चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): Mann in Japan : अपने जापान दौरे के तीसरे दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज प्रदेश के लिए 500 करोड़ रुपए का निवेश सुरक्षित किया है, जिसमें जापान की स्टील कंपनी आइची स्टील ने प्रदेश में वर्धमान स्पेशल स्टील्स के साथ अपने सहयोग को बढ़ाने का आश्वासन दिया है। आइची स्टील और वर्धमान स्पेशल स्टील्स ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लिए एक स्वर्णिम दिन है क्योंकि आइची स्टील कॉर्पोरेशन, जिसे टोयोटा की स्टील शाखा के रूप में जाना जाता है, ने प्रदेश में…
Author: Vandna Verma
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): Bigg Boss 19 trophy : रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी का लुक नेशनल टीवी पर दिखाया गया है और इस फस्र्ट लुक ने सबकी निगाहें थाम दी हैं। ये ट्रॉफी पिछले सीजन से एकदम हटकर और बेहद ‘ग्रैंड’ दिख रही है। बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को रात 9 बजे जिओ हॉटस्टार और जिओ सिनेमा पर लाइव स्ट्रीम होगा, जो सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। टेलीविजन के दर्शक विनर को देखने के लिए रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी का लुक ‘बिग…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- DGCA reversed its own decision : लाखों हवाई यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। दरअसल नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने उस निर्देश को वापस ले लिया गया है जिसके तहत क्रू मेंबर्स को वीकली आराम की जगह छुट्टी देने पर रोक लगा दी गई थी। दरअसल यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारत का विमानन क्षेत्र व्यापक व्यवधानों, कैंसिलेशन और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा था। इंडिगो को हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। दरअसल, डीजीसीए ने पहले निर्देश जारी किए थे कि क्रू सदस्यों को साप्ताहिक विश्राम के बदले कोई भी अवकाश…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Congress leader Waring issued a warning : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ‘आप’ सरकार तीन साल से राज्य में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनाव नहीं करा रही थी और ये चुनाव हाई कोर्ट के दखल के बाद हो रहे हैं लेकिन आम आदमी पार्टी को चुनावों के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे थे, जिस वजह से उन्हें डर है कि आप पार्टी ये चुनाव हार जाएगी और इसीलिए विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवारों को आगे किया जा रहा है। वड़िंग ने कहा…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Diljit Dosanjh : मशहूर पंजाबी गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक में काम करने के अपने अनुभव को बेहद खास बताया। दिलजीत ने स्पष्ट कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा किसी निजी पहचान या वैलिडेशन के लिए नहीं बने, बल्कि सिर्फ और सिर्फ चमकीला के प्रति सम्मान और प्यार के कारण जुड़े। दिलजीत ने शूटिंग के दौरान घटा एक अनोखा अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि एक सीन में दूसरा कलाकार समय पर नहीं पहुंचा था, तो निर्देशक इम्तियाज अली ने उन्हें…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Visa Fraud : पंजाब के जालंधर में एक बार फिर विदेश भेजने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। एक परिवार को कनाडा भेजने का झांसा देकर कुल 37 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपी पर प्रसिद्ध अंकुर नरूला चर्च से जुड़े होने और रसूख का इस्तेमाल कर विश्वास में लेने का आरोप लगाया है। कैसे हुई ठगी? पीड़ित अमरीक सिंह और उनकी पत्नी पूजा ने बताया कि वे एक कार्यक्रम के दौरान Shalom Holidays Group के फ्रांसिस मसीह से जुड़े। आरोपी ने अमरीक, उनके भाई और देवरानी को कनाडा टूरिस्ट वीज़ा दिलाने का वादा किया। इसके लिए उन्होंने नकली वीज़ा, एयर टिकट और दस्तावेज…
Today Horoscope for 05 Dec 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। लाभ के अवसरों में लगातार वृद्धि होगी और आर्थिक मामलों में आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिलने के संकेत हैं। हालांकि, किसी भी फैसले को लेते समय जल्दबाजी से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन आज सामान्य रहेगा, जबकि संतान की ओर से खुशखबरी मिलने की संभावना है। वृष राशि / Horoscope…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Aadhaar update without documents : आधार कार्ड (Aadhaar Card) में छोटे अपडेट करवाने के लिए आधार सेवा केंद्र के चक्कर लगाने से परेशान लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब आप अपने मोबाइल फोन से ही आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। यह सुविधा नए ‘Aadhaar App’ पर उपलब्ध कराई गई है। बिना किसी दस्तावेज़ के होगा अपडेट इस सुविधा की सबसे खास बात यह है कि मोबाइल नंबर बदलने के लिए अब किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं होगी।…
फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट) – Canada Visa Fraud : पंजाब (Punjab) में विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फर्जी एजेंट आए दिन भोले-भाले युवाओं और उनके परिवारों को झांसा देकर लाखों रुपये हड़प रहे हैं। ऐसा ही ताज़ा मामला जिला फिरोजपुर से सामने आया है, जहां एक पति-पत्नी ने युवक को कनाडा भेजने का वादा कर मोटी रकम ऐंठ ली। शिकायतकर्ता सुभाष विज, निवासी आजाद नगर फिरोजपुर, ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे को कनाडा भेजना चाहता था। इस सिलसिले में उसकी मुलाकात राहुल कक्कड़ (एम.डी.) और उसकी पत्नी मोनिका कक्कड़, निवासी श्री गणेश कॉलोनी, से हुई। आरोप…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Rail roko protest ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप कल यानी 5 दिसंबर को रेल यात्रा करने जा रहे हैं, तो पहले ये अपडेट जरूर पढ़ लें। पंजाब में कल एक बड़े आंदोलन की घोषणा की गई है, जिसके कारण कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है और यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब में किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया है। एक बार फिर किसान संगठनों की ओर से “रेल रोको आंदोलन” की कॉल दी गई है। इस वजह से कल दोपहर 1…
