मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा आय भावगत गोचर में होंगे। जिससे आप अपने मुनाफे को बढ़ाने में लगे हुये होंगे। आज आपके यह प्रयास बहुत हद तक सफल होंगे। जिससे आपके अन्तर मन में प्रसन्नता होगी। पे्रम संबंध मधुर होंगे। अध्ययन एवं अध्यापन के क्षेत्रों में अच्छी बढ़त के अवसर होगे। किन्तु नजदीकी रिश्तेदार को लेकर परेशान होंगे। वृषभ: आज इस राशि से कर्म भावगत चन्द्रमा गोचर में होगे। जिससे आपको अपने अधिकारों के प्रयोग एवं कामों के बारे में किसी अधिकारी के साथ ठन सकती है। यानी आपको सतर्कता के साथ चलने में फायदा होगा। पत्नी एवं बच्चों…
Author: Vandna Verma
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट): सीरिया में तैनात अमेरिकी सैनिक इन दिनों एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक राइफल दूरबीन का परीक्षण कर रहे हैं जो निशाना लगाने की गारंटी पर ही गोली चलने देगी। लाइनेक्स आधारित टारगेटिंग सिस्टम से लैस इस दूरबीन को स्मैश 2000 नाम दिया गया है। इससे निशाना चिन्हित करने पर या टारगेटिंग सिस्टम के जरिए गोली लगने की सटीकता की गणना की जाती है। यह राइफल निशाना सुनिश्चित होने के बाद ही फौजी को ट्रिगर दबाकर लक्ष्य भेदने की इजाजत देती है। निशाना लग पाने की स्थिति में दूरबीन सिस्टम ट्रिगर दबाने के बावजूद भी राइफल से गोली ही नहीं चलने…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना वायरस महामारी की वजह से 24 मार्च से लॉकडाउन है। 8 जून से केंद्र सरकार ने लॉ़कडाउन में ढील देते हुए देशभर में धार्मिक स्थलों को दोबारा खोलने की इजाजत दी है। पंजाब में भी 8 जून से सभी धार्मिक स्थल खोले गए हैं। अब राज्य की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने धार्मिक स्थलों में प्रसाद बांटने, लंगर और कम्युनिटी किचन को लेकर गाइडलाइंस जारी की है। नए दिशा-निदेर्शों के मुताबिक, राज्य सरकार ने कहा कि 8 जून से सभी धार्मिक स्थलों में प्रसाद, लंगर और कम्युनिटी किचन की इजाजत दे दी गई है।…
तिनसुकिया (वीकैंड रिपोर्ट): असम के तिनसुकिया स्थित एक तेल के कुएं में भीषण आग लगी हुई है। पिछले दो सप्ताह से इसमें गैस लीक हो रही थी। इस मामले में ऑयल कंपनी का कहना है कि वह गैस लीक पर काबू पाने की कोशिश कर रही थी। ऑयल इंडिया ने मंगलवार को लीकेज पर काबू पाने के लिए कनाडा से एक विशेष टीम बुलाई थी। मेसर्स अलर्ट डिजास्टर कंट्रोल के एक्सपट्र्स कुएं को नष्ट करने की तैयारी कर रहे थे, तभी वहां भीषण धमाका हो गया। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को फोन कर इस खतरनाक…
जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट): जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच आतंकियों को ढेर कर दिया है। हालांकि पांचवें आतंकी के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के सुगू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद सुबह इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया। आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें चार आतंकियों को ढेर कर दिया है।…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना की वजह से देशभर में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए सेलेब्स आगे आ रहे हैं। सोनू सूद, प्रकाश राज, स्वरा भास्कर और अमिताभ बच्चन ऐसे सितारे हैं जिन्होंने प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया है। अमिताभ बच्चन पहले भी यूपी के प्रवासी मजदरों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। अब बिग बी ने प्रवासियों के लिए 6 चार्टर्ड फ्लाइट्स अरेंज कराई हैं। अमिताभ बच्चन के निर्देशानुसर, उनकी कंपनी एबी कॉरपोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने इन 6 चार्टर्ड फ्लाइट्स का इंतजाम किया है। ताकि यूपी के रहने वाले प्रवासी…
सूरत (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना से जंग के बीच जहां योद्धा के रूप में डॉक्टरों की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं कुछ घटनाएं ऐसी भी सामने आ रही हैं जहां अस्पतालों का लालच मुसीबत की इस घड़ी में भी कम नहीं हो रहा है। गुजरात में एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज से अस्पताल ने 12 लाख रुपये से ज्यादा का बिल वसूला है। घटना सूरत शहर की है। सूरत के झापा बाजार इलाके में रहने वाले 50 वर्षीय गुलाम हैदर शेख को 13 मई को सर्दी-खांसी की तकलीफ हुई थी। इसके बाद उन्हें फैमिली…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी के पीआरओ की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। बुखारी के पीआरओ अमानतुल्ला बीती रात कोरोना से जंग हार गए। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के करीबी अमानतुल्ला के अंदर पिछले हफ्ते कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे। इसके बाद अमानतुल्ला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन वो कोरोना को नहीं हरा सके और मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि जामा मस्जिद से जुड़े कर्मचारी की मौत…
मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा कर्म भावगत गोचर में होंगे। जिससे कारोबारी जीवन में प्रगति हेतु अधिकारियों के साथ कोई खास बैठक होगी। जिसमें सभी प्रयासों की समीक्षा होने के आसार होंगे। यानी आज का दिन आपको धन लाभ एवं सम्मान को देने वाला होगा। किन्तु संतान पक्ष आपकी बातों से कुछ परेशान होगा। वृषभ: आज इस राशि से भाग्य भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जो आपको राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में और सक्रिय कर सकता है। लोगों के मध्य विश्वास एवं सम्मान पाने की स्थिति में होगे। पत्नी एवं बच्चों को लेकर परेशान होंगे। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर…
जयपुर (वीकैंड रिपोर्ट): राजस्थान में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच राजधानी जयपुर से इससे जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। यहां के सुभाष चौक से मंगलवार की सुबह एक ही परिवार के 26 लोग कोरोना की चपेट में पाए गए हैं। जयपुर के सीएमएचओ डॉक्टर नरोत्तम शर्मा ने कहा, सात दिन पहले यहां कोविड-19 का पहला मरीज मिला था। हमने उसे आइसोलेट कर दिया और उसके परिवार के सभी 26 सदस्यों के नमूने जांच के लिए इक_ा किए। कल रात रिपोर्ट आई है और वे सभी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें…
