नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का 13वां सीजन किसी बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है। यूएई के खेले जा रहे टूर्नामेंट में धोनी की अगुवाई वाली सीएसके को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। उद्घाटन मैच में जीत के साथ शुरुआत करने वाली चेन्नई को पहले राजस्थान, फिर दिल्ली और अब हैदराबाद के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। शुक्रवार को दुबई में खेले गए टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में सनराइजर्स के हाथों मिली हार के बाद धोनी ने अपनी नाराजगी जाहिर की मैच के बाद उन्होंने गलतियों को गिनवाते खिलाड़ियों को फटकार…
Author: Vandna Verma
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): सभी वाहनों पर हाई सेक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग ने वाहन चालकों को राहत देते हुए 31 दिसंबर, 2020 तक की मियाद बढ़ा दी है। पहले यह समय सीमा 30 सितंबर तक थी परन्तु पिछले दिनों हाई सक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनी ऐगरोज़ के कर्मचारियों पर गलत तरीको साथ नंबर प्लेटों लाने का मामला काफ़ी बढ़ गया, जिस कारण स्टेट ट्रांसपोर्ट विभाग अनिश्चितता में थी। इसी अनिश्चितता के मद्देनज़र स्टेट ट्रांसपोर्ट मंत्री संतुष्ट सुलताना की तरफ से हाई सक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए चालकों को 31 दिसंबर तक का समय दिया गया…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में शुक्रवार को कोविड-19 से 50 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 3,501 हो गई है और 1,071 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,16,213 हो गई है। सरकार के एक मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अमृतसर में आठ लोगों की, गुरदासपुर और लुधियाना में छह-छह लोगों की, फिरोजपुर, होशियारपुर और संगरूर में चार चार लेागों की तथा फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में तीन-तीन लोगों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई। फाजिल्का, जालंधर, मोगा और एसबीएस नगर में दो-दो तथा बठिंडा, फरीदकोट, कपूरथला और मोहाली में एक-एक व्यक्ति की मौत…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में शनिवार को कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या एक लाख को पार कर गई और कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64 लाख के पार जा पहुंचा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, कोरोना के दैनिक मामलों में आज कुछ गिरावट देखने को मिली है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 79,476 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 1,069 रही है। अब तक देश में इस वायरस से 64,73,545 लोग संक्रमित हो चुके हैं।…
शनिवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष – भाग्यवश, सभी काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। इच्छाओं के पूरा होने का समय चल रहा है। धन के क्षेत्र में वृद्धि नए व्यवसाय का योग बन रहा है, छात्रों के लिए यह सबसे अच्छा समय है। आपको अपनी व्यावसायिक परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सामान्य से अधिक समय लेना पड़ सकता है। लेकिन यह आपको कोई अतिरिक्त फल प्रदान करने में सक्षम नहीं होगा। एकजुट रहने से…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): तीन सौ रुपये के लेन-देन को लेकर हुई बहस का बदला लेने के लिए घर में घुसकर खेत मजदूर की पिटाई कर दी गई। मामला बिलगा के गांव पत्ती भट्टी का है। पुलिस ने जख्मी बुजुर्ग मजदूर की शिकायत पर दो आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लहिंबर राम ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वीरवार रात करीब नौ बजे वह खाना खाकर सोने लगे तो गांव का दीपक कुमार उर्फ दीपू और फरवाला का अजय कुमार कृपाण व रबड़ की पाइप लेकर उनके घर में घुस आए। उनके साथ कुछ और अज्ञात व्यक्ति…
जालन्धर (वीकैंड रिपोर्ट): महात्मा गांधी की शिक्षाओं का स्मरण करने और अहिंसा के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में गांधी जयंती को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया है। महात्मा गांधी की शिक्षाओं को याद करने के लिए तीन कार्यक्रम स्लोगन राइटिंग, स्कैच मेकिंग और कविता पाठ आयोजित किए गए। छात्रों ने उत्साहपूर्वक सभी कार्यक्रमों में भाग लिया। छात्रों द्वारा शांति सद्भाव का संदेश देने के लिए आनलाइन गूगल मीट के माध्यम से महात्मा गांधी के अद्भुत रेखाचित्र तैयार किए गए, मधुर कविताएं सुनाई गई और स्वच्छता शपथ विषय पर स्लोगन तैयार किए…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): नारी शिक्षा में क्षेत्र में अग्रणी हंसराज महिला महाविद्यालय की लाईब्रेरी पूरे क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ लाईब्रेरियों में से एक है। यह स्वामी दयानन्द सरस्वती के नाम से जानी जाती है। कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ श्रीमती अजय सरीन ने बताया कि यह लाईब्रेरी 1948 में स्थापित की गई है। जब यह प्रतिष्ठित संस्थान को लाहौर से स्थानांतरित किया गया था। प्रकृति के नजदीक यह लाईब्रेरी पूरी तरह से वातानुकूलित इमारत में स्थापित है। लाइब्रेरी को हर काम के लिए डिजिटल किया जा चुका है। इस लाईब्रेरी को ष्ठश्वरुहृश्वञ्ज और ढ्ढहृस्नरुढ्ढक्चहृश्वञ्ज की सदस्यता मिली हुई है तथा यह अपने…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): शुक्रवार को शहर में कोरोना के 136 मरीज रिपोर्ट किए गए, जबकि दो की मौत हो गई। सेहत विभाग के नोडल अफसर डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि 136 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिले में मरीजों की संख्या 13196, मरने वालों की 396 व तथा कोविड केयर सेंटरों से घर वापस लौटने वालों की 11064 तक पहुंच गई। कोरोना टेस्ट करने के बाद स्ट्रिपें पार्क में फेंक आए सेहत कर्मी निजात्म नगर स्थित पार्क में सेहत विभाग की टीम ने लापरवाही बरती, जिससे लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। निजात्म नगर वेलफेयर…
मुल्लांपुर दाखा (वीकैंड रिपोर्ट): जी.टी. रोड की सर्विस गली पर मुल्लांपुर लिंक रोड समीप शाम 4 बजे के करीब पंजाब नैशनल बैंक की कैश वैन और पैप्सू रोडवेज की बस की टक्कर दौरान कैश वैन में सवार 2 गनमैन, 1 वैन इंचार्ज और चालक गंभीर घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया। बस में सवार सवारियां बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार बैंक की वैन कैश लेकर जगराओं से हंबड़ा जा रही थी तो वह मुल्लांपुर लिंक रोड सर्विस गली पर मुड़ने लगी तो पीछे जगराओं से हंबजडा…
