शुक्रवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि विवरण – आज समय उत्तम है अपनी किसी भी परेशानी में किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह व सहयोग अवश्य लें इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा खोई हुई प्रतिष्ठा भी दोबारा हासिल होगी घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी वित्त – आज आप किसी की भी सलाह अथवा सुझाव पर गंभीरता से ध्यान दें अकस्मात ही कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं जिसकी वजह से अपने व्यक्तिगत खर्चों में कटौती…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): अगर आप बिना जोखिम के निवेश करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स सरकार द्वारा संचालितो होती हैं लिहाजा किसी को भी अपनी मेहनत की मोटी और गाढ़ी कमाई के डूबने की चिंता नहीं सताए रखती। इस स्कीम में एक निवेशकर्ता को उसके द्वारा जमा की गई रकम मैच्योरिटी पर डबल होकर मिलती है। स्कीम में एक निवेशकर्ता को इसकी पूरी गारंटी दी जाती है। बात करें इस स्कीम की शर्तों की तो कोई भी भारतीय नागरिक इसमें न्यूनतम 1000 रुपये का निवेश कर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 में कुल 60,000 करोड़ रुपये के लोन फंसने और पुनर्गठन करने का अनुमान लगाया है। बैंक को पहले ही कोरोना पैकेज के तहत 6,495 करोड़ रुपये के कर्ज पुनर्गठन के आवेदन मिले हैं। इसके अलावा 2,500 करोड़ रुपये तक के रिटेल लोन की रिस्ट्रक्चरिंग के भी आवेदन मिले हैं। इसके अलावा एमएसएमई सेक्टर की ओर से भी बड़े पैमाने पर लोन रिस्ट्रक्चरिंग के आवेदन किए गए हैं। कॉरपोरेट सेक्टर की बात करें तो 42 ग्राहकों ने करीब 4,000 करोड़ रुपये के कर्जों…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पानी क्नैक्शन को लेकर बस्ती पीरदाद ईलाके में कांग्रेस पार्षद व ईलाके के लोगो में हिंसक टकराव हुआ। टकराव में पार्षद लखबीर बाजवा, उनका बेटा राहुल बाजवा समेत कई लोग घायल हुए। जबकि दूसरी तरफ आरोप है कि पार्षद पुत्र ने फायर किया। घायल लखबीर बाजवा, राहुल बाजवा व अन्यों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक बस्ती पीरदाद ईलाके में एक महिला द्वारा पानी का क्नैक्शन लगवाया जा रहा था। जिस पर कुछ मोहल्वावासियों ने एतराज किया। मोहल्ले में विवाद का पता चलते ही पार्षद लखबीर बाजवा, उनके बेटे राहुल बाजवा व अन्य मौके…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): किसानों 5 नवंबर को प्रस्तावित अपना धरना प्रदर्शन पीएपी चौक पर शुरू कर दिया है। यह धरना दोपहर 12 बजे शुरू होना था लेकिन किसानों ने उससे पहले ही शुरू कर दिया। यहां बड़ी संख्या में किसान जुटना शुरू हो गए हैं। इसे देखते हुए पीएपी चौक में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसान हाईवे पर धरना देने बैठ गए हैं। इस कारण ट्रैफिक को बीएसएफ चौक से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। वाहनों की जालंधर-पानीपत हाईवे से शहर में एंट्री और बाहर जाना नामुमकिन हो गया है। वाहन चालक अपना रहे वैकल्पिक मार्ग…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनियों में से एक मानी जाती है। कंपनी की अलग-अलग पॉलिसी हैं जिनमें गरीब से लेकर अमीर तबके के लोग आसानी से निवेश कर सकते हैं। अगर आप लॉन्ग टर्म में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एलआईसी की ‘जीवन लक्ष्य’ पॉलिसी (टेबल नंबर 933) में निवेश कर सकते हैं। यह एंडोमेंट प्लान है। इसमें निवेश करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल तय की गई है। वहीं अधिकतम उम्र 50 वर्ष निर्धारित की गई है। पॉलिसी टर्म की बात करें तो यह…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पिछले सत्र में भारी नुकसान के बाद भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। एमसीएक्स पर, सोना वायदा 0.8 फीसदी बढ़कर 51,226 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 1.2 फीसदी उछलकर 62,086 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में, सोने के वायदा भाव में 800 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि चांदी 1,400 रुपये के करीब गिरी थी। वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमतें स्थिर रहीं। वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम अमेरिकी चुनाव के परिणाम से पहले हाजिर सोने की कीमत में थोड़ा…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ने कहा है कि मंगलवार से राज्य में कम से कम दो से तीन घंटे का पावर कट करना पड़ेगा। दरअसल राज्य में पांच थर्मल प्लांट्स में बिजली का उत्पादन बाधित है। किसानों के आंदोलन और रेलवे ट्रैक पर धरने को लेकर रेल मंत्रालय ने राज्य में 7 नवंबर तक रेलगाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाने का फैसला किया है। इस वजह से थर्मल प्लांट्स को कोयले की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। एक अधिकारी ने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो पंजाब में ब्लैकआउट…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): विधानसभा चुनाव को अभी सवा साल बाकी है लेकिन जालंधर कैंट हलके में कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई तेज हो गई है। मौजूदा विधायक परगट सिंह पर लगातार हमला बोल रहे पंजाब मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड के डायरेक्टर मलविंदर सिंह लक्की ने बुधवार को कैंट हलका बचाओ मुहिम छेड़ दी है। उन्होंने कैंट हलके में आते गुरु तेग बहादुर नगर स्थित गुरुद्वारा नौवी पातशाही दुख निवारण साहिब में साथियों समेत अरदास करके मुहिम शुरू की है। लक्की को इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सम्मानित भी किया। इस मौके पर मलविंदर लक्की ने कहा कि जालंधर कैंट में अधिकतर…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): एस.टी.एफ. को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब 3 आरोपियों को 28 किलो हेरोइन की खेप और 6 किलो आइस ड्रग के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हालांकि 5 आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। मामले में 8 आरोपियों को नामजद किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनजीत सिंह मन्ना, विशाल और अंग्रेज सिंह शामिल हैं, विशाल बटाला से अंग्रेज अली अबोहर और मन्ना लुधियाना से संबंधी है। एस.टी.एफ. के आई.जी.पी. आर.के. जैसवाल की ओर से प्रैस कांफ्रेंस करके इस संबंधी जानकारी दी है। आई.जी.पी. आर.के. जैसवाल ने बताया कि यह एक बड़ी कामयाबी…
