्यात समाजसेवी सुरजीत सिंह सस्ता आयरन वाले को सम्मानित किया गया। उल्फत बाजवा के विद्यार्थियों प्रो. संधू वरयानवी, सुरजीत साजन,…
CT Group and District Administration together successfully organized “Wow Weekend of Wellness” जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) CT Group : पंजाब सरकार के इस अभियान के तहत, सी.टी. ग्रुप और जिला प्रशासन जालंधर ने एक स्वस्थ जीवनशैली और नशा-मुक्त समाज को बढ़ावा देने के लिए “वाउ वीकेंड ऑफ वेलनेस” का सफल आयोजन किया। शहरवासियों ने इस कार्यक्रम में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। टीम परिंदे और सोल शेकर्ज़ के नेतृत्व में ज़ुम्बा, योगा और डांस सेशन्स ने शहर में नई ऊर्जा भर दी। मज़ेदार दौड़ प्रतियोगिताओं ने भी लोगों का ध्यान खींचा, जिससे माहौल हंसी-खुशी से गूंज उठा। इस दौरान “मिस्टर…
DAV College launched “Exam Buddy” app on National Technology Day जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) DAV College Jalandhar : डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के स्नातकोत्तर कंप्यूटर साइंस विभाग ने संस्थान की इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से 15 मई, 2025 को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया। जिसमें कंप्यूटर विज्ञान सेमिनार हॉल में छात्र-केंद्रित मोबाइल एप्लिकेशन “एग्जाम बडी” लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम में ऐप की डेवलपर सुश्री उपिंदर कौर अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं, जिन्होंने छात्रों के लिए शैक्षणिक सहायता के साथ प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने जोर देकर कहा, “इस…
