Author: Vandna Verma

इस्तांबुल (वीकैंड रिपोर्ट): तुर्की के तट और यूनान के सामोस प्रायद्वीप के बीच एजियन सागर में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप के चलते तुर्की में अभी तक 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 709 लोग घायल हो गए। इस्तांबुल स्थित कांडिली वेधशाला एवं भूकंप अनुसंधान संस्थान के निदेशक हलूक ओजेनर ने कहा कि इजमिर जिले के सेफेरिसार में छोटी सुनामी भी आई है। वहीं,यूनान के सामोस प्रायद्वीप में कम से कम चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। तुर्की के आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने कहा कि तुर्की के तीसरे सबसे बड़े शहर इजमिर में  17 लोगों की…

Read More

नई दिल्‍ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 48,268 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 551 लोगों की कोविड-19 के कारण मौत हुई है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। यही वजह है कि पिछले कई दिनों से भारत में 50 हजार से कम संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इस दौरान रिकवरी दर भी बढ़ रही है और सक्रिय मामलों में गिरावट हो रही है। भारत में अब कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों की संख्‍या सिर्फ 5,82,649 रह गई है। पिछले…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): भाजपा के सीनियर नेता व पूर्व पार्षद कमल शर्मा का निधन हो गया है। शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह माडल हाउस क्षेत्र से 2007 से 2012 तक पार्षद रहे। वह भाजयुमो और भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के करीबी कमल शर्मा की माडल हाउस में ही इंडस्ट्री है। परिवार में पत्नी बेटा और दो बेटियां हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को जयपुर से बेटी के लौटने के बाद किया…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): (वीकैंड रिपोर्ट) डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने शिक्षा विभाग को कोरोना वायरस महामारी के बीच बच्चों के लिए ऑनलाइन ट्रैफिक एजुकेशन का प्रबंध करने का निर्देश दिया है। वीरवार को जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक की अगवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बच्चों व अभिभावकों को अंडर-एज ड्राइविंग के बारे में जागरूक करने के लिए रूटीन की ऑनलाइन कक्षाओं के साथ-साथ ट्रैफिक एजुकेशन का भी इंतजाम किया जाए। उन्होंने अंडरएज ड्राइविंग पर जागरूकता और कार्रवाई मुहिम शुरू करने के लिए कहा है ताकि इस मामले पर कार्रवाई अमल में लाई जा सके। कमेटी सदस्यों…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): मुख्यमंत्री कार्यलय पंजाब ने 15 वर्षीय लड़की कुसुम जिसने स्थानीय दीनदयाल उपाध्याय नगर में दो मोटरसाईकल सवार लुटेरों के हमले के बावजूद गंभीर ज़ख़्मी होने के बावजूद हौसले और हिम्मत से लुटेरों का सामना किया जिसके फलस्वरुप एक लुटेरा काबू कर लिया गया था, की हौंसलावजाई के लिए 2 लाख रुपए की सहायता राशि जारी की गई है। इससे सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री घनश्याम थोरी ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यलय की तरफ से 2 लाख रुपए की राशि का चैक प्राप्त कर लिया गया है और कुसुम को शुक्रवार को उसकी…

Read More

मोगा (वीकैंड रिपोर्ट): मोगा के कस्बा अजीतवाल के बिजली घर में एक व्यक्ति की 20-25 फुट ऊपर लटकती लाश मिली है। 20-25 फुट ऊपर एक पेड़ पर लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना का पता लगने पर सुखविन्दर सिंह डीएसपी और अजीतवाल थाने के प्रमुख कर्मजीत सिंह ग्रेवाल पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस अनुसार सबसे पहले लाश को बलदेव सिंह रूबी और राम सुख कर्मचारियों ने देखा। थाना प्रमुख कर्मजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि लाश में से बदबू बहुत ज़्यादा आ रही थी, जिसको देखने से लगता है कि यह खुदकुशी का मामला…

Read More

शनिवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK)  मेष राशि विवरण – आपके जीवन में चल रहा कोई पुराना विवाद आज आपसी सूझबूझ से हल हो जाएगा जिससे रिश्ते दोबारा मधुर हो जाएंगे अपनी पिछली गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को सुधारने हेतु मनन करें और अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करें वित्त – आज आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें क्योंकि इससे आपका जुड़ा हुआ धन खर्च हो सकता है इसलिए सोच समझकर ही निर्णय ले और अपनी आवश्यकताओं को कम करें…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत भारतीय सेना ने  “Secure Application for the Internet (SAI)” नामक एक सुरक्षित मैसेजिंग ऐप्लिकेशन विकसित और लॉन्च किया है, जो एंड-टू-एंड Secured voice, Text और वीडियो कॉलिंग सेवाओं की सुविधा देता है. फिलहाल यह Android प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है. रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है. सेना का यह देशी मैसेजिंग ऐप व्हाटसएप की तरह ही काम करता है. रक्षा मंत्रालय की एक प्रेस रिलीज में कहा गया है, “यह मॉडल व्यावसायिक रूप से उपलब्ध मैसेजिंग ऐप्लिकेशन जैसे व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, SAMVAD और GIMS के समान है और एंड-टू-एंड…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत सरकार ने सितंबर 2020 में 118 चीनी ऐप को प्रतिबंधित कर दिया था। प्रतिबंधित ऐप्स की सूची में PUBG का भी नाम था। इसमें पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) और इसका लाइट वर्जन यानी पबजी मोबाइल लाइट (PUBG Mobile Lite) दोनों शामिल थे। इसके बाद पबजी मोबाइल को गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटा दिया गया था। हालांकि, इस गेम को वे लोग खेल सकते थे, जिन्होंने पहले से ही इसे अपने फोन में इंस्टॉल कर रखा था। अब पबजी मोबाइल ने ऐलान किया है कि यह ऐप आज यानी 30 अक्टूबर से भारत…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब सरकार की ओर से कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाऊन के दौरान सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ की हाजिरी संबंधी जारी की हिदायतों को वापस ले लिया गया है। अब सरकारी कार्यालयों में आम दिनों की तरह 100 फीसदी स्टाफ हाजिर होगा। पंजाब सरकार के परसोनल विभाग की ओर से जारी पत्र के मुताबिक 100 फीसदी स्टाफ को कार्यालयों में बुलाया जाएगा, लेकिन साथ ही स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों के तहत फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर व सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।

Read More