नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सात राज्यों में जहां कोरोना वायरस के 1,367 मामले सामने आए हैं। इन राज्यों ने संकेत दिए हैं कि 21 दिनों की लॉकडाउन अवधि खत्म होने के बाद भी उनके यहां प्रतिबंध जारी रहेंगे। यह देशभर में सक्रिय 4,421 मामलों में से लगभग एक-तिहाई मामले हैं। बता दें कि 14 अप्रैल को पूर्ण देशबंदी की अवधि समाप्त हो रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का कहना है कि वह अपने राज्य में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के पक्ष में हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड ने संकेत दिया है कि वह अगले…
Author: Vandna Verma
मेष: आज का ग्रहीय गोचर षष्ठभाव में होगा। जो आपको काम काजी जीवन में कुछ चुनौती भरा हुआ होगा। जिससे आपको अपने विवेक एवं परिश्रम का सहरा लेने की जरूरत होगी। हालांकि धन निवेश वे बाहर के मामलों में आपको कुछ बढ़त होगी। हालांकि आपको अधिक धन व्यय करने की जरूरत होगी। सेहत में आज कुछ पीड़ायें हो सकती हैं, ध्यान दें। वृषभ: आज का ग्रहीय गोचर विद्या भाव में होकर आपकी सूझबूझ को और मजबूती देगा। यदि आप अध्ययनरत हैं। तो आज कोई बड़ी ही खुशी का समाचार आपको प्राप्त होगा। आप अपने दैनिक जीवन में प्रतिष्ठा एवं सम्मान…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): चीन से फैले कोरोना वायरस भारत समेत दुनिया भर के देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। भारत में इस वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 4000 पार कर गया है। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का आज 13वां दिन है। बाजार बंद हैं। ट्रेनें, बसें, हवाई जहाज, टैक्सियां कुछ भी नहीं चल रहा। ऐसे में सरकार लॉकडाउन को 15 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से खोलने पर विचार कर रही है। इस बीच ऐसी खबरें भी हैं कि सरकार ने कोरोना के प्रसार को तोडऩे के लिए प्लान…
बूंदी (वीकैंड रिपोर्ट): पूरा देश कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है, लेकिन इस बीच राजस्थान के बूंदी में अंधविश्वास का खेल इस कदर देखा गया कि सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. देशभर में लॉकडाउन और राजस्थान सरकार की ओर से धारा 144 लगाए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग एक जगह एकत्र हो गए। हर साल की तरह इस बार भी नवरात्र पर आयोजित कायज़्क्रम में लोग शामिल हुए जबकि इस बार लॉकडाउन लगा हुआ था और लोगों के एक जगह पर एकत्र होने पर पाबंदी लगी हुई है। शुक्रवार को अंधविश्वास…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन की वजह से दिल्ली की हवा में अप्रत्याशित सुधार हुआ था। हवा की क्वालिटी इतनी शुद्ध हो गई थी कि लोग इसका एहसास करके कहने लगे थे कि वर्षों से दिल्ली में इतनी साफ हवा नहीं मिली। लेकिन यह सब ज्यादा दिन नहीं चल पाया। कुछ लोगों के अति उत्साह ने रंग में भंग डाल दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो सिर्फ दीये और कैंडल जलाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों से एक जुटता दिखाने की अपील की थी लेकिन काफी लोगों ने पटाखे भी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश-दुनिया में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। देशों की आर्थिक हालत भी अब कमजोर होने लगी है। भारत से बड़ी खबर है कि कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात के चलते देश की पहली क्षेत्रीय विमानन कंपनी Air Deccan ने अपना परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। Air Deccan ने इसकी जानकारी देते हुए यह भी कहा कि कर्मचारियों को इस अवधि के लिए अवैतनिक छुट्टी पर भेज दिया गया है। अपने कर्मचारियों को लिखे ई-मेल में Air Deccan के सीईओ अरुण कुमार सिंह ने लिखा, दुनियाभर के मौजूदा हालात के…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बीच कोविड 19 महामारी के खिलाफ जारी जंग में केंद्र सरकार ने निजी सुरक्षा उपकरण और डायग्नॉस्टिक किट की मांग में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत का मानना है कि आने वाले 2 महीनों में करीब 2 करोड़ 70 लाख एन-95 मास्क, 1 करोड़ 50 लाख सुरक्षा उपकरण, 16 लाख डायग्नॉस्टिक किट और 50 हजार वेंटिलेटर की जरूरत पड़ेगी। फिक्की के प्रतिनिधियों ने भी इस बैठक में भाग…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकत्र्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी से कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी युद्ध में अपना योगदान देने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लंबी है, इसलिए ना थकना है और ना ही हारना है सिर्फ जीतना है। पीएम ने इस दौरान कार्यकतार्ओं के सामने कुछ संकल्प भी रखे और उन्हें पूरा करने का निवेदन किया। कार्यकतार्ओं से पीएम मोदी बोले कि भारत सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर कई फैसले लिए…
मेष: आज का ग्रहीय गोचर सुतभाव में होगा। जिससे घर परिवार एवं संतान के प्रति अधिक लगाव बना हुआ होगा, बहुत सम्भव है आज आप कोई बड़ी बैठक करते हुये आर्थिक लाभ को और अच्छा बनाने की कोशिश में होंगे। पे्रम संबंधों में साथी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। हालांकि बाहरी मामलों में आपको परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। सावधानी रखें। वृषभ: आज का ग्रहीय गोचर चतुर्थ भाव में होगा। जो आपके कार्य एवं व्यापार को साधने और उसे आगे बढ़ाने में सहायक होगा। आज आप अपने घर परिवार के साथ और सहयोग की भावना से भरे हुये…
जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट): दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के दमहल हांजीपोरा इलाके में शनिवार सुबह खल बटपोरा के मन गोरी इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने आनन-फानन में इलाके की घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। कई घंटे तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। बता दें कि ये आतंकी पिछले करीब 12 दिनों से स्थानीय निवासियों को निशाना बना रहे थे। आतंकियों ने इन 12 दिनों ने चार…
