नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक सरकार समर्थित स्मॉल सेविंग स्मीक है। पीपीएफ पर ब्याज दर हर तीन महीने में केंद्र सरकार द्वारा तय की जाती है। पीपीएफ एक काफी लोकप्रिय लॉन्ग टर्म सेविंग स्कीम है। यह फंड 15 साल में मैच्योर होता है। पीपीएफ पर इस समय 7.1 फीसद ब्याज मिल रहा है, जो दूसरे अधिकांश निवेश विकल्पों से काफी अधिक है। पीपीएफ अकाउंट को पोस्ट ऑफिस और एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक जैसे कुछ बैंकों में खुलवाया जा सकता है। पीपीएफ अकाउंट को ब्रांच विजिट कर या ऑनलाइन भी खुलवाया जा सकता है। एसबीआई ग्राहक किसी भी समय…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय रेलवे किसानों की मदद करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है. रेलवे ने किसान रेल चलाने के बाद अब किसानों की उपज को मंडियों तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी भी दी है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रांची व उसके आस-पास के क्षेत्रों में होने वाले टमाटर व ब्रोकली उत्पादक किसानों की उपज को, देश की बड़ी मंडियों तक पहुंचाने के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा. इस सुविधा से किसानों को लाभ होगा और आय…
शाहजहांपुर (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश में एक कथित ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने कथित रूप से अपनी 14 साल की बेटी की हत्या कर दी क्योंकि वो गर्भवती हो गई थी. पुलिस ने बताया है कि लड़की ने पूछे जाने पर बच्चे के पिता का नाम बताने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पिता ने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस सुपरिटेंडेंट एस आनंद ने बुधवार को बताया, ‘मंगलवार को यह मामला तब सामने आया, जब सिधौली इलाके के दुल्हापुर गांव में लोगों को एक लड़की का सिर कटा हुआ शव मिला.’ उन्होंने बताया कि…
नयी दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और उसके बाद के 20 साल की इस राजनीतिक यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके हर वर्ष की एक प्रमुख उपलब्धि पर बुधवार को ‘ हर साल खास है’ की एक श्रृंखला जारी की। गुजरात के चार बार लगातार मुख्यमंत्री रहे श्री मोदी को भाजपा ने 2013 में अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया और मई 2014 में उनकी अगुवाई में भाजपा ने लोकसभा चुनाव लड़ा और अपने बूते पूर्ण बहुमत हासिल किया। यह तीन दशकों के बाद पहला मौका था…
फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट): किसान जत्थेबंदी की तरफ से किए जा रहे रेल रोको आंदोलन के कारण रेलवे विभाग की तरफ से चलाईं जा रही रेलवे मंडल की चार रेल गाड़ियां 7 अक्तूबर को भी रद्द रहेंगी। रेलवे मंडल फिरोजपुर के वक्ता ने बताया कि उत्तर रेलवे हैडक्वाटर की तरफ से पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन को देखते हुए सावधानी के लिए कुछ गाड़ियां रद्द कर दी है, जबकि कुछ गाड़ियों को रास्ते में से वापस भेजा जा रहा है। इसी सूची में जम्मूतवी-नई दिल्ली बीच चलने वाली राजधानी गाड़ी नंबर 02425 -02426, अमृतसर-हरदुआरा के बीच चलने वाली स्पेशल गाड़ी…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): अनलॉक-4 के बाद से शहर के डिस्कोथेक और नाइट क्लब को खोलने की मंजूरी मिल गई है। शहर के मध्यमार्ग पर एक बार फिर नाइट लाइफ की रौनक लौट आई है। कोरोना महामारी के बीच डिस्कोथेक और नाइट क्लब को कुछ स्पेशल गाइडलाइंस के साथ खोलने की मंजूरी दी गई थी। लेकिन शहर में अधिकतर डिस्कोथेक और नाइट क्लब में इन गाइडलाइंस का पालन नहीं हो रहा है। इसके अलावा युवाओं को कोरोना महामारी के बीच क्लब और डिस्कोथेक में फ्लेवर हुक्का बार के नाम पर निकोटिन की डोज दी जा रही है। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कई दिनों से जेल में बंद बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया को सर्शत जमानत दे दी है. वहीं रिया के भाई शोविक और ड्रग पेडलर बासित परिहार की बेल कोर्ट ने रिजेक्ट की है. सुशांत के स्टाफ मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी जमानत मिल गई है. एनसीबी ने कहा है कि जिन्हें भी कोर्ट ने बेल दी है वो उसके खिलाफ अपील करेगी. रिया को मिली सशर्त बेल रिया चक्रवर्ती को 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है. रिया को पासपोर्ट जमा करना होगा.…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के लिए राहत की बात यह है कि अब कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या में गिरावट आ रही है तथा पिछले चौबीस घंटों में राज्य में 38 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज देर शाम जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से मरने वालों की संख्या 38 होने के साथ अब तक मरने वालों संख्या 3679 तक पहुंच गई। साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 888 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। बुलेटिन के अनुसार अब पॉजिटिव…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 72,049 नए मामले (Covid-19 new cases) सामने आए हैं। इसके साथ ही देश मे कोरोना के कुल मामले बढ़कर 67 लाख 57 हजार 131 हो गए हैं. बीते 24 घंटों में 986 मरीजों की मौत भी हुई है, जबकि 82,203 मरीज़ ठीक हुए हैं. अब तक देश में 57 लाख से ज़्यादा मरीज़ ठीक हो चुके हैं. देश में कोरोना की रिकवरी रेट अब 85.01% हो गई है. देश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 13.43% रह गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पॉजिटिविटी रेट- 6% पर…
बुधवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा आप पिछले सप्ताह से कई चीजों के बारे में चिंता कर रहें हैं आज कोई ऐसा फैसला लेना पड़ सकता है जो शुरू में काफी कठोर लगे लेकिन आपको इस बारे में अपने दिल की सुननी चाहिए ये सोचना है कि अब मुझे क्या करना चाहिए ये नही कि मुझे क्या करना होगा अपने दिल की बात सुनें इससे आपको लाभ होगा आप हमेशा अपने धन…
