जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंस राज महिला महाविद्यालय के लिए बड़े गर्व की बात है कि ग्रुप हेडक्वार्टर एनसीसी जालंधर की ओर से एचएमवी को एनसीसी गतिविधियों 2020 के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा दिया गया है। यह जानकारी कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने दी। उन्होंने बताया कि एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर्स जालंधर की ओर से कुछ मापदंडों पर विभिन्न कॉलेजों को परखा गया जिसमें एएनओ का योगदान तथा प्राचार्या की एनसीसी की ओर प्रेरणा प्रमुख मापदंड थे। कठिन मूल्यांकन के बाद ब्रिगेडियर आद्वितीय मदान, ग्रुप कमांडर एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर ने हंस राज महिला महाविद्यालय को एनसीसी गतिविधियों 2020…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना से सोमवार को चार लोगों को मौत हुई और पूर्व एडीसी व सुरजीत हॉकी सोसायटी के सचिव सहित 185 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में थाना नंबर छह के एएसआइ भी शामिल हैं। कोरोना ने जालंधर छावनी में 14, फिल्लौर में 17 लोगों को चपेट में लिया। 103 मरीजों को कोविड केयर सेंटर से छुट्टी देकर घर में आइसोलेशन के लिए भेजा गया है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 6623 और मृतकों की संख्या 167 हो गई हैं। सेहत विभाग के अनुसार सोमवार को पूर्व एडीसी व सुरजीत हॉकी के सचिव इकबाल सिंह…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के चलते कामकाज ठप्प होने के बाद परेशान चल रहे लोगों के चालान काटने के नाम पर दिहाड़ी पूरी कर रहे पुलिस के मुलाजिम अब सरेआम गुंडागर्दी पर भी उतर आए हैं। पुलिस के आला अधिकारी जहां लोगों को राहत दिलवाने के लिए अलग-अलग कदम उठा रहे हैं, वहीं उनके मुलाजिम लोगों को तंग करने के तरीके ढूंढ रहे हैं। मंगलवार को काला संघिया रोड पर नाके पर खड़े पुलिस मुलाजिमों ने एक युवक को रोका। युवक ने पुलिस कर्मियों पर बदसलूकी आरोप लगाया और उनकी वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनती देख सारे पुलिस वाले…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर मलविंदर सिंह लक्की ने शहर में नेहरी विभाग की जमीन पर बड़े स्तर पर कब्जाें का मामला उठाया है। लक्की ने कहा कि मसंद चौक से लेकर चुनमुन चौक तक और उसे आगे की नारी विभाग की जमीन पर रसूख वालों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि चुनमुन माल के साथ पूर्व विधायक का कब्जा है जबकि उसके साथ ही कई कोठी मालिकों ने नहर पर पक्के कब्जे कर लिए हैं। जालंधर कैंट हलके के इस इलाके में विधायक परगट सिंह पिछले आठ साल से जिम्मेवारी संभाल रहे…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोराना के मामलों को लेकर आज कुछ कमी दर्ज की गई। यहां 24 घंटे में कोरोना वायरस के 69,921 नए मामले सामने आए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36,91,166 हो गई है।संक्रमितों के आंकड़ों में बीते छह दिन में और मौत के आंकड़ों में बीते 28 दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 36,91,167 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 7,85,996 ऐक्टिव हैं और 28,39,883 लोग ठीक हो चुके हैं। एक दिन में कोरोना…
मुनक (वीकैंड रिपोर्ट): किसान जगराज सिंह राजा (47) पुत्र सुखदेव सिंह गांव देहला सोमवार को अपने परने के साथ अपने ही घर में फंदा लेकर जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। जगराज सिंह अपनी 85 वर्षीय मां, बीमार पत्नी और दो जवान बेटियों को दर-दर की ठोकरे खाने के लिए बेसहारा छोड़ गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना मुनक से सहायक थानेदार बलबीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ जगराज सिंह के घर पहुँचे जहाँ उन्होंने घटना का जायज़ा लिया और पुलिस कार्यवाही करते लाश का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिवार हवाले कर दी…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस संबंधी गुमराह करने वाली ऑडियो-वीडियो का गंभीर नोटिस लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल सर्जनों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने जिला अफसरों को इस संबंध में तुरंत कार्रवाई की हिदायतें दी हैं। पुलिस विभाग के साइबर विंग ने दोषियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। गत दिवस पटियाला के थाना त्रिपड़ी में आई.पी.सी. की धारा 188 और आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 54 के तहत दर्ज पहले मामले में गिरीश भट्ट पुत्र परमानंद भट्ट निवासी रणजीत नगर को नामजद किया गया है।…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने ऐलान किया कि पंजाब हैल्थ व्यवस्था निगम के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में मिल रही सेहत सेवाओं पर पूरानी दरों पर ही लागू रहेंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार ने कोविड दौरान बिगड़ी स्थिति को ध्यान में रखते पंजाब हैल्थ सिस्ट निगम के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में इलाज में 15 फीसदी बढ़ोतरी के फैसले को वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को मानक सेवाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है और सरकारी अस्पतालों में पहले वाली दरों ही लागू रहेंगी। सेहत मंत्री…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आई.एम. डी.) ने सोमवार को उत्तर और दक्षिणी भारत के साथ ही पूर्व -उत्तर के कई हिस्सों में अगले 3दिनों के लिए भारी बारिश का अंदाज़ा लगाया है। विभाग मुताबिक पंजाब, पूर्वी राजस्थान, बिहार, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के दूर -दरगामे वाले इलाकों में इस दौरान भारी बारिश पड़ सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि देश में अगस्त के महीने पिछले 44 साल में सबसे और ज्यादा बारिश दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में अगस्त महीने में 27 प्रतिशत…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में अनलॉक-4 को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। देश में अब 1 सितंबर से अनलॉक-4 शुरु होने जा रहा है, जिसके लिए 29 अगस्त को केन्द्र सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके मद्देनजर आज पंजाब सरकार द्वारा भी पंजाब में अनलॉक-4 के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों में कोई खास बदलाव नहीं किए गए हैं लेकिन पंजाब के पांच जिलों में ऑड ईवन का फार्मूला खत्म कर दिया गया है। पंजाब में वीकैंड लॉकडाउन 30 सितंबर तक जारी…
