Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना महामारी की जंग लंबी होती जा रही है। भारत में कोरोना महामारी का पीक सीजन कब आएगा, ये एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब 130 करोड़ की जनता जानना चाहती है। पहले कहा जा रहा था कि देश में कोरोना वायरस महामारी के सबसे ज्यादा मामले मई के दूसरे हफ्ते में आएंगे। लेकिन, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि जून-जुलाई में कोरोना वायरस के मामले सबसे ज्यादा होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का फायदा मिला है और लॉकडाउन में कोरोना के केस ज्यादा नहीं बढ़े।…

Read More

जयपुर (वीकैंड रिपोर्ट): बीकानेर जिले के बिलनियासर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 11 साल के बेटे की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी और इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के बिलनियासर गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर की है। जसरासर पुलिस थाना प्रभारी उदयपाल सिंह ने बताया कि सुमन (35) बिलनियासर गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत थी। वह अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ यहां सरकारी मकान में रहती थी। उसका पति सुरेश झुंझुनूं से करीब दो माह पहले ही यहां आया था।…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): अयोध्या में बन रहे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए दान देने वाले लोगों को अब वित्तीय वर्ष 2020-21 से आयकर अधिनियम की धारा 80 जी के तहत कर में छूट दी जाएगी। इस ट्रस्ट की स्थापना पांच फरवरी को हुई थी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एक ऐतिहासिक अहमियत वाली जगह है और पूजा का एक लोकप्रिय स्थल है। आयकर अधिनियम की धारा 80 जी की उप-धारा (दो) के खंड (बी) के तहत इसके निमाज़्ण…

Read More

अंबाला (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है। लॉकडाउन के कारण लोग जहां-तहां फंसे हुए हैं। कई शहरों से मजदूर अपने घरों की ओर पलायन कर रहे हैं। चलते-चलते उनकी चप्पलें भी घिस गई हैं लेकिन तमाम कठिनाइयों को सहते हुए भी वे घरों की ओर जा रहे हैं। पंजाब से पलायन कर हरियाणा में दाखिल हुए प्रवासी मजदूर अंबाला की सड़कों पर बिना चप्पलों के दिखे। किसी की चप्पलें घिस गईं तो पुलिस के खदेडऩे के बाद कुछ मजदूरों की चप्पलें छूट गईं। इसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और पानी की बोतलों को…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब पुलिस और एनआईए ने एक बड़े ड्रग तस्कर रंजीत सिंह उर्फ चीता को गिरफ्तार किया है। इस तस्कर को गिरफ्तार करने में तीन एजेंसियों ने मिलकर काम किया है। इस कार्रवाई में पंजाब की अमृतसर पुलिस, एनआईए और हरियाणा पुलिस शामिल हैं। तीनों एजेंसियों ने हरियाणा के सिरसा से ये गिरफ्तारी की है। पंजाब पुलिस ने ये कार्रवाई 532 किलोग्राम हेरोइन की जब्ती के मामले में की है। पुलिस के मुताबिक, रंजीत सिंह उर्फ चीता के अलावा उसके भाई गगन सिंह को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों को शरण देने वाले सिरसा के गुरमीत…

Read More

जीनेवा (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर चीन और बाकी देशों में चल रही तनातनी के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आखिरकार मान लिया है कि कोरोना के फैलने में चीन की बड़ी भूमिका रही। उसने माना कि चीन की वुहान मार्केट कोरोना वायरस के प्रसार में एक बड़ी वजह बनी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के फूड सेफ्टी जूनॉटिक वायरस एक्सपर्ट डॉ. पीटर बेन ऐंबरेक ने शुक्रवार को जेनेवा में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि वुहान की वेट मार्केट ने इसमें भूमिका निभाई है, यह साफ है लेकिन क्या भूमिका है इस दिशा में और…

Read More

मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा अष्टम भावगत गोचर में होंगे। जो आपके आर्थिक व्यय को बढ़ाने वाला तथा प्रवास एवं यात्राओं में कष्टप्रद हो सकता है। आजीविका के क्षेत्रों को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य में रोग एवं पीड़ाओं की स्थिति से परेशान होंगे। पे्रम संबंधों में तनाव की स्थिति से बचने के लिये मधुर वाणी का प्रयोग करें। वृषभ: आज इस राशि से दारा भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जो कारोबारी जीवन में आपके लिये सहयोगी एवं लाभप्रद बना हुआ होगा। आपके कार्य क्षेत्र में कई बढ़त की सम्भावनायें होंगी। जिससे आप प्रसन्न होंगे। घर गृहस्थी…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए अब वैज्ञानिकों ने इसका इलाज ढूंढने के लिए नए प्रयोग शुरू किए हैं। इसी कड़ी में अब ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने फेविपिराविर नामक एंटी वायरल दवा का देश में ट्रायल शुरू करने की मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने इसकी मंजूरी मिलने के बाद अगले हफ्ते इसका ट्रायल शुरू करने का फैसला किया है। सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ. शेखर मांडे ने बताया कि फेविपिराविर एक ऐसी दवा है जो पहले से…

Read More

जिनेवा (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस महामारी के बीच 10 दिन बाद विश्व स्वास्थ्य सभा का सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे में वायरस को लेकर पारदर्शिता और जांच की आवाजें पहले से ज्यादा तेज हो गई हैं। कोविड-19 की शुरुआत पिछले साल चीन के वुहान शहर से हुई थी। यह चार महीने से ज्यादा समय में लाखों लोगों की जान ले चुका है। चीन पर कई देश यह आरोप लगा रहे हैं कि यदि वह दुनिया को वायरस के बारे में पहले ही सचेत कर देता तो इसके प्रभाव को कम किया जा सकता था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से…

Read More

जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट): जम्मू संभाग के कठुआ जिले में एक टेक्सटाइल मिल के बाहर मजदूरों ने बकाया वेतन को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया। मजदूरों की मांग है उनके बकाया वेतन का भुगतान किया जाए। लॉकडाउन के कारण वह भुखमरी की कगार पर हैं। बावजूद इसके मिल की ओर से न ही वेतन का भुगतान किया जा रहा है और न ही इस संबंध में कोई आश्वासन दिया जा रहा है। इस दौरान पुलिस और मजदूरों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने लोगों को…

Read More