Author: Vandna Verma

रविवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि – विवरण – इस समय अपनी घरेलू खुशियों के कारण खुश रहें क्योकि इससे आपको नया उत्साह मिलेगा और आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा वित्त – आपके अफसर आपसे पुरानी रंजिश निकालने के लिए आपके काम में देर कर सकते हैं आप इसके कारण बहुत चिंता करेंगे क्योकि इससे न केवल आपकी वर्त्तमान स्थिति बल्कि आगे आने वाली योजनायें भी प्रभावित होंगी व्यवसाय – आपके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी मुसीबत को बढ़ा…

Read More

जालंधर (राहुल): कृषि सुधार कानूनाें के खिलाफ शनिवार को किसानों ने मोर्चा खोल दिया। किसानों ने छुट्टी के बावजूद जालंधर डीसी ऑफिस का घेराव कर रोष प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन राजोवाल की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दाैरान किसानाें ने माेदी सरकार का पुलता भी फूंका। मौके भारी तादाद में पुलिस ते जवान पहुंचे थे। यूनियन नेता कश्मीर सिंह ने बताया कि जब तक केंद्र सरकार कानून में सुधार नहीं करेगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। किसान जत्थेबंदियां सड़क रोकने के अलावा रेलवे ट्रैफिक प्रभावित करेंगे। डीसी ऑफिस के बाद रोज प्रदर्शन की…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में रेल सफर करने वालों को इंडियन रेलवे ने बड़ी राहत दी है। वेस्टर्न रेलवे महाराष्ट्र सरकार द्वारा अधिसूचित आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों के लिए 194 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। कोविड-19 महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और भीड़भाड़ से बचने के लिए यह निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन 15 अक्टूबर (गुरुवार) से किया जा रहा है। इनमें 10 एसी ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे के इस फैसले के बाद वेस्टर्न रीजन में स्पेशल ट्रेनों की की कुल संख्या मौजूदा 506 से बढ़कर 700…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): आयुर्वेद में गिलोय को अमृत का दर्जा दिया जाता है। इसे गुडुची भी कहा गया है। इसके औषधीय गुणों के कारण ही आयुर्वेद में गुडुची को इतना महत्वपूर्ण माना गया है। कई बीमारियों को दूर करने में इसे कारगर बताया गया है। डायबिटीज एक जीवन शैली से जुड़ी हुई बीमारी है, इससे ग्रसित मरीजों को अपने लाइफस्टाइल का बेहद ख्याल रखना चाहिए। हर कार्य को एक फिक्स टाइम पर करना चाहिए। WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2030 तक दुनिया में ये बीमारी 7वीं सबसे घातक बीमारी बन जाएगी। बेहतर लाइफस्टाइल के साथ ही कई…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): ऑटो सेक्टर के लिए सबसे अहम कहे जाने वाले फेस्टिव सीजन का नवरात्रि के साथ ही आगाज होने वाला है। नवरात्रि से नए साल तक चलने वाले इस सीजन में तमाम कंपनियां ऑफर पेश करती हैं। यदि आप कोरोना काल में सार्वजनिक परिवहन से बचने के लिए दुपहिया वाहन लेना चाहते हैं और बजट 1 लाख रुपये से ज्यादा का नहीं है, तब भी आपको कई स्टाइलिश और जोरदार माइलेज वाली बाइक्स मिल सकती हैं। टीवीएस अपाचे RTR 160: यह बाइक पूरी तरह से आपके बजट में है और 96,000 रुपये से लेकर 99,000 रुपये (एक्स…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कारवां पत्रिका में काम करने वाले रिपोर्टर अहान पेनकर पर पुलिस द्वारा हमला किए जाने की खबरें सामने आई हैं। सूत्रों  के मुताबिक पेनकर पर शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली में एक पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर हमला किया और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया। पेनकर इलाके में एक 14 वर्षीय दलित लड़की के कथित बलात्कार और हत्या पर रिपोर्टिंग कर रहे थे। इस घटना को लेकर कारवां पत्रिका ने एक ट्वीट भी किया है। कारवां ने इस घटना की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया है। कारवां ने जो तस्वीर शेयर की है…

Read More

फिरोजाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बाइक सवार तीन बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता डीके गुप्ता की शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी. बीजेपी नेता पर यह हमला उस समय हुआ जब वह अपनी दुकान बंद करके निकल रहे थे. पुलिस ने अपराधियों की तलाश तेज कर दी है. जानकारी के मुताबिक, BJP मंडल उपाध्यक्ष डीके गुप्ता पर बदमाशों ने घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने सड़क जाम किया. फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि शुक्रवार रात बीजेपी नेता डीके गुप्ता की बाइक पर आए तीन अज्ञात…

Read More

भवानीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में ठगी और लूटपाट की वारदातें बढ़ती जा रही है। हर दिन पंजाब के किसी न किसी इलाके से ऐसे मामले सामने आ ही जाते है। पुलिस और प्रशासन का ढीला रवैया भी इन घटनाओं का जिम्मेदार है। ठगी और चोरी का एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला बीतें दिन भवानीगढ़ से सामने आया है। यहां चोरों ने इनकम टैक्स अधिकारी की टीम बन कर घर में घुस चोरी को अंजाम दिया। मिली जानकारी अनुसार करीब 7 लोग इनकम टैक्स अधिकारी की टीम बन कर सुबह 6 बजे दीवार फांद कर भवानीगढ़ के ढोडिया पत्ती…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गए हैं. यह 25 अक्टूबर तक चलेंगे. इन पूरे नौ दिनों में हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा होगी. यह हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है, इसलिए यह पूरे भारत वर्ष और विदेशों में भी कुछ जगहों पर यह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कूष्माण्डा, पांचवे दिन स्कंदमाता, छठवें दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नौवें दिन सिद्धिदात्री को पूजा जाता है. मां के हर…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Amazon की सबसे बड़ी फेस्टिवल सेल ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत आज से सभी ग्राहकों के लिए हो गई है. वैसे इसकी शुरुआत कल से ही हो गई थी, लेकिन केवल प्राइम मेंबर्स के लिए. आज सभी ग्राहक सेल में हिस्सा ले सकते हैं और ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं. सेल के दौरान स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप्स, स्पीकर, हेडफोन, होम, किचन, फैशन, ब्यूटी, ऐक्सेसरीज और ई-बुक रीडर जैसे कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं. आपको बता दें इस बार ये सेल 1 महीने तक जारी रहेगी. ऐमेजॉन ने सेल के लिए HDFC बैंक…

Read More