तिरुवनंतपुरम (वीकैंड रिपोर्ट): केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की बेटी आज शादी के बंधन में बंध गई हैं। सीएम विजयन की बेटी टी. वीना की शादी यूथ लीडर मोहम्मद रियास से आज तिरुवनंतपुरम में हुई। कोरोना वायरस के चलते गाइडलाइंस का पालन करते हुए शादी का आयोजन मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर किया गया। सीएम पिनरई विजयन की बेटी टी. वीना आईटी प्रोफेशनल हैं जबकि उनके पति मोहम्मद रियास सीपीएम के यूथ विंग डीवाईएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दोनों की शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई है। कोरोना वायरस के चलते केंद्र सरकार की गाइडलाइंस हैं कि शादी समारोह…
Author: Vandna Verma
जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट): जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जम्मू संभाग में 70 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीणज़् हुए हैं। जिनमें से 68 फीसदी छात्र और 72 फीसदी छात्राओं ने बाजी मारी है। वहीं अगर सरकारी स्कूलों की बात करें तो यहां 28111 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जिनमें से 15708 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इस हिसाब से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं का प्रतिशत 55.88 रहा। वहीं प्राइवेट स्कूल में कुल उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं का प्रतिशत 84.64 रहा। यहां कुल 25696 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे, जिनमें से 21750 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): द्वारका इलाके में रविवार शाम कोरोना संक्रमण के डर से आईआरएस अधिकारी शिवराज सिंह ने एसिड पीकर खुदकुशी कर ली। पता लगने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह आयकर विभाग में अपर आयुक्त के पद पर तैनात थे। करीब 3 दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके बावजूद उन्हें लगता था कि कोरोना होने पर बच्चे व परिवार के अन्य लोग परेशान हो जाएंगे। द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2006 के आईआरएस अधिकारी शिवराज सिंह (56) द्वारका के…
इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): पाकिस्तान के इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग में काम करने वाले दो अधिकारी लापता हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दी है। ज्यादा विवरण की प्रतीक्षा है। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह आठ बजे से लापता हैं। भारत ने इसकी शिकायत पाकिस्तान सरकार से की है। दोनों अधिकारियों की तलाश की जा रही है। यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब पाकिस्तान उच्चायोग के दो पाकिस्तान अधिकारियों पर जासूसी के आरोप लगने के बाद उन्हें डिपोर्ट किया गया है। दोनों दिल्ली में वीजा विभाग में काम करते थे।…
मेष: इस सप्ताह मेष राशि के सम्पत्ति भावगत शुक्र का गोचर रहेगा। जिससे आप किसी सुपर स्प़ेशियलिटी विषय की मान्यता को प्राप्त करने के लिये प्रयासरत रहेंगे। किसी तकनीक निर्माण एवं उससे मुनाफा कमाने की कोशिशे निश्चित रूप से आपके लिये हित वर्धक रहेगी। क्योंकि शुक्र ने गोचरवश अपनके लिये शुभ स्थिति प्रदान की है। इसी प्रकार श्री सूयज़् एवं राहू भी आपके लिये हरी झंड़ी दे रहे है। जिससे आपके शारीरिक ताकत में इजाफा रहेगा। हालांकि बुध ने वाणी के स्तर पर आपको संयम रखने की नसीहत दे रखी है। परिवार एवं संबंधित लोगों के साथ किसी प्रकार कटु…
शहडोल (वीकैंड रिपोर्ट): मिट्टी की खदान धंसने से 5 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में घायल 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। खदान में करीब दो दर्जन लोगों के फंसे होने की खबर है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है। शहडोल जि़ले के पपरेडी गांव में यह हादसा हुआ है। यह इलाका ब्यौहारी थाना क्षेत्र में आता है। यहां छुई खदान धंसकने से 5 ग्रामीण की मौत हो गयी…
जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस की चपेट में सुरक्षाबलों के जवान भी तेजी से आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 31 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में तैनात सीआरपीएफ की 90 बटालियन में 300 से ज्यादा जवानों का कोरोना टेस्ट हुआ था जिसकी आज रिपोर्ट आई है। इसमें 31 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक पूरी कंपनी का कोरोना टेस्ट किया गया था। कुलगाम में तैनात सीआरपीएफ जवानों में इतने बड़े पैमाने पर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने का मामला…
इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान शाहिद अफरीदी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने इसका ऐलान खुद किया है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए अपने फैंस को दी। उन्होंने कहा कि गुरुवार से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। बता दें कोरोना का संक्रमण शुरू होने के बाद से ही अफरीदी पाकिस्तान में लगातार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे थे। वो अपनी टीम के साथ पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में राहत सामग्री पहुंचा रहे थे। ट्वीट करते हुए शाहिद अफरीदी ने लिखा है, गुरुवार से ही मेरी तबीयत…
बाड़मेर (वीकैंड रिपोर्ट): राजस्थान के गांवों में आज भी खाप पंचों की तानाशाही जारी है। पश्चिमी राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर स्थित बाड़मेर जिले में हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां रेप के एक मामले में राजीनामा नहीं करने पर कथित जातीय पंचों ने पीडि़ता के परिवार को न केवल समाज से बहिष्कृत कर उसका हुक्का पानी बंद कर दिया, बल्कि 5 लाख रुपए के आर्थिक दंड देने का तुगलकी फरमान भी सुना डाला। अब पीडि़ता ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक के समक्ष न्याय की गुहार लगाई है। इस पर एसपी ने आरोपी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में अब श्रम मंत्रालय भी आ गया है। श्रम मंत्रालय के कुल 24 कर्मचारी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना रिपोर्ट सामने आने के बाद बिल्डिंग को दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है। श्रम मंत्रालय शनिवार और रविवार दो दिन पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान मंत्रालय के कमरों को सैनिटाइज किया जाएगा। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए अन्य कर्मचारियों की ट्रेसिंग की जा रही है। संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारनटीन रहने को कहा गया है। श्रम शक्ति भवन को 2…
