डेराबस्सी : नाके पर एक बाइक का चालान काटने पर भड़के दो युवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को काबू कर उनके खिलाफ केस दर्ज लिया है। घटना छत एयरपोर्ट चौक के पास हुई। जानकारी के अनुसार जीरकपुर-बनूड़ रोड पर स्थित एयरपोर्ट लाइटों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों द्वारा रोके जाने पर बिना हैल्मेट मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की पुलिस कर्मचारी से बहस हो गई। तैश में आकर युवकों ने पुलिस कर्मचारी की वर्दी फाड़ दी। ए.एस.आई. राजेश चौहान ने बताया कि 4 नवम्बर शाम को करीब…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): इस फेस्टिव सीज़न को और भी खास बनाने के लिए एक बार फिर से फ्लिपकार्ट अपनी बिग दिवाली सेल ला रही है। आगामी Flipkart Sale 8 नवंबर से शुरू होगी और सेल 13 नवंबर तक लाइव रहेगी। सेल के दौरान Poco M2, Realme Narzo 20 Pro के अलावा Redmi 9i और Realme C3 जैसे स्मार्टफोन्स की कीमतों में भारी छूट दी जाएगी। इस बार मिलाया इन बैंकों के साथ हाथ: Flipkart ने सेल के लिए इस बार कई बैंक्स के साथ हाथ मिलाया है जिसमें सिटी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक आदि शामिल…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पिछले सत्र में बड़ी तेजी के बाद आज भारतीय बाजारों में सोने की कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.28 फीसदी गिरकर 51,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी वायदा 0.32 फीसदी बढ़कर 64,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में सोने में तेजी आई क्योंकि अमेरिकी चुनाव के परिणामों पर अनिश्चितता और विश्व भर में कोरोना वायरस संक्रमणों में वृद्धि के कारण हेवन संपत्ति की मांग बढ़ी है। पिछले सत्र में एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में 1,257 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 2,700 रुपये…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): बार एसोसिएशन का चुनावी घमासान शुक्रवार सुबह शुरू हो गया। पहली वोट नौ बजे डाली गई और दस बजे तक करीब सौ वकीलों ने अपना मतदान कर दिया था। चुनाव अधिकारी हरदेव सिंह भारज ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते पोलिंग कम होने की संभावना है, लेकिन फिर भी चुनावों को लेकर वकीलों में खासा उत्साह है। सारे प्रत्याशी अपने-अपने साथियों के साथ सुबह ही जुट गए थे। उन्होंने बताया कि इस साल बार एसोसिएशन के 12 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े चार बजे तक वोटिंग होगी और इस दौरान…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में पिछले कई दिनों में कोरोना से मरने वालों की संख्या फिर बढ़ी है तथा पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से बाईस लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज शाम जारी बुलेटिन के अनुसार कल से अब तक 22 लोगों के मरने के साथ अब राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4281 तक पहुंच गई। इसके अलावा चौदह मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। राज्य में कोरोना पर काबू पाने के लिए दो लाख 68 हजार से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिए जा चुके हैं और एक लाख 26 हजार…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में रोजाना COVID-19 के मामले सामने आ रहे हैं. देश में संक्रमितों की संख्या 84 लाख पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना मरीजों की संख्या 84,11,724 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 47,638 नए मामले सामने आए हैं. 54,157 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 670 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 77,65,966 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,24,985 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 5.5 लाख से नीचे है. यह संख्या…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पुलिस की सख्ती के बीच प्रताप बाग जैसे रिहायश वाले इलाके में पटाखों को स्टोर किया गया था। सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर पटाखों को जब्त कर लिया है। जबकि गोदाम मालिक गुरदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जानकारी के मुताबिक जालंधर के प्रताप बाग में अवैध तरीके से हरदीप सिंह द्वारा पटाखे स्टोर किये गए थे। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी और भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। पुलिस के मुताबिक यहां अवैध रूप से पटाखों को जमा किया गया था। आपको बता दें कि जिला प्रशासन की ओर…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब सरकार ने 16 नवंबर से कंटेनमैंट ज़ोन से बाहर के क्षेत्रों में पड़ते कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज़ को दोबारा खोलने का फ़ैसला किया है।उच्च शिक्षा, मेडीकल शिक्षा और खोज और तकनीकी संस्थानों सहित राज्य की कंटेनमैंट ज़ोन से बाहर वाले यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेजों को 16 नवंबर, 2020 से दोबारा खोलने की मंजूरी दी गई है। मेडीकल शिक्षा और खोज विभाग के अंतर्गत यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेजों के आखिरी वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाओं 9 नवंबर से शुरू होंगी। इन सभी संस्थानों को स्वास्थ परिवार कल्याण विभाग पंजाब और केंद्र सरकार के सम्बन्ध में मंत्रालय के परामर्श से अपने…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पी सी एम एस. ड्डी. कॉलेज के कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग की तरफ से आई. औ. एस. सी. औ. (इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन ऑफ़ सिक्योरिटीज कमीशन)के साथ मिलकर इन्वेस्टर एजुकेशन एंड प्रोटेक्शन पर निवेशक जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। आई. औ. एस. सी. ओ वह संस्था है जो दुनिया के सिक्योरिटीज नियमों को मिलता हैं एंव वैश्विक मापदंड सेंटर के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। ये अंतराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सिक्योरिटीज नियमों को लागु करवाता है एंव अनुपालन को बढ़ावा देता है। इस सेशन के विशेष वक्ता श्री कमलजीत सिंह थे, जो संस्थापक एंव सी.ई.औ (प्रोफ्टराइन…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): एचएमवी कालेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के प्रोत्साहानात्मक दिशा-निर्देशन एवं योग्य नेतृत्व के अन्तर्गत ‘आशावादी विचारों के माध्यम से जीवन को संतुष्टि प्रदान करना’ शृंखला के अधीन ‘प्रिंट और इलैक्ट्रॉनिक मीडिया का इष्टतम उपयोग’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का शुभारंभ प्रकाश की ज्योति प्रज्ज्वलित कर एवं सर्वमंगल कामना हेतु ज्ञान का प्रतीक गायत्री मंत्र का गायन कर किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने इस अवसर पर आमन्त्रित मुख्य स्रोत वक्ता सुश्री रमनप्रीत (सीईओ, शमशीर स्कूल ऑफ मीडिया आट्र्स, जालंधर) का सह्रदय स्वागत…
