Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देशभर में सभी वाहनों पर टोल चुकाने के लिए फास्टैग का होना अनिवार्य है। टोल टैक्स वसूली को आसान बनाने और टोल प्लाजा पर लगने वाले लंबे जाम को देखते हुए सरकार ने फास्टैग टेक्नॉलजी के जरिए नई व्यवस्था को लागू किया है। टोल प्लाजा से गुजरते वक्त रुकने की जरूरत नहीं होती और टोल की रकम अकाउंट से अपने आप कट जाएगी। फास्टैग को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं जिनके सही जवाब न मिलने के चलते वे असमंजस की स्थिति में ही रहते हैं। एक ऐसा ही सवाल…

Read More

 नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए गोवा सरकार 11,000 किसानों का रजिस्ट्रेशन पोस्टमैन के जरिए करवा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने इंडिया पोस्ट के साथ टाइअप किया है। ये वे किसान हैं जिन्होंने किसी कारणवश अपना नाम रजिस्टर्ड नहीं करवाया है। ऐसे में सरकार पोस्टमैन के जरिए इन किसानों के पास पहुंचकर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रही है। ये वे किसान हैं जो कि इस योजना के लिए पात्र हैं। गोवा के मंत्री चंद्रकांत कावलेकर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इस काम को पूरा करने के लिए…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद आज भारत में सोने की कीमत में बढ़त आई और चांदी में भी तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर दिसंबर सोना वायदा 0.19 फीसदी बढ़कर 50,343 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 0.3 फीसदी बढ़कर 60,738 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोने का भाव 850 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसला था, जबकि चांदी 2,600 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई थी। वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमतों में थोड़ा बदलाव आया। पिछले सत्र में 1.6 फीसदी की…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सेल्सफोर्स के मुख्य डेटा अधिकारी वाला अफशर ने रेज सम्मेलन में कहा कि परोक्ष रूप से कंपनी भारत में 13 लाख रोजगार सृजित करेगी. उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी भारत की अर्थव्यवस्था में अरबों डॉलर अमेरिका की आईटी कंपनी सेल्सफोर्स की भारत में आने वाले दिनों में 5.48 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार देने की योजना है. कंपनी के अनुसार भारत में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के मामले में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है. का योगदान करने जा रहे हैं. ‘‘हम अपने ग्राहकों और भागीदारों के साथ परोक्ष रूप से 13 लाख रोजगार…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित एक जुत्ती स्टोर में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई‌। जिससे अंदर पड़ा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक दुकान के अंदर का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। दुकान के मालिक अंकुर अरोड़ा ने बताया कि सुबह करीब 6:00 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान अरोड़ा पंजाबी जुत्ती स्टोर में आग लग गई है। वह तुरंत दुकान पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड व पुलिस को…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले इंडियन रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने नई 196 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दे दी है। इन ट्रेनों का देश के अलग-अलग रूट्स पर संचालन किया जाएगा। रेलवे ने कहा है कि ये ट्रेनें 20 अक्टूबर से शुरू होगी और 30 नवंबर चक चलेगी। त्योहारों और फिर यात्रियों के एक शहर से दूसरे शहर और राज्य में प्रस्थान को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। विशेषकर दूसरे शहरों में रोजगार करने वाले लोगों को दशहरे और दीवाली के मौके पर अपने…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): 22 मार्च को लगे जनता कर्फ्यू के बाद से हिमाचल के लिए बंद पड़ी इंटर स्टेट बस सर्विस 214 दिनों के बाद थी जो 14 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है, जिसके लिए हिमाचल सरकार द्वारा इजाजत दे दी गई है। इस क्रम में कल से पंजाब की बसें हिमाचल के लिए रवाना होगी जबकि हिमाचल की बसें पंजाब आनी शुरू हो जाएगी।इस क्रम में फिलहाल नॉन-एसी बसें को ही चलने की परमिशन दी गई है, ताकि हवा की वैंटीलेशन हो सके। प्रत्येक बस को कोविड के नियमों की पालना करनी होगी। इसके लिए बसों को आते-जाते…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Apple के आईफोन लॉन्चिंग हो गई है। आईफोन 12 सीरीज के तहत चार आईफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें iPhone 12 Mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल होंगे। iPhone 12 Mini में 5.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जो कि सबसे इस सीरीज का सबसे छोटा आईफोन होगा। वहीं iPhone 12 Pro Max में सबसे बड़ी यानी 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। होम पॉड मिनी की बॉडी फैब्रिक की है। मजबूत सिक्योरिटी का किया गया दावा। स्पीकर के पास आईफोन ले जाते ही हो जाएगा कनेक्ट। एपल सिरी का…

Read More

काबुल (वीकैंड रिपोर्ट): अफगानिस्तान में भीषण हवाई दुर्घटना हुई है। मंगलवार रात दक्षिणी हेलमंद के नवा जिले में अफगान वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। https://twitter.com/ANI/status/1316234155189915648?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1316234155189915648%7Ctwgr%5Eshare_3&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fworld%2Fafghanistan-two-afghan-air-force-helicopters-collided-in-nawa-district-of-southern-helmand-on-tuesday-night सूत्रों ने बताया है कि हेलिकॉप्टरों द्वारा कमांडो को एक स्थान पर उतारा जा रहा था और वहां से घायल सुरक्षा बलों को ले जाया जा रहा था। इस दौरान दोनों हेलिकॉप्टरों के बीच टक्कर हो गई। बताया गया है कि इस घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, अभी तक अफगानिस्तान के रक्षा…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना संक्रमण से पिछले चौबीस घंटों में 34 लोगों की मौत हो गई तथा 38 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में कोरोना से होने वाली मौतों में कमी आई है जिसके चलते पिछले चौबीस घंटों में 34 लोगों की मौत हुई तथा 692 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अब राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3894 तक पहुंच गई है। राज्य में अब तक 21 लाख 89 हजार से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिए जा चुके हैं तथा 11 लाख से…

Read More