नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): अलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माने जाते है. हम अलसी के बीज का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि बहुत पहले से कर रहे हैं. आज पूरे विश्व में इसे खाने के रूप में इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि सेहत के लिए यह बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है. इसमें विटामिन बी-1, प्रोटीन, कॉपर, मैंगनीज, ओमेगा-3 एसिड, लिगनन समेत कई माइक्रो न्यूट्रिएंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. आलसी आपको बाजार में आसानी से मिल जाता है. बाजारों में मिलने वाले अलसी के बीज पीले और भूरे रंग के होते हैं. अलसी के बीज…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): ट्रेन टिकट की बुकिंग को लेकर IRCTC ने नए नियम जारी किए हैं. नए नियम के मुताबिक ट्रेन के रवाना होने से ठीक 30 मिनट पहले अब एक और नया चार्ट बनाया जाएगा, ताकि आखिरी समय में सीटें खाली होने पर कुछ लोगों को सीटों का आवंटन हो सके और वो अपनी यात्रा कर सकें. ऑनलाइन टिकटिंग में सुविधा कोरोना महामारी के दौर में अबतक ट्रेन के तय समय से दो घंटे पहले चार्ट बन रहा था. लेकिन कोरोना महामारी से पहले ये समय चार घंटे का था. और अब ये समय घटाकर 30 मिनट का कर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के तरीके कई हैं, लेकिन आपके लिए वही उपाय बेस्ट हैं जो आसान और कारगर हों. शरीर में हाई यूरिक एसिड गठिया यानि अर्थराइटिस को जन्म दे सकता है और व्यक्ति लंबे समय के लिए बिस्तर पकड़ सकता है. यूरिक एसिड के लिए उपाय नहीं किए तो यह जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न पैदा कर सकता है. यूरिक एसिड कंट्रोल करने के नेचुरल तरीके सबसे बेहतर हो सकते हैं. शुरुआत में हम यूरिक एसिड के लक्षणों पर ध्यान नहीं देते हैं और जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है फिर यूरिक एसिड का इलाज…
बांदा (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक अदालत ने एक दंपति और उनके दो बच्चों की हत्या के दोषी को मौत की सजा सुनाई है और उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. जिले की फौजदारी अदालत के सहायक लोक अभियोजक (एडीजीसी) आशुतोष मिश्रा ने शनिवार को कहा, “अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) की अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद 31 जनवरी, 2018 को तड़के करीब पांच बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में कारोबारी महादेव यादव (40), उसकी पत्नी चुन्नी (35) और दो बेटों पवन (10) एवं राजकुमार…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने अपने 48MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप वाले रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन का एक नया कलर वेरिएंट भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है। याद करा दें की इस Redmi Mobile फोन के चार कलर वेरिएंट पहले ही बिक्री के लिए उपलब्ध हैं- एक्वा ग्रीन, आर्किटिक व्हाइट, पेबल ग्रे और स्कारलेट रेड और अब इस बजट स्मार्टफोन का पांचवा कलर वेरिएंट भी उतार दिया गया है। Redmi Note 9 specifications सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले: ये Redmi Phone एंड्रॉयड 10 पर आधारित मीयूआई 11 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो)…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी में से एक है। इस कंपनी की पॉलिसी में करोड़ों लोगों ने निवेश किया हुआ है। सरकार द्वारा संचालित इस कंपनी की अलग-अलग पॉलिसी हैं जो लोगों की जरुरत को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। हाल में कंपनी ने अपनी बेहद पॉपुलर पॉलिसी ‘जीवन अक्षय’ को फिर से शुरू किया है। यह एक एन्यूटी पॉलिसी है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति अपने या अपने परिवार के लिए पेंशन की व्यवस्था कर सकता है। खास बात यह है कि यह एक सिंगल प्रीमियम पॉलिसी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को बॉम्बे हाईकोर्ट से दूसरे दिन भी जमानत नहीं मिली। इंटीरियर डिजाइनर को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में शुक्रवार को अंतरिम जमानत अर्जी पर सुनवाई अधूरी रह गई। इस पर शनिवार को सुनवाई होगी। अर्नब को 18 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्हें एक स्कूल में बने कोविड सेंटर में रखा गया है। हाईकोर्ट के जस्टिस एसएस शिंदे व जस्टिस एमएस कार्णिक की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा, आमतौर पर जमानत के लिए पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट फिर सत्र…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) रेलवे बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ने भारतीय रेलवे को विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस भर्ती 2020 के लिए आमंत्रित किया है। जो उम्मीदवार आईटीआई कर चुके हैं और भर्ती में शामिल अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 2 नवंबर से शुरू हो चुके हैं और 1 दिसंबर 2020 तक चलेंगे। इसके अलावा न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड NPCIL भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिए आमंत्रित किया है। यहां Stipendiary Trainee/Scientific Assistant (ST/SA) पदों पर कुल 206 वैकेंसी हैं। इसके…
बठिंडा (वीकैंड रिपोर्ट): विजीलैंस विभाग ने एंटी पॉवर थैफ्ट थाना बठिंडा में तैनात पंजाब पुलिस के एक हवलदार को 13 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजीलैंस के एस.एस.पी. डा. नरेंद्र भार्गव ने बताया कि वर्कशॉप संचालक गुरमोहर सिंह निवासी सरदूलगढ़ की शिकायत पर विजीलैंस के प्रभारी डी.एस.पी. संदीप सिंह ने हवलदार वजीर सिंह को जुर्माना माफ करवाने की एवज में रिश्वत के 13 हजार रुपए सहित रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बता दें कि बिजली विभाग ने जांच के दौरान मीटर में गड़बड़ी पाए जाने पर शिकायतकर्ता वर्कशॉप संचालक गुरमोहर पर बिजली चोरी का मामला दर्ज किया था। इस…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देशभर में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 50,356 नए केस सामने आए हैं. इसके साथ ही देशभर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84 लाख 62 हजार 080 हो गई है. इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 53,920 मरीज़ ठीक हुए हैं, जबकि 577 मरीजों की मौत हुई है. अब तक देशभर में कुल 78 लाख 19 हजार 886 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं. देश में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 92.41 फीसदी पर पहुंच चुका है, जबकि एक्टिव मरीज़ों की संख्या 6.1% है. देश में कोरोना से मौत की दर भी 1.48%…
