होशियारपुर (वीकेंड रिपोर्ट) Road Accident : माहिलपुर-होशियारपुर मार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में स्विफ्ट कार में सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि बोलेरो पिकअप के चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बाहोवाल गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हुई। मौके पर पहुँची सड़क सुरक्षा बल की टीम ने घायलों को माहिलपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ कार चालक की हालत गंभीर होने पर उसे होशियारपुर के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया। चब्बेवाल थाने की पुलिस ने मौके…
Author: Vandna Verma
अमृतसर (वीकेंड रिपोर्ट) BSF gets big success on Indo-Pak Border : भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। बीएसएफ की 45वीं बटालियन ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित हरदेव पोस्ट के इलाके में एक ड्रोन और 3 किलो हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। सतर्क जवानों ने सीमा पार से हो रही इस तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए नशे की इस बड़ी खेप को जब्त कर लिया है। BSF gets big success on Indo-Pak Border : 45वीं बटालियन के कमांडेंट राणा बरजेश ने बताया, “हमारे बहादुर जवानों ने पड़ोसी देश की…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Accident happened while going to college : शहर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा विनोद नगर रोड पर उस समय हुआ, जब तीनों छात्र एक्टिवा से कॉलेज जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीनों छात्र कॉलेज की ओर जा रहे थे कि तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा परखच्चे उड़ गए और छात्र सड़क पर…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Maa Baglamukhi Hawan : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान मय॑क कपूर से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने दिव्य हवन यज्ञ पर उपस्थित मां भक्तों को प्रवचनों का रसापान करवाते हुए कहते है कि अहंकार, जिसे अभिमान, घमंड, गर्व एवं अहम जैसे नामों से जाना जाता है। अहंकार वह भावना है जहां…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Suicide in Jalandhar : पंजाब के जालंधर से दुखदायक खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि डीएवी कालेज के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। 16 साल के छात्र राजिंदर सिंह ने जालंधर कपूरथला रेलवे ट्रैक पर कूदकर जान दी। मृतक शिव नगर नागरा का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बेटे की माैत से परिवार सदमे में है। शव को सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया गया है। बताया जाता है कि माैत से पहले…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – महानगर के कई इलाकों में आज बिजली कट लगा है। सुबह 10 बजे बिजली गुल हुई है और 1 बजे तक कट लगेगा। दरअसल जरूरी मरम्मत के कारण 11 के.वी. शीतला मंदिर फीडर की सप्लाई बंद है। सप्लाई बंद होने के काऱण सर्कुलर रोड, माई हीरा गेट, चरणजीत पुरा, गोपाल नगर, थापरा मोहल्ला, नीलामहल, भैरों बाजार व आसपास के इलाके प्रभावित हुए हैं। अभ 1 बजे तक बिजली आने की उम्मीद है।
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – नूरमहल के गांव संघे खालसा से बडी़ खबर सामने आई है। खबर यह है कि एक पति ने अपनी पत्नी की दातर मारकर हत्या कर दी। मृतका का नाम संदीप काैर है और उसका पति इंद्रजीत सिंह जोकि हत्यारोपी है, एक रेलवे कर्मचारी है। संदीप की हत्या की खबर सुनकर उसका मायका पक्ष माैके पर पहुंचा और हंगामा किया। मायका पक्ष का आरोप है इंद्रजीत के अपनी भाभी से संबंध हैं। इसलिए घर में क्लेश रहता था। इसी से तंग आकर संदीप 2 माह पहले मायके आ गई और उसके ससुरालवाले अपनी गारंटी देकर उसे मायके…
मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट) – FIR on AIG : सेक्टर-68 के एचडीएफसी बैंक के बाथरूम में खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने वाले इमीग्रेशन कंपनी के मालिक राजदीप सिंह के सुसाइड केस में नया मोड़ सामने आया है। सुसाइड नोट में भी राजदीप ने गुरजोत सिंह कलेर तथा अन्य लोगों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। इसके आधार पर थाना फेज-8 पुलिस ने एआईजी गुरजोत सिंह कलेर, समीर अग्रवाल सीए, रिंकू कृष्णा, शाइना अरोड़ा तथा ऋिषी राणा व अन्य अज्ञातों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। राजदीप के मोबाइल से एक वीडियो भी मिला है जिसमें…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Crime News : चंडीगढ़ पुलिस की अपराध शाखा ने तीन स्थानीय लोगों को दो पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार करके एक बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार लोगों की पहचान सेक्टर-56 और दादू माजरा कॉलोनी के निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तार लोगों से बरामद कारतूसों सहित कोई अन्य जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि पुलिस अभियान जारी है और और गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं। उक्त अभियान पूरा होने के बाद, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुलासा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Notice to Punjab Government on Bikram Majithia petition : बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में अमृतसर में दर्ज एफआईआर में उनके वकीलों ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है, जिसमें हाईकोर्ट द्वारा पंजाब सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस भेजा जा चुका है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा मजीठिया के खिलाफ दर्ज मामले में भी नियमित जमानत याचिका दायर की जा चुकी है, जिसके बारे में फिलहाल मजीठिया के वकीलों द्वारा आगे की कोई तारीख नहीं बताई गई है। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और शिरोमणि…
