Author: Vandna Verma

Floods in Punjab (वीकैंड रिपोर्ट): पिछले कुछ दिनों में हुआ बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। अभी फिलहाल पंजाब के कुछ जगहों पर शांति है पर अभी भी कुछ जगहे हैं जहां बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। घग्गर/खनौरी सैफन जलस्तर आज सुबह 750.3 फीट 14,150 क्यूसेक तक पहुंच गया , जो खतरे के निशान से दो से ढाई फीट ऊपर चला गया है। जानकारी के अनुसार इस वजह से पटियाला जिले और संगरूर के शुतराणा और लहरागागा हलकों के गांवों में खतरा लगातार बढ़ रहा है। वहीं, शुतराणा के गांव हरचंदपुरा में घग्गर का पानी ओवरफ्लो…

Read More

Hoshiarpur Mandiala Gas Tragedy (वीकैंड रिपोर्ट): इन दिनों जालंधर में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार और संगीन आपराधिक मामलों से जुड़े एक जटिल जाल में उलझते नजर आ रहे हैं। उनके इस बार मंडियाला गैस कांड में तार जुड़े नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार रमन अरोड़ा कुछ तीन सालों से रमेश कुमार नाम के एक ठेकेदार से महीना ले रहे थे। आपको बता दें कि एक गैस और तेल चोरी के नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जाता है, जो इस समय मंडियाला गैस कांड में जेल में बंद है। वहीं, रमेश कुमार ने खुलासा किया है…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- New GST Reforms : जीएसटी सुधार से मोदी सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। नए सुधार 22 सितंबर से लागू होंगे। काउंसिल ने 12% और 28% के स्लैब पूरी तरह खत्म करते हुए अब सिर्फ दो मुख्य स्लैब 5% और 18% रखने पर सहमति जताई। सेवाओं पर नई जीएसटी दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। वहीं, सभी वस्तुओं पर नई जीएसटी दरें (पान मसाला, गुटखा, सिगरेट, जर्दा, बिना प्रसंस्कृत तंबाकू और बीड़ी को छोड़कर) 22 सितंबर 2025 से प्रभावी होंगी। दूध, रोटी, पराठा समेत कई फूड आइटम GST फ्री होंगे। वहीं इंडिविजुअल…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Family Matter : पति-पत्नी में झगड़े होना आम बात है। दोनों के बीच झगड़े की कई वजहें हैं। कई बार पत्नियां ससुराल से ज्यादा अपने मायके की चिंता या केयर अधिक करें तो पति से झगड़ा हो जाता है। यदि पत्नी अपने सास ससुर की इज्ज़त ना करे, अनुचित व्यवहार करें, तो यह जानने का प्रयास करें कि इसकी वजह क्या है ? खुद को पत्नी की जगह रख कर, पत्नी और अपने माता पिता के व्यवहार तथा बातों पर ध्यान देकर गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। यदि दोनों तरफ से गलतियाँ हो रही हैं तो…

Read More

न्यूयॉर्क (वीकैंड रिपोर्ट): US Open 2025 : यूएस ओपन 2025 से बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि सेमीफाइनल में स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 22 वर्षीय अल्काराज ने उम्र में काफी बड़े 38 वर्षीय नोवाक जोकोविच को 6-4, 7-6 , 6-2 से हराकर लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बनाई।   अब रविवार को सिनर और अल्काराज यूएस ओपन के फाइनल में भिड़ेंगे। सिनर लगातार पांचवीं बार किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। वह यूएस ओपन का खिताब बचाने की कोशिश करेंगे।…

Read More

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Gangwar in Pune : पुणे के नाना पेठ इलाके गैंगवार में कुख्यात अपराधी गणेश कोमकर के बेटे आयुष कोमकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुणे क्राइम डीसीपी निखिल पिंगले के मुताबिक, आयुष कोमकर की हत्या बीती रात की गई। वह कोचिंग क्लास से घर लौटने के बाद अपनी सोसाइटी के बेसमेंट में पहुंचा ही था कि दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह हत्या ठीक एक साल पहले हुए वनराज अंडेकर मर्डर केस का बदला है।…

Read More

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Flood In Punjab : पंजाब में अभी भी 1000 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इसी बीच लुधियाना में सतलुज दरिया का पानी महानगर के गांव ससराली इलाके में नुकसान पहुंचा रहा है। सतलुज दरिया का पानी इलाके में घुसने लगा है। देर रात को गुरुद्वारे से अनाउंसमेंट की गई और 15 गांवों के लोगों को अलर्ट किया गया। लोगों से कहा गया कि बच्चों और पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन करें। पौंग बांध के कैचमेंट एरिया में अब तक के इतिहास की सबसे अधिक वर्षा ने पंजाब को बाढ़ की स्थिति…

Read More

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Anil Ambani declared fraud : रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी हमेशा किसी न किसी विवाद में फंसे रहते हैं। ताजा घटनाक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा ने अनिल अंबानी को फ्रॉड घोषित किया है। इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बैंक ऑफ इंडिया (BOI) भी अनिल को फ्रॉड घोषित कर चुके हैं। रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) ने बताया कि कंपनी को इसे लेकर 2 सितंबर को बैंक की ओर से लेटर मिला है। बैंक ने कंपनी को 1,600 करोड़ रुपए और 862.50 करोड़ रुपए की लाइन ऑफ क्रेडिट दी थी।  आरकॉम ने स्पष्ट किया…

Read More

वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- Modi is a great Prime Minister : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा कि मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूँगा और मोदी एक महान प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक विशेष रिश्ता है और इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसा कि सभी जानते हैं, प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेरी बहुत अच्छी बनती है और वह कुछ महीने पहले यहाँ आए थे और हम रोज़ गार्डन गए थे। इससे पहले शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ट्रंप ने कहा था कि ऐसा लगता है…

Read More

होशियारपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Road Accident : होशियारपुर-चिंतपूरणी रोड पर मंगूवाल के पास हिमाचल से आ रही एक एंबुलेंस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकालकर होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार हिमाचल से आई एक एंबुलेंस, जिसमें ड्राइवर समेत पांच लोग सवार थे, जालंधर के एक निजी अस्पताल जा रही थी, लेकिन जैसे ही एंबुलेंस मंगूवाल पहुंची तो मंगूवाल के पास पुलिस की तरफ से वहां बैरिकेड्स लगाए गए थे और तेज गति होने के कारण एंबुलेंस बैरिकेड्स…

Read More