मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा आय भावगत गोचर में होंगे। जिससे आप अपने मुनाफे को बढ़ाने में लगे हुये होंगे। आज आपके यह प्रयास बहुत हद तक सफल होंगे। जिससे आपके अन्तर मन में प्रसन्नता होगी। पे्रम संबंध मधुर होंगे। अध्ययन एवं अध्यापन के क्षेत्रों में अच्छी बढ़त के अवसर होगे। किन्तु नजदीकी रिश्तेदार को लेकर परेशान होंगे।
वृषभ: आज इस राशि से कर्म भावगत चन्द्रमा गोचर में होगे। जिससे आपको अपने अधिकारों के प्रयोग एवं कामों के बारे में किसी अधिकारी के साथ ठन सकती है। यानी आपको सतर्कता के साथ चलने में फायदा होगा। पत्नी एवं बच्चों के साथ समांजस्य बना हुआ होगा। हालांकि सेहत में कुछ पीड़ाओं की स्थिति होगी। जिससे आप परेशान होगे।
मिथुन: आज इस राशि के भाग्य भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप अपने कार्मिक एवं व्यापारिक जीवन में आम लोगों का भरोसा पाने के प्रयास में होगे। यानी संस्था एवं प्रतिष्ठान की गरिमा को बचाने की चुनौती होगी। आज घर परिवार के साथ तालमेल होगा। बहुत सम्भव है कि आप किसी देवता के दर्शन एवं पूजन को तैयार होंगे।
कर्क: आज इस राशि से अष्टम भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जो आपके कारोबारी जीवन में और बढ़त हेतु भाग-दौड़ को देने वाले होंगे। जिससे संबंधित संस्था से सम्पर्क साधने और आगामी योजनाओं में चचार्यें होंगी। सेहत में पीड़ाओं की स्थिति हो सकती है। ऐसे में आपको पौष्टिक आहारों को लेने की जरूरत होगी।
सिंह: आज इस राशि से दारा भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे शादी सुदा जीवन में खुशियों की स्थिति होगी। आप अपने घर को सजाने संवारने के प्रयासों को तेज करने में लगे हुये होगे। कारोबारी जीवन में अच्छी बढ़त के अवसर होगे। हालाकि कुछ बाहर से मिल रही चुनौतियों के कारण आप परेशान होंगे।
कन्या: आज इस राशि से रोग भावगत चन्द्र का गोचर होगा। जिससे आपको कार्मिक एवं व्यापारिक जीवन मे अच्छी बढ़त होगी। आज दिया हुआ धन पुन: प्राप्त हो सकता है। आप अपने कामों को और तीव्रता से करने के मूड में होंगे। हालांकि शरीर में रोग एवं पीड़ाओं की स्थिति से परेशान होंगे। पे्रम संबंध तनाव की स्थिति होगी।
तुला: आज इस राशि से सुत भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आपको फिल्म, संगीत, निर्माण एवं अभिनय तथा चिकित्सा आदि में अच्छा स्थान प्राप्त होगा। आपकी ख्याति होगी। संतान पक्ष की उन्नति से प्रसन्न होंगे। पे्रम संबंध अच्छे होंगे। हालांकि विदेश एवं दूर स्थानों में लाभ के सौदों को लेकर परेशान होगे। सेहत कमजोर होगी।
वृश्चिक: आज इस राशि से सुख भावगत चन्द्रमा का भ्रमण होगा। जो आपको कार्मिक जीवन में कुछ चुनौतियों को देने वाला होगा। विरोधी पक्ष आपको नीचा दिखाने की कोशिश में होंगे। आपको सावधानी बनाकर चलना होगा। यानी आज का दिन सेहत एवं कारोबार के लिहाज से भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। जिससे आप परेशान हो सकते हैं।
धनु: आज इस राशि से पराक्रम भावगत चन्द्रमा का भ्रमण होगा। जिससे सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा का लाभ होगा। सैन्य एवं सुरक्षा तथा तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में आपको सम्मान प्राप्त होगा। घर परिवार के साथ मिलजुल कर चलने की स्थिति होगी। स्वास्थ को सामान्य रखने और रोग क्षमताओं को बढाने के लिये और प्रयासों को करना होगा।
मकर: आज इस राशि से धन भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप अपने कामों को और गति देने तथा उसे लाभकारी बनाने की योजना में कार्य करते हुये होगे। आज वैसे धन का व्यय अधिक होगा। किन्तु परिवार के लोगों से निकटता का लाभ होगा। हालांकि स्वास्थ्य को पुष्ट एवं बलिष्ट करने की कोशिशें होगी।
कुम्भ: आज इस राशि से लग्न भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपको तन की तंदुरूस्ती एवं मन के उत्साह को देगा। हालांकि आपको इस हेतु और मुस्तैद होने की जरूरत होगी। आजीविका के क्षेत्रों में बढ़त हेतु आपको प्रयासों को तेजी देना होगा। किन्तु धन निवेश एवं विदेश के मामलों में कुछ परेशान होगे।
मीन: आज इस राशि से व्यय भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आपको कूटनीति एवं व्यापारिक जीवन मे बढ़त के अवसर होंगे। हालांकि इन अवसरों को लाभकारी बनाने के लिये आपको कोशिशों को तेज करने की जरूरत होगी। धन व्यय अधिक होने से आप कुछ परेशान होंगे। स्वास्थ्य मे पीड़ाओं की स्थिति हो सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------