चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से 31 लोगों की मौत होने के साथ अब राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3925 तक पहुंच गयी है । स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज शाम यहां जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 31 लोगों की मौत हो गयी तथा 549 नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं । अभी 32 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है ।
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में 15 अक्टूबर यानी गुरुवार की सुबह तक कोरोनावायरस के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 73 लाख के पार हो गई है. भारत में गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 67,708 COVID-19 केस दर्ज हुए हैं. इसके साथ ही देश में कुल संक्रमण के मामलों की संख्या 73,07,097 हो गई है. पिछले 24 घंटों में 81,541 मरीज़ ठीक हुए हैं, जिससे अब तक कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 63,83,441 पर पहुंच गई है. दुनिया में 3,85,09,642मामले 1,07,39,640सक्रिय 2,66,77,883ठीक हुए 10,92,119मौत कोरोनावायरस अब तक 189 देशों में फैल चुका है. October 15, 2020 9:32 am बजे तक दुनियाभर में कुल 3,85,09,642 मामलों की पुष्टि हो…
वीरवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष – आर्थिक और व्यावसायिक रूप से यह दिन लाभदायी रहेगा। लंबी अवधि की आर्थिक योजना को पूरा करने में सक्षम होंगे। व्यवसाय में भी योजनाएं बनाने में सक्षम होंगे। दान के उद्देश्य से किए गए कार्य से आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। निरंतर सार्वजनिक संपर्क में रहना होगा। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। गणेश कहते हैं, यह प्रतियोगिता के साथ संघर्ष में…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : बिहार लोक सेवा आयोग में बिहार पंचायत ऑडिट सर्विस के लिए ऑडिटर के पदों पर भर्ती निकली है। कुल 373 ऑडिटर पदों पर भर्ती की जानी है जिसके लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। बिहार राज्य से स्नातक, एमबीए, सीए/ सीडब्ल्यूए, सीएस उत्तीर्ण अभ्यर्थी जो सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, वे BPSC ऑडिटर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर 2020 तक कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों का विवरण, शैक्षिक योग्यता, वेतनमान, तथा अन्य जरूरी जानकारियां यहां देख सकते हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से कॉमर्स/ अर्थशास्त्र/ स्टेटिक्स/…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देशभर में सभी वाहनों पर टोल चुकाने के लिए फास्टैग का होना अनिवार्य है। टोल टैक्स वसूली को आसान बनाने और टोल प्लाजा पर लगने वाले लंबे जाम को देखते हुए सरकार ने फास्टैग टेक्नॉलजी के जरिए नई व्यवस्था को लागू किया है। टोल प्लाजा से गुजरते वक्त रुकने की जरूरत नहीं होती और टोल की रकम अकाउंट से अपने आप कट जाएगी। फास्टैग को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं जिनके सही जवाब न मिलने के चलते वे असमंजस की स्थिति में ही रहते हैं। एक ऐसा ही सवाल…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए गोवा सरकार 11,000 किसानों का रजिस्ट्रेशन पोस्टमैन के जरिए करवा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने इंडिया पोस्ट के साथ टाइअप किया है। ये वे किसान हैं जिन्होंने किसी कारणवश अपना नाम रजिस्टर्ड नहीं करवाया है। ऐसे में सरकार पोस्टमैन के जरिए इन किसानों के पास पहुंचकर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रही है। ये वे किसान हैं जो कि इस योजना के लिए पात्र हैं। गोवा के मंत्री चंद्रकांत कावलेकर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इस काम को पूरा करने के लिए…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद आज भारत में सोने की कीमत में बढ़त आई और चांदी में भी तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर दिसंबर सोना वायदा 0.19 फीसदी बढ़कर 50,343 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 0.3 फीसदी बढ़कर 60,738 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोने का भाव 850 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसला था, जबकि चांदी 2,600 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई थी। वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमतों में थोड़ा बदलाव आया। पिछले सत्र में 1.6 फीसदी की…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सेल्सफोर्स के मुख्य डेटा अधिकारी वाला अफशर ने रेज सम्मेलन में कहा कि परोक्ष रूप से कंपनी भारत में 13 लाख रोजगार सृजित करेगी. उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी भारत की अर्थव्यवस्था में अरबों डॉलर अमेरिका की आईटी कंपनी सेल्सफोर्स की भारत में आने वाले दिनों में 5.48 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार देने की योजना है. कंपनी के अनुसार भारत में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के मामले में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है. का योगदान करने जा रहे हैं. ‘‘हम अपने ग्राहकों और भागीदारों के साथ परोक्ष रूप से 13 लाख रोजगार…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित एक जुत्ती स्टोर में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। जिससे अंदर पड़ा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक दुकान के अंदर का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। दुकान के मालिक अंकुर अरोड़ा ने बताया कि सुबह करीब 6:00 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान अरोड़ा पंजाबी जुत्ती स्टोर में आग लग गई है। वह तुरंत दुकान पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड व पुलिस को…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले इंडियन रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने नई 196 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दे दी है। इन ट्रेनों का देश के अलग-अलग रूट्स पर संचालन किया जाएगा। रेलवे ने कहा है कि ये ट्रेनें 20 अक्टूबर से शुरू होगी और 30 नवंबर चक चलेगी। त्योहारों और फिर यात्रियों के एक शहर से दूसरे शहर और राज्य में प्रस्थान को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। विशेषकर दूसरे शहरों में रोजगार करने वाले लोगों को दशहरे और दीवाली के मौके पर अपने…
