नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): आज के समय में न केवल उम्रदराज लोग बल्कि युवाओं व किशोरों में भी मोटापे की परेशानी होने लगी है। इस कारण इनमें हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, डायबिटीज जैसी कई बीमारियों से पीड़ित होने का खतरा रहता है। अधिकांश लोग अपना वजन कम करने के लिए खुद को भूखा रखते हैं या फिर किसी खास प्रकार की डाइट फॉलो करते हैं। इससे वजन कम हो न हो, लोग बीमार जरूर पड़ जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भूखे रहने या डाइटिंग करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाता है और लोग…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली से लगे नेशनल कैपिटल रीजन में 9 नवंबर से 30 नवंबर की आधी रात तक पटाखे जलाने और उनकी बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सोमवार को एक ताजे आदेश में इस अवधि में एनसीआर में पटाखे जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. यह कदम खतरनाक स्तर पर पहुंचे प्रदूषण और दीवाली के बाद स्थिति और बदतर होने के डर से लिया गया है. NGT का यह आदेश दिल्ली और आसपास के कम से कम दर्जन भर जिलों में लागू होगा. और NGT ने बस दिल्ली-एनसीआर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर छह महीने से अधिक समय तक भारत-चीन के बीच तनातनी के बाद आखिरकार दोनों देशों के बीच बात बनती दिख रही है। बताया जा रहा है कि चुशूल में 6 नवंबर को कॉर्प्स कमांडर स्तर की आठवें दौर की बातचीत में दोनों देश तनाव खत्म करने का रास्ता तलाशने में कामयाब रहे हैं। एशिया के दो शक्तिशाली देश पिछले कई महीनों से युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं। जून में दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हो चुकी है। रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया, ”अगले कुछ दिनों…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग में एक बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत अब ट्रेन रवाना होने से आधा घंटे पहले एक और चार्ट बनाया जाएगा। इसका फायदा ये होगा कि आखिरी समय पर भी सीटें खाली रहने पर जरुरतमंद यात्रियों को टिकट मिल सकेगा। बता दें कि पहले आखिरी चार्ट ट्रेन रवाना होने के चार घंटे पहले ही तैयार हो जाता था। ऐसे में जिन लोगों ने टिकट ऑनलाइन बुक करायी होती थीं और किन्हीं कारणों से वह यात्रा नहीं कर पाते थे, तो वो सीटें खाली रह जातीं थी। अब नए नियम…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में सोमवार यानी नौ नवंबर को पिछले 24 घंटों में 45,903 नए COVID-19 के मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही भारत में कोरोनावायरस के कुल मामले बढ़कर 85,53,657 हो गए हैं. पिछले 24 घंटों में 490 मरीजों की मौत हुई है. अब तक कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1,26,611 पर पहुंच गई है. भारत में 85,53,65745903मामले 5,09,673-2992सक्रिय 79,17,37348405ठीक हुए 1,26,611490मौत भारत में, 85,53,657 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 1,26,611 मौत शामिल हैं. November 9, 2020 8:00 am बजे तक भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 5,09,673 है और 79,17,373 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है.…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना के मरीजों में पहले से काफी कमी आई है। राज्य में लगभग सभी जिलों को इस महामारी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। रविवार को पंजाब में कोरोना के 494 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही आज 11 लोगों की कोरोना से मौत हुई। अब तक राज्य में 137445 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं जबकि इनमें से 4318 मरीजों की मौत हो चुकी है। आज राज्य में कुल 20708 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 494 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य में अब तक 2747106 लोगों की…
पढ़ें 9 नवंबर 2020 से 15 नवंबर 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल, और जानें सभी 12 राशियों के जातकों के लिए क्या कुछ है इस सप्ताह ख़ास मेष यह सप्ताह आपके लिए अच्छा बीतने वाला है। इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए अच्छे योग बन रहे हैं, जिसके चलते आपकी मौजूदा समस्याएं हल हो सकती हैं। प्रेम-संबंधों से जुड़े पहलुओं में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के जातकों को अपने व्यापार से अच्छी मात्रा में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों में राहत मिल सकती है। अचानक धन लाभ की स्थितियां सामने आ…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पी सी एम एस. ड्डी. कॉलेज फॉर वीमेन, जालंधर में डांस विभाग की तरफ से ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कॉलेज की विभिन्न स्ट्रीम्स की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने क्लासिक, वेस्टर्न, भंगड़ा एंव पंजाबी रीमिक्स पर डांस करके अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में बी. ए. प्रथम की कुमारी ख़ुशी एंव बी. ए. तृतीय की कुमारी निशा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बी. ए. प्रथम की प्राची एंव बी. ए. द्वितीय की मुस्कान ने द्वितीय स्थान तथा बी. ए. द्वितीय की प्राची तथा रितिका ने…
रविवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि विवरण – आज अगर कोई स्थान परिवर्तन करने का विचार बन रहा है तो समय उत्तम है इस समय ग्रह स्थिति तथा भाग्य आपके पक्ष में बेहतरीन योग बना रहे हैं आपका प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा तथा आपके अंदर भरपूर आत्मविश्वास व आत्म बल बना रहेगा वित्त – आज आपका बहुत अधिक स्वार्थी होना भी आपको अपने ही नजदीकी संबंधों से दूर कर सकता है इसलिए अपने रिश्तों को भी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): मौसम में बदलाव हो रहा है, और इस समय चल रहे कोरोना महामारी के बीच हमें अपने हेल्थ पर और ध्यान देने की जरूरत है. सर्दियों के मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है. जो हेल्थ के लिए नुकसानदाक हो सकता है. इम्यूनिटी कमजोर होने का मतलब है. मौसमी संक्रमण का खतरा बढ़ जाना. सर्दियों के मौसम में बहुत से ऐसे फूड्स है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. सर्दियों में विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करना काफी लाभदायक माना जाता है. ये फूड्स इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में…
