मेष: आज व्यय भाव गत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप अपने अधिकारों को प्राप्त करने में लगे हुये होंगे। चाहे वह व्यापारिक क्षेत्र के अधिकार हो या फिर राजनैतिक क्षेत्र के हालांकि आपको इस हेतु कठिन प्रयासों को जारी रखना होगा। आज धन अधिक व्यय होगा। किन्तु प्रेम संबंधों में साथी की बातों से कुछ नाराज होगे। धैर्य की जरूरत बनी हुई होगी। वृषभ: आज आय भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा जो सियासी दांव पेच में उलझा सकता है। आपकी यह कुटनीतिक चाल आपके पक्ष एवं राजनैतिक जीवन के लिये अच्छी साबित होगी। आज व्यापार एवं कार्य के…
Author: Vandna Verma
हैदराबाद (वीकैंड रिपोर्ट): तेलंगाना देश का पहला राज्य बना गया है जहां 3 मई के बाद भी लॉकडाऊन जारी रहेगा। प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने रविवार देर रात यह फैसला किया। आला अधिकारियों के साथ हुई बैठक में चंद्रशेखर राव ने कहा कि यदि छूट दी गई तो प्रदेश में मरीजों की संख्या विस्फोटक हो सकती है। यहां 7 मई तक जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं बंद रहेंगी। माना जा रहा है कि तेलंगाना के बाद अन्य राज्य भी इस तरह का फैसला ले सकते हैं, क्योंकि महाराष्ट्र,…
चेन्नई (वीकैंड रिपोर्ट): देश में इस वक्त कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग चल रही है। लेकिन इससे इतर एक जंग उस मोर्चे पर भी जारी है, जहां स्वास्थ्य कर्मियों या किसी कोरोना वायरस से पीडि़त के साथ दुव्र्यवहार किया जा रहा है। चेन्नई में पिछले कुछ दिनों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पर कोरोना वायरस से पीडि़त व्यक्ति को जब दफनाने के लिए ले जाया गया, तो लोगों ने कब्रिस्तान के पास ही हंगामा शुरू कर दिया। चेन्नई में सोमवार को जब एक डॉक्टर के शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले गए, तो वहां पर 50…
पालघर (वीकैंड रिपोर्ट): देश भर में कोरोना लॉकडाउन है और इस बीच महाराष्ट्र के पालघर जिले से शुक्रवार को मॉब लिंचिंग की शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई थी। यहां करीब 200 लोगों की भीड़ ने 2 साधु और 1 ड्राइवर को पीट-पीट कर मार डाला था। घटना को लेकर विपक्ष, उद्धव सरकार पर लगातार हमलवार है। वहीं तीन लोगों की निर्मम हत्या पर महाराष्ट्र सरकार ने कार्रवाई करते हुए 101 लोगों को हिरासत में ले लिया है। इसकी जानकारी महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने ट्वीट किया, पालघर की घटना पर कार्रवाई की…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज सुबह निधन हो गया। वे करीब एक महीने से दिल्ली एम्स में भर्ती थे। उनकी पार्थिव देह को आज पैतृक गांव लाया जाएगा। बता दें कि पिछले कुछ समय से उनकी हालत काफी गंभीर थी और वरिष्ठ डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को किडनी और लीवर की समस्या थी। उन्हें गंभीर हालत में बीते 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले से उनकी सेहत में…
मेष: इस सप्ताह सूर्य उच्च के होकर आपको कारोबारी जीवन की कुछ खास यात्राओं के लिये प्रेरित करते हुये रहेंगे। जिससे कार्मिक एवं व्यवसायिक जीवन मे अच्छी प्रगति बनी हुई रहेगी। वैसे सूर्य आपके तन को स्वस्थ रखने और आत्मबल देने का भी काम करेंगे। किन्तु वैवाहिक जीवन में अचानक गुस्से से बचने की जरूरत रहेगी। 24 अपै्रल से बुध का योग आपके विवेक को और प्रखर करने वाला रहेगा। जिससे व्यापारिक लाभ में इजाफा रहेगा। इसी प्रकार राहू आपको ख्याति एवं पराक्रम बढ़ाने वाले रहेंगे। साथी में ही धन लाभ के अवसर बनेंगे। परिवार के साथ समांजस्य स्थापित रहेगा।…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): राष्ट्रपति भवन के परिसर में रहने वाले एक सफाई कर्मी के रिश्तेदार की कोरोना वायरस से मौत के बाद उसके घर को सील कर दिया गया है। यह कर्मी और इसका पूरा परिवार इस रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। इसके साथ ही उनके उपचार के समय भी यह वहां गया था। इस कर्मचारी का मकान प्रेसिडेंट एस्टेट में पॉकेट-ए में गेट नंबर 17 के पास है। यह व्यक्ति अधिकारियों के दफ्तर में काम करता था। पूरे इलाके को डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के मुताबिक सील कर दिया गया है। ये सफाईकर्मी राष्ट्रपति भवन के…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इसकी चपेट में आए एसीपी अनिल कोहली जिंदगी की जंग हार गए हैं आज उन्होंने दम तोड दिया है। बताते चलें कि कोविड-19 की चपेट में आए एसीपी अनिल कोहली की हालत नाजुक बनी हुई थी। ब्लड प्लाजमा के द्वारा उनके इलाज की तैयारी चल रही थी। इसके लिए मोहाली का एक युवक अपना ब्लड देने के लिए आया था। लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था कातिल कोरोना वायारस ने उनकी जान ले ली।
कोटा (वीकैंड रिपोर्ट): राजस्थान के कोटा में फंसे देश के कोने-कोने से आए छात्र-छात्राएं लगातार अपने राज्यों में वापसी की गुहार लगा रहे हैं। इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने सबसे पहले पहल की है। यूपी सरकार ने कोटा में फंसे 7500 छात्रों को लाने के लिए लगभग 250 बसें भेजी है। इनमें से 100 बसें लगभग 3000 छात्रों को लेकर शुक्रवार रात को रवाना हो गई हैं। आज 11 बजे लगभग 152 बसें बाकी छात्रों को लेकर रवाना हो रही हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने यूपी सरकार के इस कदम की तारीफ की…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस अब तक दुनियाभर में लाखों लोगों को अपना शिकार बना चुका है। हेल्थ एक्सपटज़् का दावा है कि यह जानलेवा वायरस उन लोगों को चपेट में जल्दी लेता है जिनका इम्यून सिस्टम मजबूत नहीं है। यदि आपका इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग हो तो यह रोग आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। इम्यून को दुरुस्त करने के लिए इन दिनों लोग कई तरह के नुस्खे बता रहे हैं। लेकिन ऐसी डाइट फॉलो करने में पैसा और वक्त दोनों की काफी जरूरत होगी। जबकि गिलोय के पत्ते में ऐसे औषधीय गुण हैं, जिसका लगातार सेवन करने से आपका इम्यून…
