Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में घरेलू विमान यात्रा शुरू होने के साथ ही इंडिगो और एयर एशिया इंडिया ने हवाई यात्रा टिकटों का रिफंड देना शुरू कर दिया है। जो उड़ाने निरस्त हुई हैं उनके टिकटों का रिफंड ये विमानन कंपनियां ट्रैवल एजेंट के खातों में डालने लगी हैं। दरअसल देश में करीब दो महीने से बंद पड़ी घरेलू विमान सेवाओं को 25 मई 2020 से बहाल कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक पहले ही दिन राज्यों के प्रतिबंधों की वजह से करीब 630 उड़ानों को रद्द किया गया। ऐसे में कई यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): सरकार ने जालंधर के सिविल अस्पताल में कोरोना टैस्ट करने वाली मशीन उपलब्ध करवा दी है। इस मशीन को सिविल अस्पताल के जिला टी.बी. यूनिट में स्थापित किया गया है। बैटरी से चलने वाली इस मशीन से लगभग सवा घंटे में 2 सैंपल टैस्ट किए जा सकते हैं। यह मशीन 10 घंटे तक कार्य करती है इसके बाद बैटरी को रिचार्ज करने की जरूरत पड़ती है। इस मशीन में एमरजैंसी या आवश्यकता की सूरत में ही टैस्ट किए जाएंगे। क्योंकि छोटी होने के कारण मशीन में टैस्ट करने की क्षमता बहुत कम है। ज्यादातर टैस्ट सरकारी मैडिकल…

Read More

हमीरपुर (वीकैंड रिपोर्ट): हिमाचल से कोरोना संक्रमितों को लेकर हुई लापरवाही का खुलासा हुआ है। यहां हमीरपुर में कोरोना संक्रमित 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव बताकर उन्हें घर भेज दिया। शिमला से कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। अब सभी कोरोना संक्रमितों को घर से कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट किया गया है। एसडीएम भोरंज ने सभी पॉजिटिव लोगों को घर भेजने के आदेश जारी किए थे। जिला प्रशासन ने मामला संज्ञान में आते ही जांच बिठा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चन…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोविड महामारी और लंबे लॉकडाउन के कारण पैदा हुए वित्तीय संकट और बढ़ रही आर्थिक मुश्किलों से राज्य को बाहर निकालने के लिए पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से 51,102 करोड़ की वित्तीय सहायता लेने का फैसला किया है। इस संबंधी तैयार मांग पत्र को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट द्वारा केंद्र सरकार को सौंपे जाने से पहले इस मांग पत्र में संशोधन के अधिकार मुख्यमंत्री को दिए गए हैं। इसके अलावा 21,500 करोड़ की सीधी वित्तीय सहायता के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा लंबे…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस की महामारी के बीच लॉकडाउन में अपने कर्मचारियों और मजदूरों को उनके हाल पर ही छोडऩे की कई खबरें सामने आई हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो अपने कर्मचारी और मजदूरों के लिए हरदम बेहतर करने की सोच रखते हैं। दिल्ली के ऐसे ही एक किसान पप्पन सिंह गहलोत हैं। पप्पन सिंह का दावा है कि लॉकडाउन के कारण उनके खेतों में फंसे मजदूरों को उन्होंने रहने और खाने में कोई कमी नहीं होने दी। अब जब सरकार आवाजाही के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट् शुरू कर रही है तो पूरे एतिहात के साथ…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पाकिस्तान से आए टिड्डी दल ने देश के कई राज्यों की मुसीबत बढ़ा दी हैं। देश के नौ राज्यों पर टिड्डियों का खतरा मंडरा रहा है। इनमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं। हालांकि, राज्य सरकार ने इनसे निपटने के लिए कमर कस ली है। साथ ही प्रशासन और किसान भी अलर्ट पर हैं। टिड्डियों के इन दलों को मानसून से पहले तक खत्म करने की तैयारी है, क्योंकि उस समय खरीफ की फसल तैयार होगी और ये उसको भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। केंद्र सरकार के…

Read More

जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट): जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पुलवामा जैसे आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलवामा जिले के अविगुंड राजपोरा इलाके में एक सैंट्रो गाड़ी से आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस) बरामद किया है। फिलहाल बम निरोधक दस्ते ने इसे डिफ्यूज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पुलवामा के राजपोरा रोड पर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एक आतंकी इस कार को चला रहा था। पुलवामा पुलिस, सीआरपीएफ और आर्मी ने शक होने पर इस गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। इस पर आतंकी ने फायरिंग की और फरार हो गया। सुरक्षाबलों ने गाड़ी की जांच की तो उसमें…

Read More

मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा सुख भावगत गोचर में होंगे। जिससे कार्मिक एवं कारोबारी जीवन में आपको कुछ आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि उत्पादन एवं विक्रय को गतिमान रखने के लिये आपको ठोस प्रयासों को करने की जरूरत होगी। पे्रम संबंधों की खटास से परेशान होगे। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। वृषभ: आज इस राशि से पराक्रम भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जो आपको राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में ख्याति प्रदाता होगा। आपके कायज़् एवं व्यवहारों की सराहना होगी। आज परिजनों की कुछ बातों से खुश होंगे। किन्तु पूंजी निवेश एवं विदेश के…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): बीजेपी ने जिला जालंधर के नए प्रधान की घोषणा कर दी है। वार्ड नंबर 2 से बीजेपी के पार्षद सुशील शर्मा को पार्टी ने जालंधर का नया प्रधान बनाया है। उन्हें प्रधान बनाने में बीजेपी के वरिष्ठ नेता कमल शर्मा और बीजेपी के महामंत्री सुभाष शर्मा का अहम योगदान रहा है। सुशील के प्रधान बनने के बाद उन नेताओं को झटका लगा है, जो प्रधान पद की रेस में शामिल थे। इनमें बीजेपी के पूर्व प्रधान रमेश शर्मा, रवि महेंद्रू और पुनीत शुक्ला शामिल थे। सुशील के प्रधान बनने के बाद उनकी करीबी पंकज जुल्का ने उन्हें…

Read More

नासिक (वीकैंड रिपोर्ट): प्याज आंखों में आंसू ही लाता है। महंगा हो जाए तो खरीदार की और सस्ता हो जाए तो किसानों को बहुत रुलाता है। कोरोना वायरस की वजह से देश भर में जारी लॉकडाउन के चलते इस बार किसानों को प्याज के खरीदार नहीं मिल रहे हैं, लिहाजा किसानों के लिए प्याज की कीमत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, उन्हें महाराष्ट्र में नासिक की मंडियों से देश के अलग-अलग हिस्सों तक नहीं पहुंचने की वजह से वह 30 से 35 रुपए किलो तक बिक रहा है, जबकि किसानों को 5-6 रुपए प्रति किलो का भाव भी…

Read More