Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 78000 से ज्यादा नए मामले आने से संक्रमितों का आंकड़ा 37 लाख के पार पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 78,357 नए COVID-19 के मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान, देश में 1045 लोगों की मौत हुई है. भारत में कोरोना के कुल मामले की संख्या 37,69,529 हो गई है जबकि 66,333 लोगों की जान जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना का रिकवरी रेट 76.98 प्रतिशत है. कुल संक्रमित मामलों…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जिला जालंधर में कोरोना का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले में 60 नए कोरोना रोगी मिले जबकि 1 की मौत हो गई। जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 6830 तथा मृतकों का आंकड़ा 178 तक पहुंच गया है। मंगलवार को 187 की रिपोर्ट आई थी नेगेटिव और 84 को मिली छुट्टी स्वास्थय विभाग के अनुसार मंगलवार को 187 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई थी और उपचाराधीन पॉजिटिव मरीज़ों में से 84 को छुट्टी दे दी गई है। उधर विभाग ने 471 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना वायरस की पुष्टि के लिए लैब में भेजे…

Read More

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना वायरस के मामलों में स्थिति और गंभीर होने वाली है। अब कोरोना वायरस के साथ डेंगू के मामले भी सामने आने लगे हैं। 29 अगस्त को एक 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जिससे कोरोना के साथ डेंगू भी था। उक्त व्यक्ति लुधियाना के महाराज नगर का रहने वाला था तथा दयानंद अस्पताल में भर्ती था परंतु जिला स्वास्थ्य विभाग ने चंडीगढ़ मुख्यालय में इसकी रिपोर्ट नहीं की।  इसके अलावा होशियारपुर व संगरूर में भी कोरोना के साथ डेंगू का मामला सामने आया है। राज्य के नोडल अफसर डॉ. राजेश भास्कर के अनुसार मंगलवार…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 38 लाख के करीब पहुंच गई है। भारत में पिछले 24 घंटे में 78357 नए कोरोना केस आए हैं और एक ही दिन में 1045 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37,69,524 तक पहुंच गई है जबकि 66,333 लोग कोरोना से जंग हार गए। कोरोना के कुल मामलों में  8,01,282 एक्टिव केस हैं जबकि 29,019,09 लोग ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में स्वस्थ होने की…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): हॉगकॉग की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Infinix ने अपने Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। दोनों ही फोन्स को दमदार बैटरी, मीडियाटेक प्रोसेसर और HD डिस्प्ले के साथ लाया गया है। इनमें से Infinix Hot 9 Pro को आज बिक्री के लिए दोपहर 12 से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध किया जाएगा। इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। फोन के साथ मिलेंगे ये ऑफर्स Infinix Hot 9 Pro को आज आकर्षक ऑफर्स के साथ…

Read More

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): सीबीआई लगातार 12 दिन से एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही हैं। आज सीबीआई का 13वां दिन हैं। वहीं अब खबर आ रही हैं इस मामले में सीबीआई को इस केस में हत्या को कोई एंगल नहीं मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीबीआई को शुरुआती जांच में सुशांत के मर्डर का कोई सबूत नहीं मिला है। हालांकि जांच एजेंसी अभी भी कई एंगल से जांच कर रही है। वहीं सीबीआई की टीम दो बार सुशांत के घर पर जांच के लिए जा चुकी है, जहां क्राइम सीन को भी…

Read More

बुधवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष परिवार के साथ बातचीत कर के परेशानियां सुलझाने की कोशिश करेंगे। किसी दोस्त या प्रेमी से आपको कोई वादा भी करना पड़ सकता है। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश होगी। कुछ लोग आपको कॉपी कर सकते हैं। आज आप अजीब तरीके से किसी की मदद भी कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आपको मदद मिल जाएगी।  वृष तरक्की भी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है।…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): शहर में भादों के महीने में शुक्ल पक्ष के 14वें दिन हर साल बाबा सोढल मेला आयोजित किया जाता है। पंजाब के मेलों की सूची में इनका प्रमुख स्थान है। मेला बाबा सोढल की महान आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित किया जाता है। देशभर से लाखों श्रद्धालु इस मेले में सोढल बाबा के दर्शन करने आते हैं। सोढल मंदिर में प्रसिद्ध ऐतिहासिक सोढल सरोवर है जहां सोढल बाबा की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। श्रद्धालु इस पवित्र सरोवर के जल से अपने ऊपर छिड़काव करते हैं और चरणामृत की तरह पीते हैं। इस…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : पंजाब में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा और उसने पिछले चौबीस घंटों में पचास मरीजों की जान ले ली और अभी 77 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 1453 तक पहुंच गई है। यह जानकारी आज यहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में दी गई। राज्य में हालांकि अब तक 1062667 संदिग्धों के सेंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 37027 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। राज्य में कोरोना से जंग लड़ते हुए रोजाना…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया. राजकीय सम्मान के साथ लोधी श्मशान घाट पर प्रणब दा पंचतत्व में विलीन हो गए. इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को आर्मी हॉस्पिटल (आरएंडआर) से 10, राजाजी मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास में लाया गया. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की. देश के 13वें राष्ट्रपति के पार्थिव शरीर को सेना के आर एंड आर अस्पताल से सुबह 9.30 बजे लाया गया…

Read More