लंदन (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचाकर रख दिया है। इस जानलेवा वायरस की चपेट में अब तक साढ़े सात लाख से भी ज्यादा लोग आ चुके हैं। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस किसी सरफेस पर घंटों तक सक्रिय रह सकता है। सिर्फ एक ही ऐसी चीज है जिस पर यह वायरस ज्यादा देर नहीं टिक पाता। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस प्लास्टिक या स्टील के सरफेस पर तीन दिन से ज्यादा टिक सकता है। जबकि कागज पर कोरोना वायरस 24 घंटे तक जिंदा रह सकता है। रिपोर्ट…
Author: Vandna Verma
तिरुवनंतपुरम (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस महामारी की चपेट में देशभर में आए लोगों की गिनती अब तक 1251 हो गई है। इनमें 1117 एक्टिव केस हैं, जबकि 32 लोगों की जान जा चुकी है। 102 लोग डिस्चार्ज भी हो गए हैं। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल और महाराष्ट्र हैं। केरल में 234 लोग कोरोना से संक्रमित हैंै। हालांकि, इन सबके बीच कई लोग इस संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं। इनमें केरल के एक बुजुर्ग दंपति भी हैं। 93 साल के थॉमस और उनकी 88 साल की पत्नी मरियम्मा कोरोना…
रुन्नीसैदपुर (वीकैंड रिपोर्ट): बिहार के सीतामढ़ी जिले में कोरोना वायरस के एक संदिग्ध के बारे में प्रशासन को जानकारी देने वाले युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। जिले के रुन्नीसैदपुर थाना के मधौल गांव में प्रशासन को सूचना देने के कारण एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या करने वाले उससे इसलिए नाराज थे, क्योंकि उसने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना मेडिकल हेल्पलाइन नंबर पर दे दी थी। युवक ने महाराष्ट्र से लौटे दो लोगों के कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज होने की सूचना मेडिकल टीम को दी थी।…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस महामारी की वजह से पैदा हुई संकट की स्थिति में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 10 दिनों तक 50 लाख लोगों के लिए खाने का प्रबंध करने का ऐलान किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह भारत में अपनी तरह का सबसे अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का अनूठा प्रोग्राम है। इससे करोना संकट से बड़ी संख्या में भूख का सामना कर रहे मजदूरों, बेघर लोगों को मदद मिलेगी। दरअसल, देश में 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच लगातार ऐसी खबरें आ रहीं थी कि मजदूरों, बेघर लोगों को खाना तक नहीं…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में मौजूद 24 लोग अब तक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंदर जैन ने दी है। उन्होंने कहा कि हमें सटीक आंकड़ा नहीं पता, लेकिन मरकज में 1500 से 1700 लोग इक_ा हुए थे। अभी तक 1033 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री सतेंदर जैन ने कहा कि अब तक 334 लोगों को हॉस्पिटल भेजा गया है, जबकि 700 लोगों को क्वारनटीन सेंटर भेजा गया है। मरकज सेंटर पर डॉक्टरों की टीम डेरा जमाए हुए हैं और सभी लोगों को…
मेष: आज आप अपने कार्मिक व व्यवसायिक जीवन की प्रगति हासिल करने के लिए तत्पर होंगे। आपको इस दिशा में अच्छे मुकाम हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्रों में पदोन्नति के योग हैं। भौतिक सुख के साधनों का विस्तार धीरे-धीरे होगा। किन्तु बड़े भाई से अचानक मतभेद उभर सकते हैं। विवेक व साहस का प्रयोग जरूरी होगा। वृषभ: आज आप अपने कामों को और तेजी से करने में व्यस्त होंगे। जिससे उनकी गुणवत्ता को सुधारने में अच्छी प्रगति की स्थिति होगी। धन निवेश व विदेश के कामों में फायदे को बढ़ाने के अवसर होंगे। किन्तु कोशिशों को शिथिल न करें। हालांकि…
पेइचिंग (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के कहर से दुनिया जूझ रही है लेकिन चीन में इस महामारी पर जीत का जश्न खरगोश और बत्तख का मांस खाकर मनाया गया। यही नहीं एक बार फिर से चीन में चमगादड़ों की बिक्री धड़ल्ले से शुरू हो गई है। यह वही चीन है जिसके वुहान शहर से कोरोना वायरस दुनियाभर में फैल गया। माना जाता है कि पैंगोलिन से चमगादड़ के रास्ते कोरोना वायरस इंसान के शरीर में प्रवेश कर गया। डेली मेल के मुताबिक शनिवार को चीन में कोरोना वायरस पर जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान कुत्ते, बिल्ली, खरगोश और…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स को वेंटिलेटर्स बनाने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ऑटोमोबाइल कंपनियों ने इस संबंध में काम करना शुरू कर दिया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड को अगले दो महीनों में लोकल मैन्युफैक्चरर्स के साथ मिलकर 30 हजार वेंटिलेटर्स बनाने हैं। अभी देश के अलग अलग अस्पतालों में 14 हजार से ज्यादा वेंटिलेटर्स कोरोना के मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। नोएडा के एग्वा हैल्थकेयर को एक महीने में 10 हजार वेंटिलेटर बनाने हैं। अप्रैल के दूसरे हफ्ते से इनके…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शमाज़् द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए। कफ्यूज़् के दौरान जिला जालंधर की हद्द के अंदर समस्त पैट्रोल पंप आम दिनों की भांति खुले रखने का निदेज़्श जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि संपूणज़् भारत में लाकडाऊन होने के बाद पंजाब में कफ्यूज़् लागू कर दिया गया था। ऐसे में सब कुछ बंद कर दिया गया था लेकिन लोगों को पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए कुछ आवश्यक सेवाओं को धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है।
रायपुर (वीकैंड रिपोर्ट): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। रायपुर के जोरा में महिलाओं ने खुद ही नाकाबंदी कर दी है। इन महिलाओं का कहना है कि जब लाख समझाने के बाद भी घर के पुरुष बाहर निकलने से बाज नहीं आए, तो हमने गांव में खुद ही नाका बनाया है, ताकि बेवजह आवजाही करने वालों को रोका जा सके। यहां लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। रायपुर के जोरा गांव में महिलाओं द्वारा नाकाबंदी की जगह साबुन भी रखा है। कोशिश यही…
