नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): वजन घटाने के लिए कई तरह के उपाय किए जा सकते हैं, लेकिन वजन घटाने के नेचुरल तरीके किसी रामबाण से कम नहीं हैं. मोटापे की वजह से हमेशा कम आत्मविश्वास में रहने की बजाय आप वजन घटाने के कारगर तरीके अपनाकर खुद की पर्सानालिटी को डिवेलप करें. इसके लिए आर वेट लॉस डाइट (Weight Loss Diet) का सहारा ले सकते हैं, क्योंकि अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर कंट्रोल करे बिना बॉडी को शेप में नहीं लाया जा सकता है. वजन घटाने के लिए सब्जा बीज (Basil Seeds For Weight Loss) काफी लाभकारी माने जाते हैं. ये…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): हेल्दी रहने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी पाचन तंत्र का मजबूत होना है. अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो यह आपको कई गंभीर बीमारियों के खतरे में डाल सकता है. पाचन को इंप्रूव करने के उपाय कई हो सकते हैं, लेकिन नेचुरल तरीके से पाचन को हेल्दी बनाना किसी रामबाण से कम नहीं है. पेट से जुड़ी कई समस्याएं होती है, इसमें सबसे ज्यादा परेशान अपच, गैस, कब्ज या पेट का खराब होना है. अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं अक्सर होती हैं तो यह पाचन तंत्र कमजोर होने के संकेत हो सकते हैं. पाचन तंत्र…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): रेलवे में 1.4 लाख नौकरियों के लिए 2.4 करोड़ प्रत्याशियों ने आवेदन किया है। इतनी बड़ी संख्या में आए आवेदन हैरान करने वाले हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने विभिन्न वर्गो में कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए थे। रेल मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “आरआरबी ने एनटीपीसी और विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए कुल 1.4 लाख खाली पदों के लिए तीन केंद्रीय रोजगार अधिसूचनाएं जारी की थीं।” रेलवे ने तीन वर्गो में खाली पदों के लिए अधिसूचना निकाली थी। लेवल-1 (ट्रेक मैंटेनर, प्वाइंटमैन आदि) के लिए 1,03,769 पद, एनटीपीसी (नॉन-टेक्निकल) के…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): शादी का झांसा देकर 4 साल तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में लड़की ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत-पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि गांव चीचा के रहने वाला गुरबाज सिंह पुत्र करमजीत सिंह उसे शादी का झांसा देकर पिछले 4 सालों से शारीरिक संबंध बनाता रहा। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत बताया है कि वह सारी घटना का हवाला पिछली दरखास्तों में दे चुकी है। आरोपी के द्वारा बार-बार शादी से इंकार करने पर उसने घन्नूपुर काले पुलिस चौकी में शिकायत दी थी और इसके बाद…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): नवरात्र में गुजरात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीन बड़ी सौगात मिली हैं। शनिवार (24 अक्टूबर) को पीएम ने गिरनार रोप वे का उद्घाटन किया। नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने उद्घाटन के बाद कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पीएम के मुताबिक, “गिरनार पर्वत पर मां अंबे विराजमान हैं। गोरखनाथ शिखर भी है। गुरु दत्तात्रेय का शिखर है। जैन मंदिर भी है। यहां की सीढ़ियां चढ़कर जो शिखर पर पहुंचता है, वो अद्भुत शक्ति और शांति का अनुभव करता है। अब यहां विश्व स्तरीय रोप-वे बनने से सबको सुविधा मिलेगी। साथ ही…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): इस समय जहां पूरे देश में लड़कियों को कंजकों के रूप में पूजा जा रहा है, वहीं इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। लुधियाना के भामियां रोड स्थित प्रीत नगर इलाके में एक खाली प्लाट में से नवजन्मी बच्ची बरामद हुई है। सुबह-सुबह जब बच्ची के रोने की आवाज़ सुनाई दी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को लुधियाना के सिविल अस्पताल में दाख़िल करवाया। फ़िलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस बारे जानकारी देते हुए थाना जमालपुर के ए.एस. आई. जगजीत…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दशहरा या विजयदशमी हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है. यह असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. मान्यता है कि भगवान श्री राम ने दशमी के दिन 10 सिर वाले अधर्मी रावण को मार गिराया था. यही नहीं इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के दानव का वध कर उसके आतंक से देवताओं को मुक्त किया था. नवरात्रि के नौ दिनों के बाद 10वें दिन नौ शक्तियों के विजय के उत्सव के रूप में विजयदशमी या दशहरा मनया जाती है. कब है दशहरा ? शारदीय नवरात्रि के 10वें दिन और दीपावली से…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से तेईस लोगों की मौत हो गयी तथा 481 नये पाजिटिव मामले सामने आये। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 24 लाख से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिये जा चुके हैं तथा एक लाख 21 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुये हैं । राज्य में अब पाजिटिव मामले बढ़कर एक लाख तीस हजार से अधिक हो गये हैं तथा सक्रिय मरीज 4327 हो गये हैं ।
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 4.22 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 11.44 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 78,14,682 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (गुरुवार सुबह 8 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा है। शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित एक अस्पताल में उनका ऑपरेशन भी हुआ। यह एंजियोप्लास्टी सर्जरी बताई जा रही है। हालांकि, कहा जा रहा है कि इस सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर है। वैसे, इस बारे में कपिल देव के परिवार की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। पर पत्रकार टीना ठक्कर ने दोपहर को इस बाबत एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- लेजेंड्री क्रिकेटर कपिल देव को दिल को दौरा पड़ा। वह दिल्ली के अस्पताल में हैं, जहां उनकी सर्जरी हुई। उनके जल्द…
