Author: Vandna Verma

वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना का कहर अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत भारी पड़ रहा है। जानकारों का अनुमान है कि अमेरिकी कंपनियों ने अप्रैल महीने में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को नौकरियों से निकाला है। यह अमेरिका में जॉब के लिहाज से सबसे खराब महीना रहा है। एक सर्वेक्षण में कई अमेरिकी इकोनॉमिस्ट का अनुमान है कि अप्रैल में 2.18 करोड़ नौकरियां चली गई हैं। गौरतलब है कि मार्च 2010 से फरवरी 2020 के बीच अमेरिका में 2.28 करोड़ नई नौकरियों का सृजन हुआ था, यानी कोरोना की वजह से सिर्फ एक महीने में अमेरिका ने दस साल की…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना महामारी के बीच इस समय विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकारी कंपनी एयर इंडिया ने भारत से विदेश के कुछ चुनिंदा गंतव्यों के लिए विशेष उड़ानों की बुकिंग शुरू कर दी है। आपको बता दें कि विदेशों में फंसे भारतीयों के देश वापस लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए वंदे मातरम मिशन की शुरुआत 7 मई से हो गई है। यहां से विदेश जाते समय विमान खाली ले जाने की बजाए उसमें संबंधित देशों में जाने वाले यात्रियों को ले जाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार से…

Read More

भोपाल (वीकैंड रिपोर्ट): मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में कोरोना के कारण लॉकडाउन लागू है। इसके तीसरे चरण में कई जगहों पर शराब खरीदने की छूट मिली है। मध्य प्रदेश में भी इसकी सशर्त अनुमति दी गई है। होशंगाबाद जिले की यह खबर पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां जो भी ग्राहक शराब खरीदने जा रहा है, उसकी अंगुलियों पर अमिट स्याही (इनडेलिबल इंक) लगाई जा रही है। इस तरह की स्याही का आम तौर पर चुनाव में मतदान के दौरान प्रयोग किया जाता है। इसका कारण बताया जा रहा है कि इसके बाद एक ग्राहक दिन में सिर्फ…

Read More

प्रयागराज (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी मच गई है। हत्यारों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों के साथ ही फॉरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना प्रयागराज के मांडा थाना इलाके के आंधी गांव की है। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों को हत्यारों ने मौत की नींद सुला दिया। मृतकों में दंपती और उनकी 16 वर्षीय बेटी शामिल है। जानकारी के अनुसार, मृतक नंदलाल यादव…

Read More

विशाखापट्टनम (वीकैंड रिपोर्ट): आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एलजी पॉलिमर उद्योग में रासायनिक गैस लीक हो गई। आरआर वेंकटपुरम गांव में गुरुवार की सुबह हुई इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 800 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल गैस के रिसाव पर काबू पा लिया गया है। घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीएमए की आपात बैठक बुलाई है। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी बीमारों से मिलने के लिए अस्पताल रवाना हो गए हैं। घटना के बाद से…

Read More

मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा दारा भावगत गोचर में होंगे। जो आपके मन को और सकारात्मक एवं प्रसन्न करने वाले होंगे। पत्नी एवं बच्चों को उनकी जरूरत की वस्तुओं को खरीदने के लिये उत्साहित होंगे। कार्य एवं व्यवसाय सामान्य तौर पर चलता हुआ होगा। किन्तु सम्पत्ति और निवेश में परेशान होंगे। यथा सम्भव सावधानी बनाये रखें, लाभ होगा। वृषभ: आज इस राशि से रोग भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जो आपको वित्तीय देयताओं को चुकाने की शक्ति देंगे। यदि आप विदेश एवं प्रवास में हैं, तो परेशानियों को कम करने के लिये कोई आपका सहयोग बना हुआ होगा। किन्तु…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरेाना वायरस से निपटने और लॉकडाउन की स्थिति में सुधार की जानकारी देने के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय की संयुक्?त प्रेस कांफ्रेंस हुई। इस मौके पर गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान पर एक साथ पांच लोग से ज्यादा नहीं हो सकेंगे। विवाह समारोह में 50 लोग से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते हैं और अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग शामिल नही हो सकते हैं। हर किसी को मास्क लगाना अनिवार्य है। सार्वजनिक जगहों पर एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूरी…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस का कहर दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना वायरस से अब तक 1694 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 49,391 से अधिक लोग बीमार बताए जा रहे हैं। कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि कोई भी राज्य महाराष्ट्र में मौजूद प्रवासी को वापस बुलाने को तैयार नहीं दिख रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने राज्य के प्रवासियों को महाराष्ट्र से वापस लाने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार पश्चिम बंगाल के 2400 प्रवासियों…

Read More

हैदराबाद (वीकैंड रिपोर्ट): पूरे देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि कब लॉकडाउन खत्म हो और जिंदगी पहले जैसी सामान्य हो जाए, लेकिन जहां कोरोना वायरस के लगातार केस सामने आ रहे हैं, वहां ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन दो हफ्तों यानी 17 मई तक बढ़ाया है, लेकिन आशंका है कि यह उसके बाद भी जारी रह सकती है। ताजा खबर तेलंगाना से है। यहां सरकार ने कोरोना वायरस के लगातार सामने आते केस देखते हुए लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि जिन राज्यों में…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्र सरकार से मिली इस छूट के बाद अब पंजाब सरकार ने भी शराब की दुकानें खोलने के लिए गाइड लाइन जारी कर दी हैं। पंजाब सरकार ने लोगों के घर तक शराब पहुंचाने के लिए होम डिलीवरी को मंजरी दे दी है। इसके लिए पंजाब के आबकारी विभाग की ओर से गाइड लाइन भी जारी की गई है। इस गाइडलाइन के मुताबिक एक ग्रुप में सिर्फ 2 लोग ही होम डिलीवरी कर सकेंगे। इसके साथ जो भी लोग होम डिलीवरी करेंगे उनके पास आधिकारी पास होना जरूरी होगा। आबकारी विभाग ने साफ किया है कि दो…

Read More