नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन को लागू किया है। हालांकि कुछ रिपोट्र्स में कहा जा रहा है कि लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ सकती है। जिसपर कैबिनेट सचिव राजीव गौबा का कहना है कि 21 दिनों की लॉकडाउन अवधि को बढ़ाने की सरकार की कोई योजना नहीं है। उन्होंने इसे लेकर आ रही रिपोट्र्स पर हैरानी जताई। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने ट्वीट कर बताया कि कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने मीडिया में आ रही उन खबरों…
Author: Vandna Verma
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के कारण पूरा देश लॉकडाउन है। इसका सबसे ज्यादा असर मजदूरों पर पड़ा है। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट है। इस संकट की घड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों को आर्थिक मदद करने का फैसला किया है। प्रदेश के 27.5 लाख मनरेगा मजदूरों के अकाउंट में 611 करोड़ रुपये भेजे गए। दरअसल, केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 182 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये कर दी है। इसके बाद योगी सरकार की ओर से यह बढ़ाई गई मजदूरी राशि दी गई है। इससे पहले योगी सरकार ने 20 लाख दिहाड़ी…
मेष: आज आप किसी समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए तैयार होंगे। हालांकि उनके कारणों की उचित पड़ताल करने हेतु आपको और परिश्रम करने की जरूरत होगी। सगे भाई बहनों के साथ मधुर व्यहार होगे। हालांकि नौकरी के क्षेत्रों में आप परेशान होंगे। आप समस्याओं को हल करने के लिए लगे हुए होंगे। वृषभ: आज आपके मन में तामसिक विचारों का उदय होगा। जिससे कार्य व्यवहारों में उत्तेजना व क्रोध झलकता हुआ होगा। अत: आपको नुकसान से बचने के लिए सूझबूझ से आगे बढऩे की जरूरत होगी। कुछ बाहर के कामों को पूरा करने में प्रगति की स्थिति…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते पूरे राज्य में 23 मार्च 2020 में कफ्र्यू लगाया जा चुका है। ऐसे में किसी को भी अपने घर से निकलने की आज्ञा नहीं है। किंतु प्रशासन ने लोगों की प्रतिदिन की आवश्यक्ताओं को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों के युनिट/फैक्टरियों/बेकरियों आदि जैसे ब्रैड, बिस्कुट, केक वगैरह का कफ्र्यू में छूट प्रदान की जा रही है। उक्त युनिट/फैक्टरियां अपना निर्मित सामान ऑनलाइन या होलसेलर्स को बेचेंगे जहां से यह सामान रिटेलर के पास पंहुचेगा। रिटेलर उस सामान/खाद्य सामग्री को आम जनता को होम डिलिवरी के आधार पर उनके घरों तक पहुंचा…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): अमृतसर हाईवे मार्ग पर जे सी रिसोर्ट के नजदीक चौगिट्टी फ्लाईओवर पर खड़े बारिश के पानी ने डयूटी पर जा रहे पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पर खड़े पानी की वजह से स्विफ्ट गाड़ी बेकाबू होकर सड़क पर कई पल्टियां खा गई, जिसमें एएसआई की मौत हो गई। मृतक की पहचान रिचड मसीह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक एएसआई लुधियाना में तैनात था और ड्यूटी के लिए जा रहा था और जैसे ही वह चोगिट्टी फ्लाईओवर पर पहुंचा तो हाईवे पर खड़ा बारिश का…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): डी. सी. ऑफिस में आज ट्रांजिट पास यानी कफ्र्यू में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने की आज्ञा लेने वालों की भीड़ देखने को मिली। पास लेने वालों में मची जल्दबाजी की होड़ में सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के नियमों की परवाह नहीं की गई। लोग आम दिनों की भांति एक दूसरे के साथ चिपके हुए लाइनों में लगे दिखाई दिए। इसके अलावा प्रशासन की ओर से उचित व्यवस्था ना किए जाने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती पीर दाद से ट्रांजिट पास लेने पंहुचे नरेश कुमार ने बताया कि…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए देशव्यापी लॉकडाउन का असर शहरों में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति पर दिखने लगा है। कुल 1.2 करोड़ ट्रकों में से लगभग 60 फीसदी ट्रक शहरों तथा राजमार्गों पर फंसे हैं, क्योंकि पुलिस ने इनपर गैर-जरूरी एफएमसीजी कार्गो लदा बताकर उनका परिचालन रोक दिया है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने कहा है कि इन ट्रकों को अपने गंतव्यों तक जल्द से जल्द पहुंचने की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि वे उसपर लदे माल को उतारकर जरूरी सामानों को लादकर उन्हें उन बाजारों तक…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार दिल्ली-एनसीआर में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए विशेष बसें चलाने जा रही है, इसकी भनक लगते ही आनंद विहार बस अड्डे पर बेहाल लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मजदूर दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों से घंटों पैदल चलकर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचने लगे, इस आस में कि उन्हें भी बस में जगह मिल जाएगी। वहीं, कई ऐसे लोग भी हैं जो अब भी किसी पर भरोसा नहीं कर रहे और घर के लिए पैदल निकल पड़े हैं। उधर, गाजियाबाद के लाल कुआं स्थित बस…
तिरुवनंतपुरम (वीकैंड रिपोर्ट): केरल में शराब की लत ने एक शख्स की जान ले ली। 35 वर्षीय इस शख्स ने कथित तौर पर शराब नहीं मिलने से हताश होकर आत्महत्या कर ली। थ्रिसुर का रहने वाला सनोज शराब नहीं मिलने से परेशान था। आम दिनों में वो दो से तीन दफे बार (शराब की दुकान) जाता था। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में केरल सरकार ने बुधवार से शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है। हालांकि इससे पहले केरल सरकार ने शराब को आवश्यक वस्तु की श्रेणी में रखते हुए इसकी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देशभर में गुरुवार को कोरोना वायरस से सात लोगों की मौत के साथ देश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। इस बीच भारतीय सेना कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लडऩे को तैयार है। इसके लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन नमस्ते की शुरुआत की है। सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने एलान करते हुए कहा कि अतीत के सभी अभियानों को हमारी सेना ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया है और ऑपरेशन नमस्ते को भी सफलतापूर्वक अंजाम दिया जाएगा। कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन नमस्ते की शुरुआत की है।…
