चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Perry murder case : गैंगस्टर इंद्रपीत सिंह पैरी के मर्डर में पुलिस ने शूटरों की पहचान कर ली । जांच के मुताबिक पीयूष पिपलानी और अंकुश ने टिंबर मार्केट सेक्टर-26 में पैरी पर गोलियां चलाईं। पैरी की कार में ही बैठकर लॉरेंस से बात कराने की बात कहकर सीने पर गोलियां पीयूष ने दागी थीं। ये दोनों शूटर सोनू नोल्टा मर्डर केस में हरियाणा की पंचकूला पुलिस के वांटेड हैं। पुलिस के हाथ लगे नए वीडियो में साफ दिखाई देता है कि पैरी के बिल्कुल पास बैठे आरोपी ने उसे किसी से बात कराने के बहाने अपना…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Kadian-Beas railway line defrosted : रेलवे ने लंबे समय से अटकी 40 km लंबी कादियां-ब्यास रेलवे लाइन पर काम फिर से शुरू करने का फैसला किया है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट को “डीफ्रीज” करने का निर्देश दिया है। इससे पहले, अलाइनमेंट की चुनौतियों, ज़मीन अधिग्रहण में रुकावटों और स्थानीय राजनीतिक उलझनों के कारण इस प्रोजेक्ट को “फ्रोजन” कैटेगरी में रखा गया था। रेलवे की भाषा में, किसी प्रोजेक्ट को “फ्रोजन” करने का मतलब है उसे ठंडे बस्ते में डाल देना, क्योंकि कई कारणों से आगे बढ़ना मुमकिन…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – CM Mann held a business roadshow in Osaka : जापान दौरे के चौथे दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओसाका में आयोजित रोड शो को भारी प्रोत्साहन मिला। प्रमुख जापानी कंपनियों ने रोड शो में भाग लिया और प्रदेश में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बड़ी औद्योगिक कंपनियों की साझेदारी भारत-जापान आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए मजबूत समर्थन को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब की प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों, एकीकृत सिंगल-विंडो प्रणाली और निवेश के लिए तैयार अवसरों…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Dharmendra 90th birthday : दिवंगत अभिनेता ही-मैन धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन 8 दिसंबर को है। बेशक धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनका जन्मदिन मनाने को उनके फैंस तैयार हैं। देओल परिवार मुंबई में उनका जन्मदिन मनाएगा। खास बात यह है कि इस दौरान उनके फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। सनी देओल और बॉबी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र की स्मृति और विरासत का सम्मान करने के लिए उनके फार्महाउस जाने का फैसला किया है। वे चाहते हैं कि एक्टर के फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। अपनी प्लानिंग पर चर्चा करते हुए, उन्हें…
जामनगर (वीकैंड रिपोर्ट) : Shoe thrown at AAP MLA during rally : आम आदमी पार्टी (AAP) की रैली के दौरान उस समय भारी हंगामा हो गया, जब भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने अचानक AAP MLA गोपाल इटालिया पर जूता फेंक दिया। रैली स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जूता फेंके जाते ही स्टेज पर मौजूद एक महिला ने आव देखा न ताव, वह सीधे नीचे कूद गई और दूसरे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। गोपाल इटालिया गुजरात के विसावदर विधानसभा सीट से AAP के विधायक हैं। उन्होंने जामनगर में बाइक…
मुर्शिदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- Foundation stone of Babri Mosque : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखी जा रही है। तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर मस्जिद निर्माण की अगुवाई कर रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग सुबह से ट्रैक्टर, ई-रिक्शा और अपने सिर पर ईंट लेकर निर्माण स्थल पर पहुंच रहे हैं। हुमायूं कबीर ने आज यानी 6 दिसंबर 2025 को बाबरी मस्जिद का शिलान्यास कर दिया। उन्होंने पहले ही इसका ऐलान किया था। इस शिलान्यास कार्यक्रम में सऊदी के 2 मौलवी आए थे। हजारों-लाखों की संख्या में लोग मुर्शिदाबाद जुटे थे।…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Airlines are price gouging amidst the crisis : एयरफेयर में अचानक बढ़ोतरी पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय सख्त रूख अपनाया है। कुछ एयरलाइंस के बढ़े हुए किरायों पर सरकार ने गंभीर नोटिस लिया है। यात्रियों को महंगा टिकट न देना पड़े, इसके लिए किराया सीमा लागू की गई है। दिल्ली से हैदराबाद के बीच का हवाई किराया शनिवार को कई फ्लाइट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर 36 हजार से ज्यादा पहुंच गया है। बीते पांच दिनों में इंडिगो की 2500 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। इसके चलते उपलब्ध सीटों की संख्या घट गई। विमानन कंपनियों ने इस आपदा…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Discus thrower Seema Punia suspended for 16 months : डिस्कस थ्रोअर और एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडलिस्ट सीमा पुनिया को नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने डोपिंग उल्लंघन के लिए 16 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। एजेंसी ने कहा कि यह बैन 10 नवंबर से लागू हो गया है। सीमा पुनिया पहले भी दो बार डोपिंग नियमों का उल्लंघन कर चुकी हैं, जिनमें से एक मामला जूनियर स्तर पर हुआ था। यह घटना उनके करियर पर एक और बड़ा धब्बा बनकर सामने आई है। सीमा पुनिया ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Human Washing Machine : जापान की टेक कंपनी Science Inc. ने एक अनोखी मशीन बनाई है, जिसे “ह्यूमन वॉशिंग मशीन” कहा जा रहा है। यह मशीन सबसे पहले ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में प्रदर्शित हुई थी और अब जापानी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। मशीन का अनुभव यह मशीन बड़े कैप्सूल जैसी है। उपयोगकर्ता इसमें लेटता है और ढक्कन बंद हो जाता है। अंदर धीमा, सुकून देने वाला संगीत बजता है और पूरी प्रक्रिया स्पा जैसा अनुभव देती है। मशीन सिर से पैर तक शरीर को धीरे-धीरे साफ करती है और अंत में खुद ही शरीर को सुखा देती है। 1970 से आधुनिक तक इस मशीन का आइडिया 1970…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Accident in Jalandhar : जालंधर के कूल रोड पर स्थित ईडी दफ्तर के पास पेंटिंग का काम करते समय भयंकर हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, पंजाब नेशनल बैंक की बिल्डिंग में काम कर रहे दो मजदूर इमारत की पांचवीं मंजिल से गिर गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई। Accident in Jalandhar : हादसे की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, हादसा पैर फिसलने और सुरक्षा बेल्ट टूटने के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि दूसरे मजदूर ने अपने साथी को…
