Author: Vandna Verma

 नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Mi Watch Revolve को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi ने पिछले साल दिसंबर में चीन में Mi Watch Color को लॉन्च किया था और अब कंपनी ने इसी स्मार्टवॉच को भारत में मी वॉच रिवॉल्व के रूप में लॉन्च किया है। यह वॉच सर्कुलर डायल के साथ आती है, जिसमें हार्ट रेट वेरिएबिलिटी ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस लेवल मॉनिटरिंग के साथ कई अन्य फीचर्स शामिल हैं। Mi Watch Revolve में दायीं ओर दो फिज़िकल बटन दिए गए हैं और बॉडी स्टेनलेस स्टील से बनाई गई है। Mi Watch Revolve price in India मी…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): अयोध्या में 28 साल पहले विवादित ढांचा ढहाए जाने के आपराधिक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने आज (30 सितंबर) को फैसला सुना दिया। कोर्ट ने इस मामले में देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण अडवाणी समेत 32 नेताओं को बरी कर दिया। जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सीबीआई की तरफ से पेश किए गए सबूत मजबूत नहीं थे। बाबरी विध्वंस की घटना अचानक से ही हुई थी, यह पूर्व नियोजित नहीं थी। बता दें कि इस मामले में कुल 49 लोगों पर आरोप लगे थे, जिनमें से 17 की मौत हो चुकी है। इनमें यूपी…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): खाद्य मंत्रालय ने राशन कार्ड को आधार से जोड़ने की समय सीमा को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी थी। जिन लोगों ने अभी तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है वह जल्द करा लें क्योंकि आज लिंक कराने का आखिरी दिन है। राशन कार्ड के जरिये लाभार्थियों को सस्ते दाम में सब्सिडी के तहत अनाज मिलता है। सरकार ने गरीब और प्रवासी लाभार्थियों के हितों की रक्षा के लिए ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना के तहत राशन कार्ड धारकों की अंतर-राज्यीय पोर्टेबिलिटी को लागू करना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं…

Read More

हाथरस (वीकैंड रिपोर्ट): हाथरस गैंगरेप पीड़िता का अंतिम संस्कार यूपी पुलिस ने मंगलवार की रात अंधेरे में करीब 2.30 बजे कर दिया. आरोप है कि इस दौरान पुलिसवालों ने मृतक के परिजनों को घर में बंद कर दिया था. देर रात के दृश्यों में कैप्चर किए गए घटनाओं में विचलित करने वाला दृश्य कैद हुआ है, जिसमें पीड़ित परिवार को पुलिस के साथ बहस करते हुए देखा गया है. मृतक के रिश्तेदार खुद शव ले जाने वाली एम्बुलेंस के आगे आ खड़े हुए और गाड़ी की बोनेट पर लद गए लेकिन पुलिसवालों ने उन्हें हटाकर दाह संस्कार कर दिया. युवती की…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना महामारी से कुल 75 लोगों की मौत हो गई तथा 65 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कोरोना से 75 लोगों की मौत हो गई तथा 65 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसी के साथ अब तक राज्य में कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 3359 तक पहुंच गई। बुलेटिन के अनुसार राहत की बात यह है कि कम्युनिटी स्प्रैड के चलते एक ओर संक्रमित मरीजों की संख्या…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना संक्रमण का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कुल संक्रमितों का आंकड़ा 62 लाख के चिंताजनक आंकड़े को पार कर चुका है. बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों (मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे तक) में 80,472 नए मामले सामने आए हैं इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 62, 25,763  हो गई है. वहीं इस दौरान 1179 लोगों की मौत हुई है और कुल मृतकों की संख्या 97,497 हो गई है. जबकि पिछले 24 घंटों में बीते 86,428 मरीज़ ठीक…

Read More

बुधवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा आज का दिन परिवार व बच्चों के साथ समय व्यतीत करने का है साथ ही शॉपिंग और मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा आपके व्यक्तित्व संबंधी कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आएंगी जिसके शुभ परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे किसी भी प्रकार की यात्रा को आज स्थगित ही रखें क्योंकि कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है जलन की भावना से कुछ नजदीकी लोग…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): राज्य में कोरोना का कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। रोजाना बड़ी संख्या में पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं, वहीं इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। आज जालंधर जिले में कोरोना संक्रमित 4 मरीजों की मौत हो गई, जबकि स्वास्थ्य कर्मियों सहित 150 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं प्रशासन लोगों से यही अपील कर रहा है कि वह सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइंस की पालना करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें और बहुत ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले और जब निकले तो मुंह…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभागों मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन तथा मल्टीमीडिया की ओर से फैक्टशाला इंडिया मीडिया लिटरेसी नेटवर्क वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप के रिसोर्स पर्सन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी हिसार हरियाणा के कम्युनिकेशन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी विभाग के चेयरमैन प्रो. उमेश आर्य थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने उनका स्वागत किया तथा कहा कि इनफार्मेशन की गति को नियंत्रित करना कठिन है, ऐसे समय में इस समस्या को मीडिया एंड इनफार्मेशन लिटरेसी के माध्यम से कम किया जा सकता है। इस वर्कशॉप के माध्यम से…

Read More

फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट): फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में हैरोइन भेजने का सिलसिला लगातार जारी है और बीएसएफ द्वारा पाकिस्तान के ऐसे नापाक मंसूबों को लगातार नाकाम किया जा रहा है। फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ ने आज 6 पैकेट हैरोइन बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े 32 करोड़ बताई जाती है। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के डीआईजी व पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने बताया कि फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ द्वारा बीएसएफ की 136 बटालियन द्वारा साढे 6 किलो हैरोइन बरामद की गई है जोकि 6 पैकेट में थी। उन्होंने बताया कि यह हैरोइन पाकिस्तानी…

Read More