मेष: आज चतुर्थ भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप अपने कामों को पूरा करने में अधिक दिलचस्प होंगे। चाहे आप सरकारी तंत्र से जुड़े हुये हो या फिर निजी आज कायज़् के क्षेत्रों में, आपकी प्रतिष्ठा होगी। किन्तु आज फौरन आर्थिक मामलों में जल्दी न करे। सूझबूझ से चलें। निजी मामलों में कुछ परेशानी की स्थिति हो सकती है। भाई के साथ विवादों से बचें। वृषभ: आज पराक्रम भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपके मन में शुभ विचारों को देगा। जिससे घर एवं परिवार के साथ तालमेल का स्तर बना हुआ होगा। हालांकि तकनीक, चिकित्सा, प्रबंधन, उत्पादन,…
Author: Vandna Verma
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से पंजाब के लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि अभी पूरी तरह से लॉकडाउन खोलने की स्थिति नहीं हैं। लोगों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए हुए थोड़ी रियायत देते हुए कहा कि सभी दुकानें प्रात: 7 बजे से 11 बजे तक चार घंटे तक खोली जा सकती हैं। किंतु इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना होगा। फैक्टरियां भी वही लोग खोल सकेंगे जो सोशल डिसटेसिंग का पालन करेंगे और जिनके कामगार उनके परिसर में ही रहेंगे या जिनके के कामगार फैक्टरियों…
जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट): जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों द्वारा मंगलवार रातभर से चलाए गए अभियान में अबतक तीन आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहला आतंकवादी मंगलवार को उस समय मारा गया जब जिले के जैनापुरा क्षेत्र के मेल्होरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। दो आतंकी बुधवार सुबह मारे गए। जानकारी के अनुसार, शोपियां जिले जैनपोरा के मेलहोरा इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और सेना की 55 आरआर की संयुक्त टीम ने मेलहोरा को घेर लिया…
सूरतगंज (वीकैंड रिपोर्ट): बाराबंकी के सूरतगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज सुबह से ही हलचल थी। महिला ने यहां पांच बच्चों को एक साथ जन्म दिया। डॉक्टर भी इस केस से हैरान हैं। प्री मैच्योर डिलिवरी होने के कारण सभी बच्चे अंडरवेट हैं जिन्हें एनआईसीयू में रखा गया है। महिला की डिलिवरी 7 महीने में हुई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजर्षि त्रिपाठी ने बताया कि इस तरह के केसों को क्विनट्यूपलेट कहा जाता है जिसमें मल्टीपल डिलिवरी होती है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला और बच्चों को एहतियात के तौर पर लखनऊ रेफर किया जाएगा। सभी बच्चों की नॉर्मल…
बागपत (वीकैंड रिपोर्ट): प्रेमिका को अगवा कर उससे शादी करने की चाह में घर आए एक प्रेमी का उसकी प्रेमिका की दहलीज पर कत्ल कर दिया गया। यह सनसनीखेज मामला यूपी के बागपत जिले का है। बागपत जनपद में थाना रमाला क्षेत्र के किरठल गांव में सोमवार देर रात एक कपिल नाम के युवक की उसकी प्रेमिका के परिजनों और गांव वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। कपिल अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव की एक युवती को हथियारों के बल पर जबरन ले जाने आया था लेकिन इसी बीच युवती के परिजनों ने शोर मचा दिया और 10-12 युवकों…
रुद्रप्रयाग (वीकैंड रिपोर्ट): केदारनाथ धाम कपाट खुलने के पश्चात सर्व प्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की गई। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ भगवान के कपाट मेष लग्न, पुनर्वसु नक्षत्र में प्रात: छह बज कर 10 मिनट पर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद खोले गए। इस अवसर पर मंदिर को 10 कुंतल फूलों से सजाया गया है। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली 26 अप्रैल को पंचगद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से गौरीकुंड के लिए रवाना हुई और 27 अप्रैल को केदारनाथ पहुंच गई। डोली को पैदल मार्ग पर भीमबली में अपना दूसरा पड़ाव…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पिछले कुछ दिनों से इरफान खान की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके बाद उन्हें मंगलवार को आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। लेकिन अब निर्देशक शूजित सरकार ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया है। बता दें कि मंगलवार को अस्पताल से इस बात की जानकारी सामने आई थी कि इरफान खान की हालत आतों में दर्द और सूजन के कारण थोड़ी बिगड़ गई थी। इसके साथ ही अभिनेता को सांस लेने में भी तकलीफ…
फिरोजाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): टूंडला के एक रेल अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एफएच हॉस्पिटल में क्वारंटीन कराए गए एक रेलकर्मी ने आत्महत्या कर ली। कर्मचारी के इस कदम से साथी बेहद हताश हैं। बताया गया है कि आत्महत्या करने वाला 50 वर्षीय कर्मचारी कंट्रोल रूम ऑफिस में काम करता था। अन्य रेल कर्मचारियों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। टूंडला के एफएच हॉस्पिटल में विगत 20 अप्रैल से एक दर्जन से अधिक रेल कर्मचारी क्वारंटीन हैं। बुधवार सुबह 50 वर्षीय रेल कर्मचारी ने फंदे से लटकरकर आत्महत्या कर ली। माना जा रहा है…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली के आजादपुर मंडी में 11 व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके बाद कई दुकानों को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही व्यापारियों के संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन किया गया है। आजादपुर मंडी में कोरोना से एक व्यापारी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आए व्यापारियों का टेस्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब तक आजादपुर मंडी के एक दर्जन से अधिक व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को कारण व्यापारी डरे हुए हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना…
मेष: आज पराक्रम भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप किसी शोध एवं संगीत, फिल्म, चिकित्सा यानी जिससे आप जुड़े है। उन्हें गति देने में सक्षम होंगे। आप किसी वस्तु की गणुवत्ता का मूल्यांकन करने में व्यस्त होंगे। हालांकि सेहत को सुधारने एवं लंबी उम्र के लिये आपको और अपने प्रयासों को तेज करने की जरूरत होगी। निजी संबंधों में तनाव हो सकते हैं। वृषभ: आज धन भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप कारोबारी क्रिया-कलापों को अधिक महत्व देंगे। कामों में हो रही सुस्ती को दूर करने का विचार और जोर पकड़ सकता है। सरकारी एवं निजी स्तर…
