वीरवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा मेष राशि वालों से अनुरोध है कि आज बाहरी गतिविधियों को स्थगित करके घर पर ही अपनी वित्तीय योजनाओं संबंधी कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें आपके कार्य संपन्न होंगे घर में भी एक खुशनुमा माहौल बना रहेगा किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना या उसकी बातों में आना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है अपने क्रोध तथा उत्तेजना पर काबू रखें आपका यह स्वभाव…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में 1 अक्टूबर से अनलॉक 5 की शुरुआत होने जा रही है तो केन्द्र सरकार की तरफ से बुधवार को कुछ और नई रियायतों का ऐलान किया गया है। मार्च में जब से देश में कोरोना के प्रसार की रोकथाम के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया उसके बाद से चरणबद्ध तरीके से रियायतों का ऐलान किया जा रहा है। 15 अक्तूबर से खुलेंगे ये सब सरकार की तरफ से बुधवार को जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लैक्स, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले स्विमिंग पूलों, और इंटरटेनमेंट पार्क को…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में कोरोना वायरस के संक्रमण के 123 नए मामले सामने आए जबकि पांच लोगों की मौत हो गई। जिले में 123 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 12920 हो गई है जबकि पांच लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 390 हो गई है जबकि 205 रोगियों को स्वस्थ होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक होने वालों की संख्या 11064 हो गई है। सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अब तक जिले में 151126 लोगों के नमूने जांच के…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत अपनी शक्तियों को मजबूत करने में लगा हुआ है. इसी कड़ी में बुधवार को देश को एक बड़ी कामयाबी मिली है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बुधवार को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया. ये इस मिसाइल का अपग्रेडेड वर्जन का परीक्षण था, जिसकी रेंज मारक क्षमता बढ़ाकर 400 किमी की गई है. DRDO के मुताबिक, इस टेस्ट को संस्था के PJ-10 प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया गया है. बुधवार को इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर में किया गया. जो भारत की…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब में दिए जा रहे कांग्रेस के धरनों में शामिल होंगे। सूत्रों मुताबिक राहुल गांधी पंजाब में 3 दिन ट्रैक्टर रैलियां करेंगे, जिसकी शुरुआत 2 अक्तूबर को मोगा से की जाएगी। इसके बाद वह 3 अक्तूबर को संगरूर और 4 अक्तूबर को पटियाला में ट्रैक्टर रैली करके इसकी समाप्ती करेंगे। इसके अलावा यह भी जानकारी मिली है कि इस बीच कांग्रेस की तरफ से इन खेती कानूनों के खिलाफ एक हस्ताक्षर मुहिम भी शुरू की जाएगी, जिसकी शुरुआत अमरगढ़ से होगी और इसकी समाप्ति 4 अक्तूबर को पटियाला…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना काल में सरकार ने कई तरह की रियायतें दीं, जिनकी समय सीमा 30 सितंबर को खत्म हो रही है। वहीं, एक अक्तूबर से बैंक, वाहन, ड्राइविंग लाइसेंस और जीएसटी रिटर्न समेत कई नियमों में बदलाव हो रहे हैं। आइए जानें कि किस तरह के बदलाव हैं और आपके लिए क्यों जरूरी हैं। कर्ज सस्ते होंगे एसबीआई कर्ज की ब्याज दरों को रेपो रेट से जोड़ने जा रहा। इससे ग्राहकों को करीब 0.30 फीसदी तक सस्ती दरों पर होम और ऑटो लोन मिल सकेगा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सिविल सेवा परीक्षा अपने तय शेड्यूल के अनुसार 4 अक्टूबर को ही आयोजित की जाएगी. सिविल सेवा परीक्षा को टालने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने आज खारिज कर दिया है. यूपीएससी (UPSC) ने परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर विरोध जताया. UPSC ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 4 अक्टूबर को होने वाली सिविल सेवा परीक्षा को COVID-19 के कारण टाला नहीं जा सकता है. यूपीएससी ने यह भी बताया की परीक्षा के लिए तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं. SC ने UPSC से क्या कहा? सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने UPSC से…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी ने कहा है कि पंजाब सरकार किसानों की सुविधा के लिए मौजूदा सीजन में धान की सुचारू और निर्विघ्न खरीद को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है। बुधवार को शहर की नई अनाज मंडी में खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंचे डिप्टी कमिशनर ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार की तरफ से धान के एक-एक दाने की निर्विघ्न खरीद व लिफ्टिंग की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से अनाज मंडियों में से किसानों की फ़सल की सुचारू और निर्विघ्न ढंग के साथ लिफ्टिंग…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 60 लाख रुपए की लागत से हरेक ब्लॉक में एक मॉडल प्लेग्राउंड तैयार किया जाएगा, जिसके निर्माण कार्य का उद्घाटन 2 अक्तूबर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शुरू करवाएंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) जसबीर सिंह ने बुधवार को खेल स्टेडियम के उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुलाई गई बैठक में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मॉडल प्ले फील्ड तैयार करवाए जा रहे हैं, जिनमें वॉकिंग ट्रैक, सोलर लाइटें, एथलेटिक्स ट्रैक,…
खरड़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोविड टाइम में स्कूल बंद हैं। पढ़ाई ऑनलाइन क्लास के जरिए हो रही है। मोहाली जिले के खरड़ इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में 8वीं क्लास के बच्चों की पंजाबी विषय की परीक्षा चल रही थी। इसी बीच किसी टीचर के मोबाइल से पोर्न वीडियो लिंक हो गया। वीडियो काफी देर तक चलता रहा। बाद में जब टीचर को इस बात का एहसास हुआ, तब जाकर उसने वीडियो डिलीट किया। लेकिन, तब तक किसी ने इसका स्क्रीन शॉट लेकर इसे वायरल कर दिया। प्रिंसिपल ने जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की बात कही है। वीडियो 5 से…
