बुधवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि : दिन के कामों को सेहत बाधित कर सकती है। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। अपने जीवन-साथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक कार्यों के लिए अबतक 103 करोड़ रुपये दान कर चुके हैं। जिसमें बालिका शिक्षा से लेकर गंगा की सफाई और कोरोना से लड़ाई के लिए बने पीएम केयर्स फंड भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, दान की गई रकम पीएम मोदी ने अपनी बचत और उन्हें मिले उपहारों की नीलामी से इकट्ठा की थी। प्रधानमंत्री ने हाल ही में पीएम केयर्स फंड के लिए 2.25 लाख रुपये दान किया है। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जब पीएम केयर्स की स्थापना की गई थी, तब पीएम मोदी ने शुरुआती फंड के…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जिले में कोरोना का कहर जारी है। वीरवार को जिले में कोरोना के 55 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6999 पहुंच गया है। इसके अलावा वीरवार को कोरोना से चार मरीजों की मौत हो गई है, जिससे जिले में अब तक कोरोना से कुल 186 लोगों की मौत हो गई है। गौर हो कि कोरोना तेजी से जिले में अपने पांव पसार रहा है। रोजाना 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को महितपुर के गांव आदरामान के अकाली नेता सहित सात लोगों की कोरोना से…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय डाक विभाग में हजारों पद पर बंपर वैकेंसियां निकली हैं. India Post के तमिलनाडु सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. डाक विभाग में GDS के पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट appost.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. पदों की संख्या Tamilnadu Postal Circle Recruitment के तहत ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के 3162 पदों पर भर्ती की जाएगी. शैक्षिक योग्यता Gramin Dak Sevak के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास होना…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने के भीतर दिल्ली में 140 किलोमीटर लंबी रेल पटरियों के आसपास की लगभग 48,000 झुग्गी-झोंपड़ियों को हटाने का आदेश दिया है. साथ ही आगे निर्देश दिया है कि कोई भी अदालत झुग्गी-झोंपड़ियों को हटाने पर कोई स्टे न दे. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा है कि रेलवे लाइन के आसपास अतिक्रमण के संबंध में यदि कोई अदालत अंतरिम आदेश जारी करती है तो यह प्रभावी नहीं होगा. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अरुण मिश्रा की बेंच ने यह आदेश एम सी मेहता मामले में पारित किया है. रेलवे ने सुप्रीम कोर्ट में कहा…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): आपने लाखों रुपयों में भेड़ों को खरीदने और बेचने की खबर तो सुनी होगी. क्या आपको पता है दुनिया की सबसे महंगी भेड़ कौन सी है. उसे कितने रूपयों में बेचा गया है. आखिर इस भेड़ में ऐसा क्या है जिसकी वजह से इसकी कीमत करोड़ों रुपयों में है. आइए जानते है इस अनोखे और बेशकीमती भेड़ के बारे में… इस भेड़ का नाम है डबल डायमंड (Double Diamond). स्कॉटलैंड के लानार्क में पिछले हफ्ते एक नीलामी का आयोजन किया गया. इसमें यह भेड़ भी आई थी. इसकी नीलामी 13 हजार डॉलर यानी 9.53 लाख रुपयों…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): प्रशासन ने केंद्र सरकार की गाइडलाइंस आने के बाद छोटी मार्केट्स में आर्ड-ईवन का सिस्टम खत्म कर दिया है, जबकि इससे पहले वीकेंड पर बाजार बंद करने के फैसले को वापस ले लिया था। लेकिन प्रशासन के इस काम पर भी भाजपा में क्रेडिट वार शुरू हो गई है। पार्टी से जुड़े व्यापारी नेता इसका क्रेडिट भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद को दे रहे हैं, हालांकि भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने इस मामले को लेकर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से भी बात की थी। बुधवार को प्रशासक के वार रूम में ऑड-ईवन खत्म करने के फैसले के बाद…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोविड-19 महामारी और इसके वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन किया गया था, जिसका अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा। हालांकि, लॉकडाउन के अलावा कोई चारा भी नहीं था। इस दौरान कई एसएमई अभी भी नकदी संकट से जूझ रहे है। कई बड़ी कंपनियां कारोबार को एक बार फिर से जिंदा करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। कोरोना काल में इन संगठनों के कर्मचारियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कई कर्मचारियों ने अपनी नौकरी खो दी है, कई के वेतन में कटौती की गई है। नकदी की ऐसी आपात स्थिति से निपटने…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना वायरस का कहर जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 66 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1589 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। राहत की बात यह है कि कोरोना पर 1595 लोगों ने जीत भी हासिल की। संक्रमित पाए लोगों में जिला फतेहगढ़ साहिब के विधानसभा क्षेत्र अमलोह से कांग्रेस विधायक काका रणदीप सिंह भी शामिल हैैं। वहीं, आनंदपुर साहिब थाने में तैनात दो एएसआइ की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। राज्य में कोरोना के कारण 24 घंटे में भी सर्वाधिक 16 मौतें जिला लुधियाना में हुईं।…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में COVID-19 के सबसे ज्यादा 83,883 नए केस सामने आए. इससे, देश में संक्रमितों का आंकड़ा 38 लाख के पार चला गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 83,883 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यह एक दिन में आए कोरोना मामलों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इस दौरान, 1043 लोगों की वायरस की वजह से जान गई है. वहीं, देश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 67,376 पर पहुंच गया है और संक्रमितों की कुल…
