

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): द्वारका इलाके में रविवार शाम कोरोना संक्रमण के डर से आईआरएस अधिकारी शिवराज सिंह ने एसिड पीकर खुदकुशी कर ली। पता लगने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह आयकर विभाग में अपर आयुक्त के पद पर तैनात थे।
करीब 3 दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके बावजूद उन्हें लगता था कि कोरोना होने पर बच्चे व परिवार के अन्य लोग परेशान हो जाएंगे।
द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2006 के आईआरएस अधिकारी शिवराज सिंह (56) द्वारका के सेक्टर- 6 स्थित सन्मति अपार्टमेंट में रहते थे। उनकी ड्यूटी आरके पुरम स्थित आयकर विभाग के कार्यालय में थी। रविवार शाम को वह घर से बाहर निकले और अपार्टमेंट के बाहर खड़ी कार में बैठकर तेजाब पी लिया। इसके बाद जब शरीर में जलन होने लगी तो वह कार से बाहर निकलकर सारे कपड़े उतारकर फेंक दिए। अपार्टमेंट के गार्ड ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन उन्हें तुरंत पास में स्थित अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


