

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) Flood affected farmers : बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत देने की दिशा में पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जल संसाधन मंत्री बरिंद्र कुमार गोयल ने कहा कि राज्य सरकार फसलों और अन्य नुक़सान की भरपाई सुनिश्चित करेगी। इसके लिए सुल्तानपुर और भुलत्थ तहसीलों में विशेष गिरदावरी के आदेश जारी किए गए हैं, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवज़ा दिया जा सके।
Flood affected farmers : सुल्तानपुर लोधी के गांवों में पानी का स्तर बढ़ने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते समय मंत्री गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह अलर्ट है और डैमों व दरियाओं की स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल, आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज और नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन सज्जन सिंह चीमा समेत अन्य अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे।
मंत्री गोयल ने बताया कि राहत कार्यों की निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने आठ कैबिनेट मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। ये मंत्री बाढ़ प्रभावित विभिन्न जिलों का दौरा कर हालात का जायज़ा लेंगे और राहत सामग्री के वितरण सहित अन्य कार्यों की निगरानी करेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


