नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से गुरुवार को मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोक लिया गया, जिसके बाद दोनों नेता यहां से पैदल ही निकल पड़े. गुरुवार की सुबह खबर आई थी कि राहुल-प्रियंका पीड़ित परिवार से मिलने जाने वाले हैं. हालांकि, इसके बाद प्रशासन की ओर से कहा गया था कि हाथरस में 1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक कोरोनावायरस को देखते हुए धारा 144 लागू की गई है. उनके आने से पहले यूपी प्रशासन ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होने पर रोक लगा दी थी और…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): WhatsApp एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स को सक्षम कर रहा है। इसमें एक बेहद उपयोगी ‘ऑलवेज म्यूट’ फीचर, एक नया स्टोरेज यूज़ेज यूआई और उसके टूल्स और एक अन्य फीचर शामिल है, जिसे मीडिया गाइडलाइन्स कहा जाता है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप 2.20.201.10 बीटा जारी किया है और यह भी पता चला है कि बिज़नेस अकाउंट के लिए वीडियो और वॉयस कॉल बटन गायब हो गए हैं। नए फीचर्स को लेटेस्ट बीटा में सक्षम किया गया है, लेकिन कुछ के लिए इन्हें इस्तेमाल कर पाने का समय थोड़ा अधिक…
जलालाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): शहर के रेलवे बजार स्थित सबसे पुरानी होलसेल तथा रिटेल बेकरी की दुकान में आज सुबह अचानक आग लगने के कारण अंदर पड़ा लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। हालांकि आग लगने की घटना के कुछ समय बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बता दे कि बेकरी संचालकों की रिहायश भी उनकी दुकान के पीछे ही थी और जिसमें से घर के अंदर जाने का रास्ता भी दुकान में से ही था लेकिन आग का फैलाव इतना तेज था कि आग…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकार ने पिछले 4 अनलॉक दिशानिर्देशों में लगभग सारी पाबंदियां हटा दी हैं। लेकिन सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स , स्विमिंग पूल जैसे कुछ जगह अब भी बंद हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक 5 के तहत इन सभी जगहों को खोल दिया गया है। इसके अलावा ट्रैवल से जुड़े कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं। अगर आप अगले कुछ दिनों में कही यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो इन 4 महत्वपूर्ण गाइडलाइन का…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सरकारी क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने 1,203 करोड़ रुपये के कर्ज की धोखाधड़ी की बात कही है। बैंक ने सिनटेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एनपीए अकाउंट को फ्रॉड करार दिया है। बैंक ने शेयर बाजारों को दी अपनी जानकारी में कहा है कि बैंक ने आरबीआई को 1,203 करोड़ रुपये के फ्रॉड की रिपोर्ट की है। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक यदि किसी भी अकाउंट में फ्रॉड हुआ है तो उसकी 100 फीसदी रकम को बैंक को एनपीए घोषित करना होगा। हालांकि यह प्रोविजन कई तिमाहियों में किया जा सकता है। इसका अर्थ यह…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) देश की सबसे भरोसेंद बीमा कंपनियों में से एक है। इस कंपनी की खासियत यह है कि यह सरकार द्वारा संचालित है। ऐसे में अपनी मेहनत की मोटी और गाढ़ी कमाई को एलआईसी में निवेश करने पर पैसा डूबने की चिंता नहीं रहती। एलआईसी की एक और खासियत यह है कि इसकी पॉलिसी को कुछ इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि गरीब से लेकर अमीर तक निवेश कर सकें। कंपनी एंडोमेंट, टर्म, पेंशन और लाइफ इंश्योरेंस आदि पॉलिसी ग्राहकों को ऑफर करती है। बचत कर अपनी मेहनत की…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): थाना रामा मंडी के अंतर्गत पड़ते जैमल नगर में आये दिन गुंडागर्दी का नंगा नाच होना आम बात हो चुकी है। इन गुंडों की वजह मोहल्ले वासियो में काफी ख़ौफ़ है । रामा मंडी पुलिस की नालायकी की वजह से बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि जैमल नगर में रहती विधवा औरत सुषमा के घर में घुस कर गुंडों द्वारा कई बार हमला हो चुका है लेकिन किसी भी हमलावर न तो अभी तक गिरफ्तार हुआ है, न ही इन गुंडों में पुलिस का कोई ख़ौफ़ है। बीते दीनी एक बार फिर सुषमा के घर में…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित युवती से गैंगरेप और उसकी निर्मम हत्या को लेकर देश में आक्रोश व्याप्त है, इसी बीच, इसी तरह का एक और मामला राज्य के बलरामपुर जिले से सामने आया है. हाथरस से करीब 500 किमी की दूरी पर 22 वर्षीय दलित युवती के साथ भी दरिंदों ने गैगरेप किया फिर उसकी बुरी तरह से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई. यह वाकया मंगलवार (29 सितंबर) की शाम का है, जब देश का ध्यान दिल्ली के सफदरजंग में हाथरस की युवती की मौत पर केंद्रित था और पुलिस उसकी लाश उसके…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना महामारी से 47 लोगों की मौत हो गई तथा 49 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 47 लोगों की मौत होने के साथ अब राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3406 हो गई है। इसके अलावा आज 1435 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आने के साथ अब राज्य में पॉजिटिव मरीज बढ़कर 113886 हो गए हैं तथा सक्रिय मरीज 16814 हो गए हैं। राज्य में अब तक कुल…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 3.39 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 10.14 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 63 लाख पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 63,12,584 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (बुधवार सुबह 8 बजे से…
