कानपुर (वीकैंड रिपोर्ट): मंधना में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग की भीषण लपटें देख लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों की माने तो फैक्टरी के अंदर से बीच-बीच में तेज धमाके की आवाजें आ रही हैं। मौके पर दमकल की सात गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। https://twitter.com/ANINewsUP/status/1312982854377201664?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1312982854377201664%7Ctwgr%5Eshare_3&ref_url=https%3A%2F%2Fabcnews.media%2Ffierce-fire-in-the-chemical-factory-of-mandhana-in-kanpur-workers-in-panic-due-to-explosions%2F मंधना के पचोर स्थित एस एस इंटनेशनल पेंट फैक्टरी में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग फैक्टरी में रखे केमिकल ड्रमो में लगी। इसके बाद कुछ ही देर में पूरी फैक्टरी में…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): हमारे देश में ट्रैफिक के हालात किसी से छुपे नहीं हैं। शायद ही देश का कोई ऐसा शहर हो जहां आपको ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को दोचार न होना पड़ता हो। वहीं केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कुछ जिन पहले ही केंद्रीयय मोटर वाहन नियम 1989 में कुछ संशोधन किए थे, जिन्हें इस महीने अक्तूबर में लागू किया गया है। जानते हैं इन बड़े बदलावों के बारे में… ड्राइविंग आदतों पर नजर सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में सबसे बड़ा बदलाव यह किया है कि अब सरकार सूचना प्रोद्यौगिकी के जरिए…
श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट): जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि पंपोर के कांधीजल ब्रिज पर सीआरपीएफ की 110 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी (आरओपी) पर तैनात थे, तभी अज्ञात आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि पांच घायल हैं. इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलवामा में ही मारे गए थे दो आतंकी 27 सितंबर को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के संबूरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): ई.सी.एच.एस. कार्डों का दुरुपयोग करने का मामला बेपर्दा हुआ है। पुलिस द्वारा पूर्व सैनिकों के मैडीकल कार्डों का दुरुपयोग करते फर्जी दस्तावेजों द्वारा घोटाला करने के आरोप में अमृतसर शहर के 16 डाक्टरों सहित 27 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते कमिश्नरेट धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। सेना के ब्रिगेडियर की शिकायत पर थाना कैंटोनमैंट में दर्ज मामला नंबर-184 तिथि 2/2/20 जुर्म 420-465-467-468-471-120 बी, जिसमें वर्मा अस्पताल मीरांकोट चौक के मालिक डा. गौतम वर्मा, नीलकंठ अस्पताल फतेहगढ़ चूडिय़ां बाईपास के सी.एम.डी. सुनील दत्त, लाइफ केयर अस्पताल निरंकारी कालोनी के डायरैक्टर प्रवीन कुमार, गुप्ता मल्टीस्पैशलिटी अस्पताल रेस कोर्स…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सोनी टीवी के कॉमेडी शो, ‘द कपिल शर्मा’ शो में बीते रविवार टीवी के एपिक धारावाहिक ‘ महाभारत’ के 5 मुख्य कलाकार पहुंचे थे। बतौर मेहमान शो में नीतीश भारद्वाज (श्रीकृष्ण), गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर), फिरोज़ खान (अर्जुन), पुनीत इस्सर ( दुर्योधन), गूफी पटेल (शकुनि) गए थे। हालांकि शो में महाभारत में ‘ भीष्म पितामह’ का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना नहीं पहुंचे तो सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे शो में न जाने का कारण पूछा। इसपर उन्होंने जो ट्वीट्स किए, उसपर शो में शामिल हुए महाभारत के कलाकार बहुत नाराज़ हुए और उनके ट्वीट्स पर कड़ी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड 2020 के परिणाम जारी हो गए हैं. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in. पर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं. इस साल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी IIT, दिल्ली की ओर से परिणाम जारी किए गए हैं. बता दें, IIT दिल्ली ने परिणाम के साथ आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस्ड आंसर की भी जारी कर दी है. कैसे हुई थी परीक्षा जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 27 सितंबर को लगभग 222 शहरों के 1000 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. परीक्षा सुबह 9…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद लगातार हलचल जारी है। इस वारदात को लेकर सियासत उफान पर है, तमाम नेता पीड़िता के परिवार से मिलने आ रहे हैं। इसी बीच भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर भी रविवार को पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान चंद्रशेखर के साथ सैकड़ों समर्थक मौजूद थे। जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने चंद्रशेखर समेत 400 अज्ञात लोगों पर धारा 188 और 144 के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज़ किया है। चंद्रशेखर और 400 अज्ञात लोगों पर जिले की सासनी कोतवाली में थाना चङ्पा में…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): आज के समय में रिशते लगातार तार-तार हो रहे हैं। और खून सफैद हो चुके है। इसकी ताजा मिसाल गत रात्रि जालन्धर में देखने को मिली। वहां पर एक पुत्र ने पापर्टी के विवाद के चलते अपने पिता को मार डाला जबकि छोटे भाई को भी गंभीर घायल कर दिया। कल रविवार देर रात जालन्धर के बाग कर्म बख्श में ये सभी को दहला देने वाली वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि दो भाई प्रॉपर्टी को लेकर आपस में झगड़ रहे थे कि इसी दौरान बीच-बचाव करने आए उनके पिता को उसके बड़े बेटे ने…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना संक्रमण से आज 42 लोगों की मौत के साथ महामारी से मरने वालों की संख्या 3603 हो गई। पंजाब सरकर के देर शाम जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार आज लुधियाना में दस, पटियाला में नौ, जालंधर में पांच, बठिंडा, गुरदासपुर व होशियारपुर में तीन-तीन, शहीद भगत सिंह नगर में दो और फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, मुक्तसर, पठानकोट, रोपड़, संगरूर व तरनतारन में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। बुलेटिन के अनुसार आज 857 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया, हालांकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1509 थी। प्रदेश मं अब तक एक लाख 18 हजार एक…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले थमने नाम नहीं ले रहे हैं. देश में कोरोना संक्रमितों की कुल तादाद 66 लाख के पार पहुंच गई है. एक दिन में करीब 75000 नए मामले दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में COVID-19 के 74,442 नए मामले सामने आए हैं. कुल संक्रमित मामलों की संख्या 66,23,815 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 903 मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हुई है. अब तक कुल 1,02,685 मौतें हो चुकी हैं. हालांकि, राहत…
