Today Horoscope for 26 Sep 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज आपकी प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और आपको अपने भाइयों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर निपटाना होगा, हालाँकि आप अपने पिताजी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई मनचाही खुशी की खबर सुनने को मिलेगी। आपको आज बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध नहीं करना चाहिए, नहीं तो परिवार के सदस्य आपकी इस आदत से परेशान हो सकते हैं। वृष राशि / Horoscope for…
Author: Vandna Verma
गढ़शंकर (होशियारपुर) (वीकैंड रिपोर्ट) )- Murder In Garhshankar : गढ़शंकर के प्रसिद्ध गाँव मोरांवाली में एक एनआरआई व्यक्ति और उसके घर की देखभाल करने वाली महिला की धारदार हथियारों से हत्या का मामला सामने आया है। शवों से आ रही दुर्गंध के कारण हत्या की घटना कुछ दिन पुरानी लग रही है। मृतक एनआरआई की पहचान घर के मालिक संतोख सिंह (65) पुत्र ज्ञान सिंह के रूप में हुई है, जो कनाडा में रहते हैं और पिछले तीन महीनों से गाँव में आए हुए थे। मृतक महिला की पहचान मनजीत कौर (46) पत्नी लखविंदर सिंह निवासी गाँव बाठ (नूरमहल) के…
जालंधर (प्रदीप वर्मा)- Firecracker Market in Jalandhar : हर साल की तरह इस साल भी पटाखा मार्केट लगने की तैयारी हो चुकी है। बेशक प्रशासन 20 बूथ लगाने की तैयारी कर चुका है लेकिन इस बार फिर हाईकोर्ट के नियमों का उल्लंघन होने की पूरी संभावना है। प्रशासन बेशक 20 बूथों की ड्रा निकालेगा लेकिन एक बूथ को जब व्यापारी ब्लाक में बदल देते हैं और उस ब्लाक में 6 दुकानें बन जाती हैं तो कुल दुकानों की संख्या 120 हो जाती है। इस प्रकार प्रशासन बिना सख्ती बरते हाईकोर्ट के नियमों का उल्लंघन व्यापारियों के हाथों करवाता है। अब…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट) – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के तीसरे संस्करण का शुभारंभ किया. यह ट्रेड शो ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस शो में प्रदेश की औद्योगिक, कृषि, सांस्कृतिक और इनोवेशन क्षमताओं का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। इस मेगा ट्रेड शो का उद्देश्य केवल निवेश और व्यापार को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश को वैश्विक मंच पर स्थापित करना भी है। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसी साल नवंबर के महीने में यूपी में करेंगे 5…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Amy Virk Punjabi comedy film poster released : बहुप्रतीक्षित पंजाबी कॉमेडी फिल्म ‘गोडे-गोडे चा 2’ का पहला पोस्टर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म मनोरंजन, प्रगतिशील हास्य और दिल को छू लेने वाले पारिवारिक रिश्तों पर आधारित है। ज़ी स्टूडियोज़ और वीएच मीडिया के सहयोग से निर्मित, यह फिल्म अब तक का सबसे बड़ा कॉमेडी धमाका होने जा रही है। यह सीक्वल अपनी पिछली फिल्म ‘गोडे-गोडे चा’ (ज़ी स्टूडियोज़) की सीक्वल है, जो 26 मई, 2023 को रिलीज़ हुई थी और पंजाबी फिल्म उद्योग की सबसे सफल और चर्चित फिल्मों में से…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : If you want to sell firecrackers in Jalandhar : पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार, उद्योग और वाणिज्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, द एक्सप्लोसिव नियम-2008 के तहत जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा सीडब्ल्यूओपी नंबर 23548 ऑफ 2017 में जारी आदेशों का पालन करते हुए पटाखों की बिक्री के लिए 20 अस्थायी लाइसेंस ड्रॉ के माध्यम से जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट जालंधर शहर के निवासी, जिनकी आयु 18 वर्ष से कम नहीं है, जालंधर शहर में निर्धारित स्थान पर पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी दुकानों के लाइसेंस प्राप्त करने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Agni Prime launched successfully : रक्षा क्षेत्र में भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। सफलता यह है कि भारत ने अग्नि प्राइम मिसाइल की ट्रेन से लॉन्चिंग का सफल परीक्षण कर लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि मध्यम रेंज की अग्नि प्राइम मिसाइल को रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम से दागा जा सकेगा। यह अगली पीढ़ी की मिसाइल ट्रेन से ही लॉन्च होकर 2000 किलोमीटर तक की रेंज में किसी भी लक्ष्य को भेद सकती है। यह 2000 किलोमीटर की रेंज तक मार करने में सक्षम है। सबसे बड़ी बात…
भिखीविंड (तरनतारन) (वीकैंड रिपोर्ट) – Firing at hospital in TarnTaran : पंजाब में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में आज प्रसिद्ध चोपड़ा अस्पताल मंदिर वाला बाजार, भिखीविंड में दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। हालाँकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस दल मौके पर पहुँचकर घटना की जाँच कर रहा है। बताया जाता है कि हमलावराें की संख्या 2 थी और उन्होंने जैसे ही फायरिंग की वहां हड़कंप मच गया। हालांकि किसी व्यक्ति को गोली नहीं लगी लेकिन इस फायरिंग के बाद सनसनी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- BCCI complain against Haris Rauf and Sahibzada Farhan : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में, बीसीसीआई ने दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर एशिया कप के सुपर 4 मैच के दौरान भड़काऊ इशारे करने का आरोप लगाया है। बीसीसीआई ने रऊफ और फरहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और आईसीसी को ईमेल भी किया है। अगर साहिबजादा और रऊफ लिखित में आरोपों से इनकार करते हैं, तो आईसीसी इस मामले पर सुनवाई कर सकता है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों…
कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट) – Fire breaks out at mattress factory in Kapurthala : कपूरथला-जालंधर रोड पर स्थित गाँव धुआँखे में आज सुबह एक गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और चारों तरफ काला धुआँ फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गईं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। आग की भयावहता को देखते हुए जालंधर से भी दमकल की गाड़ियाँ बुलाई जा रही हैं।…
