Author: Vandna Verma

Pet Dogs Guidelines (वीकैंड रिपोर्ट): अब देश में लोग कुत्तों को देखकर डरने लग गए हैं और चेन्नई भी इसमें शामिल हो चका है। ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने इन मामलों को बढ़ते हुए देखकर ये चेतावनी दी है कि अब पालतू कुत्तों को बिना थूथन, पट्टा और कॉलर पहनाए सार्वजनिक स्थानों पर नहीं ले जाया जा सकेगा। कॉरपोरेशन ने विज्ञापन जारी कर कहा कि अब अपने पालतू जानवरों के लिए लाइसेंस लेना होगा और साथ ही ये भी पता होना चाहिए कि उन्हें रैबीज के टीके लग चुके हों। Strict rules for pet dogs: कुत्तों के लिए सख्त नियम आपको…

Read More

Bomb threat to Jammu railway station (वीकैंड रिपोर्ट): इस बार पाकिस्तान की ‘कबूतर’ वाली साजिश को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने नाकाम कर दिया है। आपको बता दें कि BSF ने जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में एक कबूतर पकड़ा है, जिसके पैरों में धमकी भरा संदेश बंधा हुआ था। आपको बता दें कि BSF ने कबूतर को कठमारिया बॉर्डर पोस्ट के पास से पकड़ा और जब उसके पैर में बंधी पर्ची खोली तो सबके होश उड़ गए। इस पर्ची पर लिखा था, ‘जम्मू स्टेशन IED विस्फोट.’ Agencies on alert: अलर्ट पर एजेंसियां जानकारी के अनुसार जब कबूतर पकड़ा गया…

Read More

एस. ए. एस. नगर (वीकेंड रिपोर्ट) Punjab News : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की बैरक ट्रांसफर अर्जी पर आज मोहाली अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। नाभा की नई जिला जेल में पिछले 47 दिनों से नजरबंद मजीठिया ने ऑरेंज कैटेगरी के तहत बैरक बदलने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। अदालत ने अब अगली सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख तय की है। Punjab News :  जिसमें अदालत के आदेश पर ए. डी. जी. पी. जेल द्वारा एक सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट भी पेश की गई थी। आज…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Maa Baglamukhi Havan Yagya : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान मनप्रीत से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज ने दिव्य हवन यज्ञ में उपस्थित मां भक्तों को प्रवचनों से निहाल करते हुए कहा कि जब हम सच्चे मन से समर्पण करते हैं, तो ईश्वर हमें एक ऐसी ढाल से घेर लेते हैं जिसे कोई…

Read More

लुधियाना (वीकेंड रिपोर्ट) Road accident in Ludhiana : लुधियाना में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। 200 फुट मिसिंग लिंक रोड पर फ्लावर चौक के पास एक तेज रफ्तार कार (नंबर PB 28 H 3258) ने एक्टिवा सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास शर्मा के रूप में हुई है, जो धांदरा रोड स्थित गोल्डन एवेन्यू का निवासी था और काम से घर लौट रहा था। Road accident in Ludhiana :  मौके से मिली जानकारी के अनुसार, कार की गति…

Read More

जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) Police took BJP leaders into custody in Rural : पंजाब के जालंधर ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नेताओं को हिरासत में लिया है। ये घटनाएं शाहकोट और लांबड़ा इलाकों में हुई। Police took BJP leaders into custody in Rural : भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत शाहकोट पुलिस प्रशासन ने वरिष्ठ भाजपा नेता केडी भंडारी और राणा हरदीप सिंह को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे अभियान के तहत शिविर लगाने के लिए गांव रूपेवाल (शाहकोट) मंडी पहुँचे थे। इस दौरान डीएसपी ओंकार…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) Flood affected farmers : बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत देने की दिशा में पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जल संसाधन मंत्री बरिंद्र कुमार गोयल ने कहा कि राज्य सरकार फसलों और अन्य नुक़सान की भरपाई सुनिश्चित करेगी। इसके लिए सुल्तानपुर और भुलत्थ तहसीलों में विशेष गिरदावरी के आदेश जारी किए गए हैं, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवज़ा दिया जा सके। Flood affected farmers : सुल्तानपुर लोधी के गांवों में पानी का स्तर बढ़ने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते समय मंत्री गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह अलर्ट है…

Read More

चंडीगढ़, (अमृतसर) (वीकेंड रिपोर्ट) Big success of Amritsar police : पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर अमृतसर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पंडोरी निवासी मलकीत सिंह को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी में एक हथगोला, एक 30 बोर पिस्तौल और 10 ज़िंदा कारतूस बरामद हुए हैं। Big success of Amritsar police :  जानकारी के अनुसार, आज मलकीत सिंह उक्त हथगोला, पिस्तौल और ज़िंदा कारतूस लेकर मोटरसाइकिल पर पंडोरी गांव से बच्चीविंड, किरालगढ़ आ रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए एएसआई मनजिंदर सिंह पुलिस पार्टी ने योजनाबद्ध तरीके से…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts College students : इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। जीएनडीयू द्वारा आयोजित बी.एड. सेमेस्टर IV परीक्षा (मई 2025) के परिणामों में कॉलेज ने 100% प्रथम श्रेणी का रिकॉर्ड बनाया है। यह उपलब्धि संस्थान के उच्च शैक्षणिक मानकों, समर्पित फैकल्टी, और परिश्रमी छात्र-अध्यापकों का परिणाम है। कोमल वर्मा ने 8.60 एसजीपीए के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया, खुशी शर्मा ने 8.50 एसजीपीए के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, सलमा खानम और गोल्डा खुल्लर ने 8.20 एसजीपीए के साथ कॉलेज…

Read More

हैदराबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- के मकथा, महबूबनगर इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव उनके घर में मिले हैं। मृतकों में एक पुरुष, उसकी पत्नी, उनकी बेटी, दामाद और पोती शामिल हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है, हालांकि सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा, “मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।” स्थानीय लोगों के अनुसार, ये सभी कर्नाटक के गुलबर्गा जिले के सेदम मंडल के रंजोली के रहने वाले…

Read More