नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – NDA Meeting : मंगलवार को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का सत्तारूढ़ दल के सांसदों की एक बैठक में अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कई सहयोगियों सहित उनके शीर्ष नेताओं ने राधाकृष्णन का स्वागत किया। एनडीए की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा, नेहरू ने 80 प्रतिशत सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान को दे दिया और दो बार देश को बांटने का काम किया। नेहरू की गलतियों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बैठक को संबोधित करते हुए…
Author: Vandna Verma
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट) – International News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इसके साथ ही वे 7 यूरोपीय नेताओं से भी मिले। रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर पर सहमति नहीं बनी। ट्रम्प ने कहा कि फिलहाल इतनी जल्दी सीजफायर संभव नहीं है। हालांकि, मीटिंग में यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर चर्चा हुई। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देश मिलकर इस पर काम करेंगे। वहीं, रूसी राष्ट्रपति ऑफिस (क्रेमलिन) ने बताया कि ट्रम्प ने मीटिंग रोककर पुतिन से फोन पर 40 मिनट बात की। इस दौरान पुतिन ने रूस…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts Group Of Institutions : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स ने हाल ही में “आईडिया टू इम्पैक्ट – टर्निंग विज़न इनटू रियलिटी” नामक कार्यशाला का सफल आयोजन किया, जिसका उद्देश्य छात्रों में उद्यमशीलता की सोच को बढ़ावा देना और उन्हें अपने विचारों को व्यावसायिक रूप में विकसित करने का मार्गदर्शन प्रदान करना था। Innocent Hearts Group Of Institutions : यह सत्र डॉ. सचिन खुल्लर, मैंटर, ब्रेन साइंस कोच एवं गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक द्वारा संचालित किया गया। डॉ. खुल्लर ने व्यावहारिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार योजनाबद्ध रणनीति, निरंतर प्रयास और…
कुल्लू (वीकैंड रिपोर्ट) – Cloud bursts in Kullu : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फट गया है, लगघाटी में आसमानी आफत आई है। इससे दुकानों और बाग-बगाचों को नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इसके अलावा बादल फटने से आई बाढ़ से सरवरी नाला उफान पर है। भूतनाथ मंदिर के पास बस स्टैंड को जोड़ने वाली सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं और यहां डंगा नदी में समाने की कगार पर है। बादल फटने से कुल्लू शहर के पास बहने वाली सरवरी खड्ड में जलस्तर काफी बढ़ गया, जिससे सरवरी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Religious News : स्याल बिरादरी के रक्षक और सुप्रसिद्ध शरीफ 11वीं वाले पीर सुनैत वली शाह बाबा का सालाना मेला व भंडारा 21 अगस्त (वीरवार) को उनकी पवित्र दरगाह नजदीक बस स्टैंड, गांव लसाड़ा, तहसील फिल्लाैर जिला जालंधर में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। झंडा चढ़ाने की रस्म सुबह 10 बजे अदा की जाएगी। इस दाैरान प्रसिद्ध नामी कव्वाल अपनी हाजिरी लगवाएंगे। दोपहर बाद लंगर भी लगेगा। यह मेला 30 सालों से मुख्य सेवादार बेअंत साईं और पवन शर्मा की देखरेख में मनाया जा रहा है। यह जानकारी स्याल बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) के जनसंपर्क अधिकारी संजीव कुमार…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Rain In Mumbai : महाराष्ट्र में कई हिस्सों में बारिश से बुरा हाल है। मुंबई में तो हालात बदतर हैं। स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बीएमसी ने सरकारी, अर्ध-सरकारी कार्यालय बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। निजी कंपनियों से अपील की गई है कि वे 19 अगस्त को कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें। सोमवार रात से ही मुंबई में बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह से बारिश और भी तेज है, जिसकी वजह से मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है। मुंबई और इसके आसपास के…
मालेरकोटला (वीकैंड रिपोर्ट) – Crime News : एक निजी अस्पताल में मेडिकल स्टोर पर ड्यूटी पर तैनात साहिल नामक कर्मचारी के साथ कुछ बाहरी लोगों ने सरेआम मारपीट की। मारपीट की पूरी घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पूरा मामला महज 30 रुपये की किसी चीज को वापस करने को लेकर बताया जा रहा है, जिसके चलते यह इतना बड़ा मुद्दा बन गया कि कुछ लोग अस्पताल कर्मचारी की सरेआम पिटाई करते हुए उसे मेडिकल स्टोर के दरवाजे से मेडिकल स्टोर के पीछे बने एक छोटे से स्टोर में ले जाते हुए दिखाई दे…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Deputy Commissioner inspected ISBT : डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज शहीद भगत सिंह अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का दौरा कर वहां यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टर्मिनल की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Deputy Commissioner inspected ISBT : इस दौरान डा. अग्रवाल ने बस स्टैंड पर आकांक्षी ब्लॉक एवं जिला प्रोग्राम के तहत स्थापित आकांक्षा हट का भी निरीक्षण किया और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को देखा। डा. अग्रवाल ने स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Babbar Khalsa big conspiracy failed : पंजाब पुलिस की जालंधर स्थित काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बीकेआई (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) मॉड्यूल के गिरफ्तार कार्यकर्ताओं से पूछताछ के बाद एक बड़ी आतंकी वारदात को टाल दिया है। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने कुछ दिन पहले बीकेआई से जुड़े आतंकी रितिक नारोलिया और राजस्थान के एक किशोर को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ के बाद अन्य पहलुओं की जाँच की गई, जिसके बाद पुलिस ने आतंकी घटना में इस्तेमाल किया गया हैंड ग्रेनेड बरामद किया। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी।…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Road Accident : जालंधर-कपूरथला रोड पर स्थित मंड के पास भीषण हादसे की खबर है। इस हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। पंजाब रोडवेज की बस जब कपूरथला रोड स्थित सेठ हुक्म चंद कॉलोनी के पास पहुंची, तभी ड्राइवर को अचानक नींद आ गई। नींद की झपकी ने बस को बेकाबू कर दिया और वह सड़क के दूसरी ओर चली गई और छोटे हाथी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटे हाथी वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान…
