Author: Vandna Verma

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जिले में कोरोना वायरस के फैलने की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को जालंधर में कोरोना संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई। नए मामलों में शहर का एक हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी शामिल है। अब जिले में मरीजों की संख्या 2567 तक पहुंच गई  है और मरने वालों की संख्या 64 हो गई। मृतकों में से एक मरीज की निजी अस्पताल व दूसरे की अमृतसर में मौत हुई है। इससे पहले रविवार को पहली बार 111 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से आठ मरीज दूसरे…

Read More

श्री मुक्तसर साहिब (वीकैंड रिपोर्ट): श्री मुक्तसर साहिब के गांव हुसनर में लुटेरे ए.टी.एम. मशीन ही उखाड़ कर ले गए। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव हुसनर में स्थित सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच के साथ लगे ए.टी.एम. को बीती रात लुटेरे उखाड़ कर ले गए जिसमे 4.61 लाख रुपए की धनराशि थी। CCTV में दो लोगो की वीडियो कैद हुई है। इस मामले सम्बन्धित पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एस.पी.डी. राजपाल सिंह हुन्दल पुलिस पार्टी सहित पहुंचे और जांच शुरू कर दी। Please like our page https://www.facebook.com/weekendreport/

Read More

गोराया (वीकैंड रिपोर्ट): नेशनल हाइवे पर फगवाड़ा -गोराया गाँव चचराड़ी के फ्लाईओवर पर हुए एक दर्दनाक हादसे के कारण मोटरसाइकिल सवार नौजवान की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक घंटे तक मृतक की लाश और मोटरसाइकिल बस नीचे फंसी रही और मृतक की लाश बुरी तरह से कुचली गई। मृतक की पहचान विनीत कुमार पुत्र सुशील कुमार गाँव आहलोवाल थाना फिलौर के तौर पर हुई है, वह फगवाड़ा में प्राइवेट नौकरी करता था और ड्यूटी करने के बाद अपने घर लौट रहा था। उक्त युवक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था और दो बहनों का अकेला भाई था।…

Read More

अलावलपुर (वीकैंड रिपोर्ट): पुलिस थाना आदमपुर के अधीन आती पुलिस चौकी अलावलपुर के क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से बलात्कार  का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयान अनुसार पीड़िता की मां ने बताया कि उक्त थाने के अधीन आते एक गांव में परिवार सहित किराए के मकान में रह रही है और दौलतपुर में उसकी सगी बहन और उसका पति विभीषण दास 2 बच्चों सहित  किराए के मकान में रह रहा है। 30 जुलाई की रात को वह सारा परिवार रोटी खा कर सो गया था और उसका जीजा विभीषण दास रात के…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): रक्षा बंधन पर आज सोमवार और पूर्णिमा का योग भगवान महादेव की विशेष कृपा दिलाएगा। इस बार रक्षा बंधन पर शताब्दी में पहली बार चतुर्योग में रक्षा बंधन आ रहा है। सर्वार्थ-सिद्धि योग आयुष्मान योग के चलते दीर्घायु का वर प्रदान करेगा। इस बार भद्रा और राहुकाल 9.30 से पहले ही समाप्त हो रहे हैं। इस योग में भाई-बहन की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। आज सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक भद्रा पूर्णिमा तिथि रात्रि 09 बजकर 29 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ यहां जानें…

Read More

मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष आपके धन में वृद्धि और आपके व्यवसाय की स्थिति को ऊपर उठाना संभव है। आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और नया अधिग्रहण कर सकते हैं। आपके रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं और आपके परिवार के सदस्य बहस में पड़ सकते हैं। बच्चों की प्रगति आपको खुश रखेगी। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। धन का अनियमित प्रवाह हो सकता है। इससे आपको तनाव…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी बड़ा झटका लगा था. सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर एक्टर के फैंस भी लगातार सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. अब हाल ही में इस मामले में एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंसाफ की मांग की है. दरअसल, श्वेता ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कहा है कि उन्हें किसी भी कीमत पर इंसाफ की उम्मीद है.  श्वेता…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): इस्लाम धर्म को मानने वाले रमजान खत्म होने के लगभग 70 दिनों बाद बकरीद मनाते हैं। इसे ईद-उल-जुहा भी कहते हैं। मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है बकरीद। इस दिन मुसलमानों के घर में कुछ चौपाया जानवरों की कुर्बानी देने की प्रथा है। कुर्बानी देने के बाद इसे तीन भागों में बांटकर इसका वितरण कर दिया जाता है। इस्लाम धर्म में खास पैगंबरों में से पैगंबर हजरत इब्राहीम एक हैं। कहा जाता है कि अल्लाह ने हजरत इब्राहीम से उनकी सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी मांगी। चूंकि हजरत…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हिंदी अखबार के पुराने फोटोजर्नलिस्ट सुरिंदर ​छिंदा की शुक्रवार का निधन हो गया है। इसके पीछे सरकारी तंत्र की नालायकी है, जिसने सात दिन तक कोरोना की रिपोर्ट नहीं भेजी और सरकारी तंत्र की पोल खोलने वाला फोटोजर्नलिस्ट छिंदा इसी तंत्र का शिकार हो गया। दरअसल, छिंदा को किडनी व शूगर रोग था और उसका इलाज सेक्रेड हार्ट अस्पताल से लगातार चल रहा था। 25 जुलाई को छिंदा की हालत खराब हुई तो उसको सिविल अस्पताल लाया गया और 26 जुलाई को उसका सैंपल भेजा गया। उसकी हालत बिगड़ने लगी को निजी अस्पताल के मालिकों और सेक्रेड…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना को लेकर लोगों की लापरवाही भारी पड़ रही है जिस कारण इस वायरस का प्रकोप लगातार जारी है और इसकी चपेट में आने वाले रोगियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। शनिवार को जहां जिले में कोरोना से 3 और रोगियों की मौत हो गई वहीं 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 2337 तथा मरने वाले की संख्या 58 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार मरने वालों की पहचान  सुरेश साहनी (67), मनीष (36) ग्रोवर कॉलोनी, उषा शर्मा (66) दुर्गा कॉलोनी के रूप में हुई…

Read More