चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Firing on Sukhjinder Randhawa Son : कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके बेटे को गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से जान से मारने की धमकी मिली है। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपनी पोस्ट में बताया कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने विदेश में पढ़ाई कर रहे उनके बेटे को यह धमकी दी है। रंधावा ने इस मामले में पंजाब सरकार और पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और ऐसी घटनाओं…
Author: Vandna Verma
Today Horoscope for 1 Aug 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए ज़िम्मेदारी और संयम बनाए रखने का है। अपने कार्यों को दूसरों पर न डालें, बल्कि स्वयं पूरी निष्ठा से उन्हें पूरा करें। चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, धैर्य से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपके प्रियजन आपका पूरा सहयोग करेंगे, खासकर जीवनसाथी को कोई नया करियर अवसर मिल सकता है, जिससे घर में खुशहाली का माहौल बनेगा करियर के मोर्चे पर आज कोई बड़ा निर्णय लेने की आवश्यकता हो सकती…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – NEET PG 2025 Exam Admit Card : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, जगह, समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है। कैसे डाउनलोड करें नीट पीजी एडमिट कार्ड? नीट पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें। वेबसाइट के होम पेज पर ही Public Notice सेक्शन में Admit Card…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Murder in Jalandhar : वेस्ट में आपराधिक वारदातों का सिलसिला जारी है और हर रोज कोई न कोई आपराधिक वारदात की खबर सामने आ ही जाती है। अब जालंधर वेस्ट में एक बार फिर से युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि हत्यारोपी युवक के दोस्त ही थे और वारदात एक जिम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई। मृतक का नाम राहुल है। बस्ती शेख घास मंडी चौक के पास राहुल अपने दोस्तों के साथ बैठा था इसी दाैरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया औऱ युवकों…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- War Against Drugs : जालंधर में नशे के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं आज नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा रैणक बाजार के पक्का बाग में स्थित तस्कर के घर पर कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को धवस्त किया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन द्वारा कई बार व्यक्ति को नोटिस दिए गए, लेकिन संतोषजनक जवाब ना मिलने के कारण आज पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर घर पर कार्रवाई की जा रही है। व्यक्ति की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ स्वामी निवासी पक्का के रूप में हुई…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Sports News : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना था। इससे पहले, भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने से इनकार कर दिया था। आपको बता दें कि मंगलवार को युवराज सिंह की अगुवाई वाली भारतीय चैंपियन टीम ने वेस्टइंडीज चैंपियन को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, भारत के टूर्नामेंट से हटने के बाद, पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुँच गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच आज यानी 31 जुलाई को सेमीफाइनल मैच खेला जाना था।…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar News : अदबी दुनिया जालंधर ने पंजाब प्रेस क्लब जालंधर में अपने मासिक मुशायरे का सफलतापूर्वक आयोजन किया जिसमें अदबी दुनिया के महासचिव लेखक, कवि और गायक परमदास हीर को साहित्य और गायन के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए सम्मानित किया गया। अध्यक्षता करने वाली समिति में प्रसिद्ध गजलगो जरनैल सिंह साखी, साहित्य, कला और संस्कृति के महासचिव और प्रख्यात गीतकार और गजलगो बलदेव कोमल, अदबी दुनिया के संरक्षक स. सुरजीत सिंह सस्ता आयरन स्टोर, अदबी दुनिया के अध्यक्ष जगदीश दलिया, सम्मानित व्यक्तित्व परमदास हीर और उनकी पत्नी वीना कुमारी शामिल थे। कार्यक्रम…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Malegaon Blast: मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि स्पेशल कोर्ट ने आज मालेगांव 2008 बम धमाके के मामले में फैसला सुनाया। इस केस में सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया गया है। इनमें पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, रिटायर्ड मेजर रमेश उपाध्याय, सुधाकर चतुर्वेदी, अजय राहिरकर, सुधाकर धर द्विवेदी और समीर कुलकर्णी शामिल थे। ये ब्लास्ट 29 सितंबर 2008 को हुआ था। कोर्ट ने अपने फैसले में माना कि NIA तमाम आरोपों को साबित करने में नाकाम रही है। कोर्ट ने पीड़ित परिवार को…
मेलबर्न (वीकैंड रिपोर्ट) – International News : आजकल छोटी उम्र में ही बच्चे सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग कर रहे हैं। इस कारण परिवार में कई बार विकट स्थिति पैदा हो जाती है और बच्चों पर सोशल मीडिया का प्रयोग मानसिक एवं शारीरिक दुष्प्रभाव डाल रहा है। इसी दुष्प्रभाव को रोकने के लिए आस्ट्रेलियाई सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ऑल्ट्रेलियन सरकार ने 16 साल से कम आयु के बच्चों के लिए YouTube को बैन कर दिया है। इससे पहले और भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok, Facebook, Instagram , X और Snapchat पर 16 साल कम आयु वाले बच्चों के…
गुरदासपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Tragic accident in Punjab : गुरदासपुर के गाँव दबूरी में एक दुखद हादसा हुआ है, जहाँ हवेली में चारा कुतरते हुए बिजली का झटका लगने से तीन युवक बुरी तरह झुलस गए। इनमें से दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, ये तीनों युवक कृषि व्यवसाय से जुड़े थे और इनमें दो भाई जसविंदर सिंह ठाकुर और अर्जन सिंह ठाकुर भी शामिल थे, जिनमें से जसविंदर सिंह उम्र 30 वर्ष और गगन सिंह (26) की मौके पर ही मौत हो गई और…
