Flood risk यूपी (वीकैंड रिपोर्ट) : खराब मौसम के चलते यूपी के आगरा में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, दिल्ली और हरियाणा में भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना लगातार उफान पर है और इस तरह के हालात बन रहे हैं कि यमुना का पानी ताजमहल के पीछे बनी दीवारों तक पहुंच गया है। Security of Taj Mahal: लगातार बढ़ रहा खतरा जानकारी के अनुसार यमुना का जलस्तर 495.5 फीट के स्तर पर पहुंचने वाला है, जो 2023 में आए बाढ़ के लेवल के करीब है। आपको बता दें…
Author: Vandna Verma
Indian Railways rule (वीकैंड रिपोर्ट): Indian Railway में सफर करने वालों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। अपने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए तमाम प्रयास कर रहे भारतीय रेलवे ने एक नए नियम को सख्ती से लागू करने की तैयारी की है और ये नियम बिल्कुल हवाई जहाज के एक नियम जैसा होगा। इसका मतलब कि यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाले सामान के वजन के बारे में, अब रेलवे, एयरलाइनों की तरह नियंत्रित करेगा। आपको बता दें कि ये नियम पहले से है, पर इसे पूरी तरह से लागू करना मुश्किल था। फिलहाल…
Charan Pavan Divas (विकैंड रिपोर्ट): पवित्र भूमि गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब (पातशाही छठी) बस्ती शेख दरवेश, जालंधर, में “चरण पावन दिवस” के पावन अवसर पर 23 अगस्त (शनिवार) को शाम 7:00 बजे से रात 9:30 बजे तक एक भव्य शुकराना समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ये आध्यात्मिक समागम गुरु पातशाही के चरणों में समर्पित अरदास और कीर्तन के माध्यम से मनाया जाएगा, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। मन को शांति प्रदान करने वाले रागी जत्थे इस मधुर संध्या समारोह में रहेंगे उपस्थित: भाई सरबजीत सिंह जी (न्यूजीलैंडवासी) भाई तरिंदर सिंह पारस जी भाई अभितेज…
PMGKAY yojana (वीकैंड रिपोर्ट): मुफ्त गेहूं पाने वाले राशन कार्ड धारकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जिन लोगों ने ई-के.वाई.सी. करवाया है केवल उन्हें ही फिलहाल राशन डिपो पर गेहूं वितरित किया जा रहा है। ऐसा इसललिए क्योंकि ई-पॉश मशीन से उनकी ही पर्चियां जारी हो रही हैं। Black marketing of grains आपको बता दें कि ऐसा केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ से जुड़े परिवारों को दिए जा रहे मुफ्त गेहूं में होने वाले घोटाले को रोकने के लिए किया है। इससे सरकार अनाज की लगातार हो रही कालाबाजारी को रोकने…
Punjab Flood Update (वीकैंड रिपोर्ट): मौसम में इस वक्त काफी तबाही मचाई हुई है। इस समय पंजाब के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है और इसी के बीच भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) ने भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोल दिए हैं। Flood gates of Bhakra Dam BBMB द्वारा जारी पत्र के अनुसार, दोपहर कुछ 3 बजे से क्रमबद्ध तरीके से भाखड़ा डैम के गेट खोले जा रहे हैं। आपको बता दें कि आज 3 बजे पहले चरण में फ्लड कंट्रोल गेट: 1 फुट तक, 4 बजे दूसरे चरण में 2 फुट तक और 5 बजे तीसरे चरण…
Vaishno Devi Yatra (वीकैंड रिपोर्ट): वैष्णो देवी जाने वाले पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैषणो देवी के भवन तक चलने वाली हेलीकॉप्टर की सेवाएं एक बार फिर से चालू कर दी गईं हैं। Landslides in Jammu: श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील इन दिनों जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश होने की वजह से बहुत तबाही मची हुई थी, बीते दिनों घाटी के किश्तवाड़ और कठुआ में बादल के फटने से भूस्खलन हुआ और इस वजह से काफी लोगों को अपनी जाने से हाथ धोना पड़ा। वहीं, मौसम के खराब होने की…
नंगल (वीकेंड रिपोर्ट) Bhakra dam News : भाखड़ा बांध का जलस्तर इस साल तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को जलस्तर 1665.06 फीट रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले साल इसी दिन के मुकाबले 34 फीट अधिक है। इस समय बाँध में 65617 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि 32171 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बीते वर्ष 19 अगस्त 2024 को जलस्तर 1631.06 फीट था और उस समय पानी की आवक 43294 क्यूसेक तथा निकासी 24192 क्यूसेक थी। Bhakra dam News : भाखड़ा बांध का अधिकतम जलस्तर 1680 फीट रखा जाता है, लेकिन विशेष परिस्थितियों में यह स्तर…
पटियाला (वीकेंड रिपोर्ट) Blast in cooker factory : पटियाला के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कुकर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग में फंसे कई मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे पटियाला के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। Blast in cooker factory : आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री धुएं और लपटों से घिर गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) DAV College awarded patent : डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर ने शोध और नवाचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज को “तेज़ वन्यजीव प्रजातियों की पहचान और आनुवंशिक प्रोफाइलिंग के लिए पोर्टेबल नॉन-इनवेसिव डीएनए परीक्षण किट” के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ है, जो जैव विविधता संरक्षण और वैज्ञानिक शोध की दिशा में एक बड़ा कदम है। DAV College awarded patent : भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया यह अभिनव पेटेंट कॉलेज के अनुसंधान समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।यह पेटेंट डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, प्राणि विज्ञान स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष और समग्र…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Asia Cup Hockey Tournament : 29 अगस्त से एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। पाकिस्तान इस एशिया कप से बाहर हो गया है। ओमान ने भी अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में बांग्लादेश और कजाकिस्तान को मौका दिया गया था। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में पाकिस्तान के इस टूर्नामेंट से हटने की बातें कही जा रही थीं। गौरतलब हो कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ने के चलते पाकिस्तान की एशिया कप में भागीदारी पर पहले से ही संदेह था। उस आतंकी हमले में…
