चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने केंद्र सरकार के निर्देशों की पालना करते हुए 9वीं से 12वीं कक्षा के स्टूडैंट्स को स्कूल जाने को मंजूरी दे दी है। पंजाब सरकार की ओर से कहा गया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय (एम.एच.ए.) के निर्देशों का पालन करते हुए अनलॉक 4.0 के निर्देशों में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके तहत पंजाब सरकार ने 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सिर्फ कंटेनमैंट जोन से बाहर वाले क्षेत्रों में अभिभावकों से मंजूरी पर स्कूल जाने की आज्ञा दी गई है। प्रवक्ता के मुताबिक राज्य के गृह विभाग ने राष्ट्रीय…
Author: Vandna Verma
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): इस साल मानसून अपने नए कैलेंडर की तय तारीख से 6 दिन देर से आएगा। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून की वापसी 24 से 26 सितंबर के बीच हो सकती है जबकि नए कैलेंडर में इसकी तारीख 17 सितंबर बताई गई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवाएं बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आती है इसलिए अगर नमी खत्म हो चुकी है तभी मानसून की वापसी हो सकती है। मानसून वापसी की घोषणा दो शर्तों में पूरी होनी चाहिए। एक हवा का पैटर्न बदलना अर्थात् सतह से करीब 1.5 किमी की ऊंचाई पर एंटी साइक्लोनिक…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संक्रमण से आज पंजाब में 56 और लोगों के जान गंवाने से महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2813 हो गई है। पंजाब सरकार के देर शाम जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार आज जालंधर में आठ, अमृतसर, फतेहगढ़ साहब में छह-छह, लुधियाना में पांच, होशियारपुर, पटियाला व रोपड़ में चार-वरी, मानसा व तरण तारण में तीन-तीन, फरीदकोट, फिरोजपुर, कपूरथला और पठानकोट में दो-दो और बरनाला, बठिंडा, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर व संगरूर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। आज प्रदेश में 2160 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि स्वस्थ होने वालों की…
पढ़ें 21 सितम्बर 2020 से 27 सितम्बर 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल, और जानें सभी 12 राशियों के जातकों के लिए क्या कुछ है इस सप्ताह ख़ास मेष- इस सप्ताह विशेष तौर पर गुरु जन व वरिष्ठ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, तो वहीं दूसरी ओर घर के बड़ों का सानिध्य भी मिलेगा. जिन कार्यों को बनने में अभी तक मुश्किलें आ रही थी वह पुनः बनेंगे. लोन लेने के लिए प्रयासरत लोगों को एप्लाई कर देना चाहिए, क्योंकि ग्रहों कि स्थितियाँ लोन दिलाने वाली चल रही है. ऑफिस के कार्य पहले के चार दिनों में ही अधिक खत्म कर लें क्योंकि…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोनावायरस के संक्रमण का सिलसिला जारी है, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कुल संक्रमितों की संख्या 54 लाख के चिंताजनक आंकड़े को पार कर चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में (रविवार सुबह 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक) 86961 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 54,87,580 हो गई है. वहीं इस दौरान 1130 लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक कोरोनावायरस से 87,882 लोगों की मौत हो चुकी है.यह भी पढ़ें एक…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। पिछले 24 घंटे में जालंधर में कोरोना के 222 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 7 लोगों ने दम तोड़ दिया है। जिले में 222 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 11153 हो गई है जबकि 7 लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 308 हो गई है जबकि 322 रोगियों को स्वस्थ होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक होने वालों की संख्या 8466 हो गई है।
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब सरकार द्वारा अनलॉक-4 में गाईडलाईंस जारी की हैं। ये गाईडलाईंस 21 सितंबर से प्रभावी होंगी। पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए फिलहाल राज्य में स्कूल, कालेज, एजूेशनल इंस्टीच्यूट 30 सितंबर तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। सरकार द्वारा जारी गाइडलाईंस के मुताबिक ऑनलाईन क्लासिस जारी रहेंगी। स्कूल में 50 प्रतिशत स्टाफ बुलाया जा सकता है। नई गाईडलाईंस के मुताबिक राज्य में ओपन एयर थिएटर खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन कोविड 19 के नियम जैसे सोशल डिस्टैंसिंग इत्यादि का पालन करना जरूरी होगी। राज्य में फिलहाल सिनेमा हाल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर…
रविवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, कुछ समय से चली आ रही समस्याओं से आपको राहत मिलेगी, जिससे घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा, कहीं फंसा हुआ धन वापस पाने के लिए समय अच्छा है, तो किसी जरूरतमंद की मदद करने की कोशिश करें व्यक्ति, आपको भी आज आत्मिक सुख मिलेगा। इसके अलावा, यात्रा के प्रकार को स्थगित रखें, पड़ोस में एक छोटा मुद्दा एक बड़ा मुद्दा बना सकता है जो आपके पारिवारिक…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से जम्मू-कश्मीर को बड़ा तोहफा मिला है। उपराज्यपाल का पदभार संभालने के बाद मनोज सिन्हा ने शनिवार को पहली बार राज्य के लिए कई सारे ऐलान किए हैं। सिन्हा ने 1350 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश के लिए 1 साल तक पानी और बिजली बिल का 50 फीसदी माफ किए जाने का ऐलान भी किया। आर्थिक पैकेज की घोषणा करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा, ‘आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे राज्य के कारोबारियों के लिए 1350 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो…
रामपुराफूल : विवाहिता की तरफ से फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने पर पुलिस थाना सिटी रामपुरा ने मृतका के पति व देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार मृतका के पिता गरीश चंद्र पुत्र बुचे लाल निवासी नंगला सुदामा ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि उसकी बेटी लक्ष्मी (30) आरोपी सतपाल के साथ विवाहित हुई थी उसका पति अक्सर ही शराब पीकर उसकी मारपीट करता था व उसका भाई आरोपी सतबान भी अपने भाई की मदद करता था। उसकी बेटी लक्ष्मी ने आखिर इन दोनों से तंग आकर कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर…
