नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर समेत कई प्रदेशों की 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. इन सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को गिनती की जाएगी. हालांकि, चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर उपचुनाव नहीं होगा. जिन सीटों पर चुनाव नहीं होंगे उनमें असम की रंगपारा, सिबसागर, केरल की कुट्टनाद और चवारा, तमिलनाडु की तिरुवोटियूर, गुडियाट्टम (एससी) और बंगाल की फलकट (एससी) सीटें हैं. आयोग ने…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): अन्तरराष्ट्रीय अधिकार प्रहरी संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल्स ने भारत में अपना काम बंद करने का फैसला किया है। संस्था का आरोप है कि केन्द्र सरकार उनके पीछे पड़ी है। जिसके चलते उनके बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। ऐसे में एमनेस्टी इंटरनेशनल्स को अपने कर्मचारियों को निकालना पड़ा है और अब संस्था भारत में अपना संचालन भी बंद कर रही है। हालांकि सरकार का कहना है कि एमनेस्टी इंटरनेशनल्स को गैरकानूनी रूप से विदेशी फंडिंग मिलती है जबकि यह संस्था फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट के तहत रजिस्टर भी नहीं है। प्रेस में जारी किए गए अपने एक…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संकट के बीच लगाया गया लॉकडाउन अब धीरे-धीरे अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। देश में अब अनलॉक-4 चल रहा है जोकि 30 सितंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि मंगलवार को गृह मंत्रालय अनलॉक-5 की गाइडलाइंस का ऐलान कर सकता है। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने जुलाई में अनलॉक की शुरुआत की थी, लोगों को घरों से निकलने और काम करने की छूट दी गई। अक्तूबर से भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में त्योहारी सीजन में सरकार…
जीरकपुर (वीकैंड रिपोर्ट): टी.वी. सीरियल में काम दिलवाने के बहाने एक महिला से दो लोगों ने रेप कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ ने केस दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना 25 -26 सितम्बर रात की है। एक्टिंग का शौक रखने वाली एक महिला को टी.वी. सीरियल में काम दिलवाने का झांसा देकर उसे होटल में बुलाया गया था और वहां से उससे रेप कर दिया। सहेली मिलवाने ले गई पीड़ित महिला के मुताबिक उसको उसकी एक सहेली ने बताया कि मुंबई से दो व्यक्ति यहां जीरकपुर के लोहगढ़ रोड पर स्थित…
बठिंडा (वीकैंड रिपोर्ट): पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर रेलवे स्टेशन स्थित पारस होटल से 2 नाबालिग सहित कुल 5 लड़कियों व 5 लड़कों को देह व्यापार के शक में गिरफ्तार किया। पुलिस ने होटल मालिक पारस के पिता मनोज कुमार को भी इसमें शामिल कर हिरासत में लिया। जांच अधिकारी गुरमुख सिंह ने बताया कि होटल में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था पुलिस मौके की तलाश में थी। सोमवार को जैसे ही इसकी सूचना मिली पुलिस ने छापामारी की तो होटल मालिक मनोज कुमार ने पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने की…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के हाथरस में दो हफ्ते पहले रेप और प्रताड़ना का शिकार बनी 20 साल की पीड़िता की दिल्ली के अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई. पीड़िता गंभीर चोटें लगी थीं और उसका ICU में इलाज चल रहा था. कथित रूप से उसके गांव में लगभग दो हफ्तों पहले चार-पांच लोगों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया था और प्रताड़नाएं दी थीं. पीड़िता की हालत बहुत बुरी थी, उसके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर आए थे और उसकी जीभ काट दी गई थी. मामले में सभी चार आरोपी जेल में हैं. पीड़िता दलित जाति से थी, वहीं सभी आरोपी कथित रूप से उच्च जाति…
फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट): किसानों द्वारा किए जा रहे रेल रोको आंदोलन दौरान फिरोजपुर रेलवे मंडल की रद्द हुई 14 स्पैशल रेलगाड़ियों में रिजर्वेशन करवाने वाले यात्री 72 घंटों के अंदर अपना रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर चेतन तनेजा ने बताया कि जो गाड़ियां बिल्कुल रद्द कर दीं गई हैं, उनके लिए 72 घंटों में रिफंड दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो गाड़ियां आंशिक तौर पर रद्द हैं, उनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को एस.एम.एस. द्वारा गाड़ी के बोर्डिंग प्वाइंट को बदलने की जानकारी भेजी जा रही है, जिससे वह अपने बोर्डिंग प्वाइंट के स्थान पर…
धर्मकोट (वीकैंड रिपोर्ट): गांव फतेहगढ़ कोरोटाना में एक कूड़े के ढेर से नवजात बच्ची बरामद होने से सनसनी फैल गई। गांव के सरपंच दिलबाग सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 7 बजे गांव में रूडिय़ों पर कूड़ा फैंकने गई गांव की महिला को एक लिफाफे में कुछ हिलता हुआ दिखाई दिया, जिसमेंं एक नवजात बच्ची रो रही थी। सरपंच दिलबाग सिंह ने बताया कि इस संबंधी उसने तुरंत पुलिस व सेहत विभाग को सूचित किया, जिस पर पुलिस व सेहत विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। गांव की महिलाओं ने बच्ची को नहलाया। गांव फतेहगढ़ कोरोटाना डिस्पैंसरी की सुखजीत कौर,…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना संक्रमण से 46 और लोगों की मौत से महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3284 हो गई है। पंजाब सरकार की ओर से देर शाम मीडिया बुलेटिन के अनुसार जालंधर में आठ, मोहाली में सात, होशियारपुर में छह, लुधियाना में छह, गुरदासपुर में पांच, अमृतसर में चार, कपूरथला, पठानकोट व तरनतारन में दो-दो और बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, मानसा व संगरूर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रदेश में आज कोरोना पॉजिटिव 1271 नए मरीज सामने आए हैं जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 2033 है। बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 111375…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कुल संक्रमितों की संख्या 61 लाख के आंकड़े को पार कर गई है. पिछले 24 घंटों (सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक) में 70,589 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 61,45,291 पर पहुंच गई है. राहत की बात ये है कि इस वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है, अब तक 51…
