प्रयागराज (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी मच गई है। हत्यारों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों के साथ ही फॉरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना प्रयागराज के मांडा थाना इलाके के आंधी गांव की है। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों को हत्यारों ने मौत की नींद सुला दिया। मृतकों में दंपती और उनकी 16 वर्षीय बेटी शामिल है। जानकारी के अनुसार, मृतक नंदलाल यादव…
Author: Vandna Verma
विशाखापट्टनम (वीकैंड रिपोर्ट): आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एलजी पॉलिमर उद्योग में रासायनिक गैस लीक हो गई। आरआर वेंकटपुरम गांव में गुरुवार की सुबह हुई इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 800 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल गैस के रिसाव पर काबू पा लिया गया है। घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीएमए की आपात बैठक बुलाई है। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी बीमारों से मिलने के लिए अस्पताल रवाना हो गए हैं। घटना के बाद से…
मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा दारा भावगत गोचर में होंगे। जो आपके मन को और सकारात्मक एवं प्रसन्न करने वाले होंगे। पत्नी एवं बच्चों को उनकी जरूरत की वस्तुओं को खरीदने के लिये उत्साहित होंगे। कार्य एवं व्यवसाय सामान्य तौर पर चलता हुआ होगा। किन्तु सम्पत्ति और निवेश में परेशान होंगे। यथा सम्भव सावधानी बनाये रखें, लाभ होगा। वृषभ: आज इस राशि से रोग भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जो आपको वित्तीय देयताओं को चुकाने की शक्ति देंगे। यदि आप विदेश एवं प्रवास में हैं, तो परेशानियों को कम करने के लिये कोई आपका सहयोग बना हुआ होगा। किन्तु…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरेाना वायरस से निपटने और लॉकडाउन की स्थिति में सुधार की जानकारी देने के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय की संयुक्?त प्रेस कांफ्रेंस हुई। इस मौके पर गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान पर एक साथ पांच लोग से ज्यादा नहीं हो सकेंगे। विवाह समारोह में 50 लोग से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते हैं और अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग शामिल नही हो सकते हैं। हर किसी को मास्क लगाना अनिवार्य है। सार्वजनिक जगहों पर एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूरी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस का कहर दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना वायरस से अब तक 1694 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 49,391 से अधिक लोग बीमार बताए जा रहे हैं। कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि कोई भी राज्य महाराष्ट्र में मौजूद प्रवासी को वापस बुलाने को तैयार नहीं दिख रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने राज्य के प्रवासियों को महाराष्ट्र से वापस लाने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार पश्चिम बंगाल के 2400 प्रवासियों…
हैदराबाद (वीकैंड रिपोर्ट): पूरे देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि कब लॉकडाउन खत्म हो और जिंदगी पहले जैसी सामान्य हो जाए, लेकिन जहां कोरोना वायरस के लगातार केस सामने आ रहे हैं, वहां ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन दो हफ्तों यानी 17 मई तक बढ़ाया है, लेकिन आशंका है कि यह उसके बाद भी जारी रह सकती है। ताजा खबर तेलंगाना से है। यहां सरकार ने कोरोना वायरस के लगातार सामने आते केस देखते हुए लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि जिन राज्यों में…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्र सरकार से मिली इस छूट के बाद अब पंजाब सरकार ने भी शराब की दुकानें खोलने के लिए गाइड लाइन जारी कर दी हैं। पंजाब सरकार ने लोगों के घर तक शराब पहुंचाने के लिए होम डिलीवरी को मंजरी दे दी है। इसके लिए पंजाब के आबकारी विभाग की ओर से गाइड लाइन भी जारी की गई है। इस गाइडलाइन के मुताबिक एक ग्रुप में सिर्फ 2 लोग ही होम डिलीवरी कर सकेंगे। इसके साथ जो भी लोग होम डिलीवरी करेंगे उनके पास आधिकारी पास होना जरूरी होगा। आबकारी विभाग ने साफ किया है कि दो…
रोम (वीकैंड रिपोर्ट): इटली ने दावा किया है कि उसने कोरोना वायरस महामारी का टीका (वैक्सीन) तैयार कर लिया है। इटली की सरकार ने कहा कि उसने ऐंटी बॉडीज को ढूंढ निकाला है जिसने मानव कोशिका में मौजूद कोरोना वायरस को खत्म कर दिया है। अगर यह दावा सही निकला तो दुनियाभर के लिए यह बड़ी राहत की बात होगी। इटली की न्यूज एजेंसी एएनएसए के अनुसार रोम की संक्रामक बीमारी से जुड़े स्पालनजानी अस्पताल में इस टीके का परीक्षण किया गया और चूहे में ऐंटी बॉडीज तैयार किया गया। इसका प्रयोग फिर इंसान पर किया गया और इसने अपना…
श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट): पुलवामा में जारी एनकाउंटर के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। हमारे सहयोगी न्यूज चैनल के मुताबिक, हिज्बुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर रियाज नायकू को एनकांउटर में ढेर कर दिया गया है। इसे हंदवाड़ा में भारतीय जवानों की शहादत का बदला माना जा रहा है। पुलवामा में जारी एनकाउंटर के बीच श्रीनगर में मोबाइल और इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। इसके अलावा अवंतिपोरा के शरशाली खिरयू में भी दो आतंकियों को मार गिराया गया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में दो जगहों पर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अवंतिपोरा…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पिछले पांच दिनों में भारतीय रेलवे ने 70 स्पेशल ट्रेन चलाई हैं जिसके जरिए 80,000 फंसे हुए प्रवासियों, छात्रों और पर्यटकों को उनके घर भेजा गया है। रेलवे के अधिकारी के मुताबिक सोमवार तक 55 स्पेशल ट्रेनों ने एक तरफ का सफर तय कर लिया है और 30 ट्रेन मंगलवार के दिन चलेंगी। शुरुआत में यह ट्रेन बंगलुरू, सूरत, साबरमती, जालंधर, कोटा और इरनाकुलम से चलेंगी, हर ट्रेन में एक हजार यात्री सफर करेंगे। अधिकारी ने बताया जब तक राज्य की सरकारें रेलवे से मांग करती रहेंगी तब तक ऐसी स्पेशन ट्रेनें चलती रहेंगी। रेलवे के सूत्रों…
