

नंगल (वीकेंड रिपोर्ट) Bhakra dam News : भाखड़ा बांध का जलस्तर इस साल तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को जलस्तर 1665.06 फीट रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले साल इसी दिन के मुकाबले 34 फीट अधिक है। इस समय बाँध में 65617 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि 32171 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बीते वर्ष 19 अगस्त 2024 को जलस्तर 1631.06 फीट था और उस समय पानी की आवक 43294 क्यूसेक तथा निकासी 24192 क्यूसेक थी।
Bhakra dam News : भाखड़ा बांध का अधिकतम जलस्तर 1680 फीट रखा जाता है, लेकिन विशेष परिस्थितियों में यह स्तर 1685 फीट भी हो सकता है। भाखड़ा बाँध की गोबिंद सागर झील 65 वर्ग मील क्षेत्र में फैली हुई है और इसकी जल संग्रहण क्षमता 7.8 मिलियन एकड़ फीट है। यह ध्यान देने योग्य बात है कि आज जल स्तर पिछले वर्ष की इसी दिन की तुलना में 34 फीट अधिक है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


